शादी के बाद इस आलीशान घर में रहेंगे दीपिका और रणवीर

बॉलीवुड में शादियों का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा । बीते दिनों सोनम कपूर की शादी के बाद नेहा धूपिया की शादी और फिर फेमस सिंगर हिमेश रेशमिया की शादी के बाद अब बॉलीवुड गलियारों में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की चर्चाएं चल रही हैं। बताया जा रहा है कि इस साल दोनों 18 से 20 नवंबर के बीच शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों ने शादी की तैयारियां भी शुरु कर दी हैं। रणवीर ने तो अपनी लेडी लव के लिए नया घर भी खोज लिया है।
Read More: क्या दीपिका पादुकोण को भी मिलें वो 7 इशारे! जिसके बाद अपने बॉयफ्रेंड को बना लेना चाहिए अपना पति
दीपिका के लिए रणवीर ने खरीदा नया घर
आम कपल्स की तरह दीपिका और रणवीर भी अपनी शादी की तैयारियों में लगे हुए हैं। जहां दीपिका अपनी ट्रूजो शॉपिंग में बिजी हैं वहीं रणवीर बहुत दिनों से दीपिका और अपने लिए एक नया घर तलाश रहे थे। खबरें तो यह भी थीं कि रणवीर वर्ली के उस अपार्टमेंट में भी घर देखने पहुंच गए थे जहां पर शादी के बाद अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन विराट कोहली पहले से ही रह रहे हैं। मगर रणवीर को वहां के फ्लैट्स ज्यादा पसंद नहीं आए । अब रणवीर ने फाइनली बांद्रा के श्री अपार्टमेंट में नया घर खरीदा है। इस बिल्डिंग में रणवीर का पूरा परिवार रहता है। रणवीर का पूरा परिवार इस बिल्डिंग के 6,7 और 8 वीं फ्लोर में रहता है। मगर रणवीर ने चौथी मंजिल पर अपने और दीपिका के लिए फ्लैट खरीदा है। रणवीर इस फ्लैट का इंटीरियर करवा रहे हैं।
Read More: दीपिका बनेंगी रणवीर की दुल्हन, इस खास दिन पर दोनों लेंगे सात फेरे
दीपिका कर रही हैं ज्वैलरी शॉपिंग
शादी के लिए जितना उत्साह रणवीर के अंदर देखा जा रहा है उतना ही उत्साह दीपिका के अंदरी भी है। दीपिका अपनी बिजी शिड्यूल से समय निकाल कर शादी की शॉपिंग कर रही हैं। बीते दिनों दिपिका को अपनी मां के साथ बांद्रा की एक ज्वैलरी शॉप में ज्वैलरी खरीदती दिखीं। होन हो दीपिका अपनी शादी के लिए ही यह ज्वैलरी खरीद रही होंगी। तो चलिए इस साल एक बिग फैट बॉलीवुड मैरिज के लिए तैयार हो जाइए।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।