Fri Sep 11, 2026 | Updated 07:53 PM IST

यहां है दिल्ली की सबसे सस्ती बर्तन मार्केट, स्टील से लेकर लकड़ी के आइटम भी मिलेंगे किफायती दामों में

Cheapest Utensils Market In Delhi: अगर आपको अपने घर के लिए बर्तन खरीदने हैं, तो आज हम दिल्ली की एक ऐसी मार्केट के बारे में बताएंगे जहां से आप काफी कम दामों में स्टील के बर्तन खरीद सकते हैं।
Updated:- 2024-05-03, 17:01 IST
image

Delhi Cheapest Utensils Market: दिल्ली में बर्तन खरीदने के लिए की मशहूर मार्केट हैं, जहां आपको अच्छी क्वालिटी की एक से बढ़कर एक बर्तन की कलेक्शन मिल जाएंगे। ऐसी ही एक मार्केट के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं, जहां से आप घर के बर्तन काफी किफायती दामों में खरीद सकते हैं। 

देश की राजधानी में मौजूद यह मार्केट काफी फेमस है। खास बात यह है कि यहां मिलने वाली बर्तन की क्वालिटी भी अच्छी होती है। यहां पर आपको किचन में इस्तेमाल किए जाने वाले ग्लास, कढ़ाई, कुकर, चम्मच, थाली, कटोरा आदि सभी चीजें काफी सस्ते दामों में मिल सकते हैं। तो आइए जानते हैं कि आखिर दिल्ली में यह सस्ती बर्तन मार्केट कहां पर है और यहां कितने दामों तक क्या-क्या सामान मिल जाएंगे। 

दिल्ली की सबसे सस्ती बर्तन मार्केट कहां है?

best utensils market in delhi

देश की राजधानी दिल्ली के होलसेल मार्केट के लिए काफी फेमस है- सदर बाजार । यहां आपको घर की हर छोटी से बड़ी बर्तन काफी सस्ते दामों में मिल जाती है। सदर बाजार के पास एक डिप्टी गंज बर्तन मार्केट भी है, जो सस्ते और किफायती बर्तनों के लिए बेहद मशहूर है। यहां आपको स्टील के बर्तन से लेकर लकड़ी के बेलन तक सब कुछ काफी कम दाम में मिलते हैं। ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि ये सस्ते दामों में मिल रहे हैं, तो खराब क्वालिटी के होंगे। दरअसल, यहां मिलने वाले सारे बर्तनों की क्वालिटी भी जबरदस्त होती है। ये बर्तन न तो जल्दी खराब होते हैं और न ही टूटते या फटते हैं। अगर आपको अपने घर के लिए बर्तन खरीदने हैं, तो आप सदर बाजार बेझिझक वीजिट कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- घर के लिए लाने जा रही हैं नया डिनर सेट तो ध्यान में रखें ये बातें

किलो के हिसाब से भी मिलते हैं बर्तन

जानकारी के लिए बता दें कि यहां स्टील के बर्तन से लेकर लकड़ी तक के सामान भी कम दाम में आपको मिल जाएंगे। यहां से आप चम्मच, ग्लास, स्टील का वाटर बोतल, जूसर ग्राइंडर, कुकर आदि काफी कम प्राइस में खरी द सकते हैं। इसके अलावा, आपको स्टील की प्लेट यहां किलो के हिसाब से मिलेगी, जिसमें 3 से 4 प्लेट आराम से आ जाएंगे। साथ ही, दिल्ली के इस बर्तन मार्केट में पतीले, कढ़ाई, थाली, तवा, कलछी, चकला, कटोरे आदि सभी चीजें किफायती दाम में मिल जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें- क्रॉकरी की शॉपिंग के लिए आप भी जा सकती हैं इन मार्केट्स में

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

 

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।