300 रुपये वाले टॉप रोज ऐसे धोने से दिखने लगे हैं पुराने? चमक बनाए रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

आजकल मार्केट में शॉर्ट से लेकर लॉन्ग टॉप तक का फैशन खूब ट्रेंड में है। ऑफिस जाने वाली महिलाएं हों, कॉलेज स्टूडेंट्स या फिर घर में रहने वाली महिलाएं, टी शर्ट से लेकर टॉप तक, हर दिन ऐसे कपड़े ही पहनना पसंद करती हैं।
Updated:- 2026-05-20, 15:32 IST
daily wear top under 300 rs cleaning tips to avoid fading

गर्मियों के मौसम महिलाएं डेली वियर के लिए टॉप पहनना पसंद करती हैं। भारी कपड़ों की जगह हल्के टॉप वाले कपड़े गर्मियों के लिए अच्छे होते हैं। यह दिखने में स्टाइलिश भी लगते हैं और आरामदायक भी होते हैं। गर्मियों के मौसम में महिलाओं के बीच शॉर्ट टॉप का ट्रेंड काफी देखने को मिलता है। मार्केट में आपको तरह-तरह के सस्ते टॉप डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे, लेकिन इनका नुकसान यह है कि इनके रंग भी जल्दी उतर जाते हैं। गर्मियों में पसीने की बदबू की वजह से महिलाओं को इसे रोज धोना पड़ता है, ऐसे में धोने का सही तरीका अगर आपको नहीं पता होगा तो कुछ ही दिनों में टॉप पुराने दिखने लगेंगे।

धोने का सही तरीका

रोज टॉप धोती हैं, तो इसे हार्श साबुन या डिटर्जेंट पाउडर में भिगोकर न छोड़ें। इसे आप शैंपू में धो सकती हैं, इससे कपड़ों का रंग जल्दी नहीं उतरता और यह जल्दी पुराने भी नहीं लगते। यह कपड़ों को धोने का सबसे अच्छा और सस्ता तरीका माना जाता है। एक रुपये के शैंपू के पाउच में आप टॉप को आराम से धो लेंगी।

clothes washing tips

देर तक पानी में न छोड़ें

कई महिलाएं कपड़ों को घंटों तक पानी में भिोगकर छोड़ देती हैं। डेली वियर के कपड़ों के साथ ऐसा करना, इसके कलर पर असर डालता है। इससे रंग फीका होने लगेगा और टॉप पुराना दिखने लगेगा। कोशिश करें कि तुरंत हाथ के  हाथ कपड़ों को धोकर सुखा दें। इसे पानी में भिगोकर न छोड़ें।

ब्रश से न रगड़ें

डेली वियर के टॉप को कभी भी ब्रश से न रगड़ें। अच्छा तरीका यह है कि आप इसे हल्के हाथ से रगड़ें और पानी से निकाल लें। हर दिन धोने वाले कपड़े इतने ज्यादा गंदे नहीं होते हैं। ब्रश से साफ करेंगी, तो इन सस्ते टॉप की क्वलिटी खराब होने लगती है। 

इसे भी पढ़ें- Old Curtain Uses: बेकार नहीं इन 7 कामों में इस्तेमाल कर सकती हैं पुराने पर्दे

fabric care

सुखाने का सही तरीका

कपड़ों को सुखाने का सही तरीका भी आपको पता होना चाहिए। अक्सर महिलाएं तेज धूप में कपड़ों को घंटों तक छोड़ देती हैं। इससे कपड़ों का रंग उतर जाता है और ये कमजोर भी हो जाते हैं। आप कपड़ों को गर्मी के मौसम में छांव में ही सुखाएं। धूप देने की जरूरत नहीं है। अगर आप धूप दिखा रही हैं, तो आधे घंटे के बाद धूप से हटाकर छांव में रख दें।

इसे भी पढ़ें- ब्लाउज-कुर्ती पर पसीने के निशान ने बिगाड़ दिया लुक? इन आसान घरेलू उपायों से मिनटों में करें दूर

how to wash summer tops

इसके अलावा टॉप को कभी भी मशीन में न धोएं। मशीन में कपड़े धोने से ये जल्दी पुराने दिखने लगते हैं। डेली वियर के कपड़ों को धोने में ज्यादा समय नहीं लगता है। इसलिए, इसे हाथों से ही धोएं।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

image credit-magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।