herzindagi
life partner change life

अगर करती हैं किसी से प्यार तो ये 7 इशारे मिलने के बाद बना लें उसे अपना हमसफर

जब आपका दिल किसी को पसंद करने लगता है तो आप उसके साथ कुछ खास पल बिताना चाहती हैं। एक साथ बिताए उन खास पलों में इस बात का अहसास होता है कि आप एक-दूसरे के साथ होने को कितना पसंद करते हो और कितना नहीं। 
Her Zindagi Editorial
Updated:- 2018-06-14, 19:06 IST

जब आपका दिल किसी को पसंद करने लगता है तो आप उसके साथ कुछ खास पल बिताना चाहती हैं। एक साथ बिताए उन खास पलों में इस बात का अहसास होता है कि आप एक-दूसरे के साथ होने को कितना पसंद करते हो और कितना नहीं। 

कुछ खास पल बिताने के बाद मन करें कि काश वो टाइम वहीं रुक जाता या फिर लंबा हो जाता तो समझ जाइए लड़का आपके दिल को भा गया है। शुरू-शुरू में तो सब ऐसा ही लगता है लेकिन एक लंबे टाइम तक साथ रहने के बाद भी आपको अपने बॉयफ्रेंड के साथ टाइम इस्पेंड करना अच्छा लगे और आपके मन को एक अलग सा सुकून मिले तो समझ जाइए यही है वो पहला इशारा जब आपको अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी प्लान कर लेनी चाहिए। मतलब अब आप अपने बॉयफ्रेंड को अपना पति बनाने के लिए तैयार हैं। 

ranveer and deepika love story

Image Courtesy: Instagram

यह तो पहला इशारा है लेकिन ऐसे ही 6 इशारे और हैं, जब आपको ये 7 इशारे मिलने लगे तो आपको अपने बॉयफ्रेंड को अपना पति बना लेना चाहिए। 

जब खुद से ज्यादा उसका ख्याल हो 

जब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक साथ होते हैं तो रणवीर का खुद से ज्यादा ध्यान दीपिका पादुकोण पर होता है। कभी वो उनके बाल ठीक कर रहे होते हैं तो कभी उनके दुपट्टे को संभाल रहे होते हैं। ऐसा ही कुछ हाल कभी-कभी दीपिका का भी होता है। अगर आप भी दीपिका की तरह अपने बॉयफ्रेंड का खुद से ज्यादा ख्याल रखने लगी हैं तो अब आपको अगले स्टेप शादी के बारे में सोचना चाहिए। 

 

A post shared by Deepika and Ranveer 🤘 (@deepveer_fanbase) onJun 22, 2017 at 3:27am PDT

 

एक साथ नाम जुड़ने पर खुशी होने लगे 

ना जाने कितनी बार दीपिका और रणवीर का नाम एक साथ जोड़ा जा चुका है लेकिन दोनों शुरुआत में चुप रहते थे लेकिन कुछ टाइम बाद दोनों एक प्यारी सी स्माइल देते हुए एक साथ साथ होने के सवाल को टालने लगे। अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है तो आपको भी दीपिका की तरह जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड के साथ शादी प्लान कर लेनी चाहिए। 

यह विडियो भी देखें

Read more: दीपिका बनेंगी रणवीर की दुल्हन, इस खास दिन पर दोनों लेंगे सात फेरे

ranveer and deepika love story

Image Courtesy: Instagram

जब उसकी और अपनी फैमली एक लगे 

जब आप और वो दोनों ही एक-दूसरी की फैमली को अपना मानने लगे तो समझ जाइए कि वो टाइम आ गया है जब आप अपने रिश्ते को दूसरा नाम देने के लिए तैयार हैं। क्या आपके साथ कभी ऐसा होता है कि आप अपनी फैमली से जुड़ी कुछ जरूरी बातें भूल जाती हों लेकिन आपके बोय़फ्रेंड को वो काम याद रहता हो, अगर आपके साथ ऐसा हो रहा है तो आप किस्मत वाली हैं क्योंकि आपके बॉयफ्रेंड के लिए आपकी फैमली भी उतना ही महत्व रखती है जितना उसकी फैमली। इससे ज्यादा एक लड़की को क्या चाहिए। 

Read more: दीपिका पादुकोण से जानिए परफेक्ट आम्लेट बनाने की रेसिपी

ranveer and deepika love story

Image Courtesy: Instagram

जब बिना सोचे-समझे बातें होने लगे 

कई बार दीपिका ने भी यह बात कही है कि वो रणवीर के सामने बातें करने से पहले सोचती नहीं हैं। जब आप एक-दूसरे को हद से ज्यादा समझने लगते हो तो आप इस बात की परवाह नहीं करते हो कि आप क्या बोल रहे हो। कभी आप अपनी फैमली तो कभी अपने दोस्तों की कई परेशानियां अपने बॉयफ्रेंड से शेयर करने लगते हो। 

ranveer and deepika love story

Image Courtesy: Instagram

जब आपको एक-दूसरे के पास्ट से फर्क ना पड़े

रणवीर का नाम दीपिका से पहले कई एक्ट्रेस्स से जोड़ा गया है और दीपिका का नाम भी कई सेलिब्रिटी के साथ जुड़ा है लेकिन आज इस कपल को देखने के बाद लगता नहीं है कि इन्हें कोई फर्क पड़ता है। ऐसा कहा जा रहा है कि दीपिका और रणवीर इसी साल नवंबर में शादी कर लेंगे। 

ranveer and deepika love story

Image Courtesy: Instagram

जब दिल कहे वो जैसा भी है बस मेरा है 

इन 6 इशारों के बाद सबसे जरूरी और अहम इशारा यही है कि जब आपका दिल कहे कि वो जैसा भी है बस आपका है। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।