Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:47 AM IST

ब्लाउज-कुर्ती पर पसीने के निशान ने बिगाड़ दिया लुक? इन आसान घरेलू उपायों से मिनटों में करें दूर

गर्मियों में कपड़ों पर पड़ने वाले पसीने के जिद्दी पीले दागों से छुटकारा पाने के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं। जानते हैं इनके बारे में...
Updated:- 2026-05-16, 17:29 IST
image

गर्मियों के मौसम में पसीना आना बेहद ही आम बात है, लेकिन जब यही पसीना आपके पसंदीदा ब्लाउज या कुर्ती पर जिद्दी पीले निशान छोड़ जाता है, तो पूरा लुक खराब हो जाता है। कई बार महंगे से महंगा डिटर्जेंट भी अंडरआर्म्स के इन भद्दे दागों को पूरी तरह साफ नहीं कर पाता। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं और अपने पसंदीदा कपड़ों को फेंकने का मन बना रही हैं, तो थोड़ा रुक जाए। हम आपको कुछ ऐसे आसान और असरदार घरेलू उपाय बताएंगे, जिनकी मदद से आप मिनटों में इन निशानों को हमेशा के लिए गायब कर सकती हैं। जानते हैं इस लेख के माध्यम से...

कपड़ों पर क्यों लग जाते हैं पसीने के जिद्दी निशान?

जब हमारे शरीर से निकलने वाले पसीने के मिनरल्स जैसे- नमक और प्रोटीन आपके डियोडरेंट या परफ्यूम में मौजूद एल्युमिनियम और केमिकल्स के साथ मिलते हैं, तो एक केमिकल प्रतिक्रिया होती है इसलिए कपड़े के अंडरआर्म्स वाले हिस्से का फैब्रिक कड़ा हो जाता है और वहां गहरे पीले या सफेद रंग के बदबूदार घेरे बन जाते हैं।

1 - 2026-05-16T161920.985

पसीने के दाग हटाने के सबसे आसान घरेलू उपाय

आप दो चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा सा पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इसे दाग वाली जगह पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर एक पुराने टूथब्रश से हल्के हाथों से रगड़कर साफ पानी से धो लें।

इसे भी पढ़ें - पसीने की बदबू से हैं परेशान? छोटी-छोटी आदतों से दूर हो सकती है परेशानी

 एक कप पानी में दो चम्मच सफेद सिरका मिलाएं और इसे दाग पर स्प्रे करें। 15 मिनट बाद नॉर्मल पानी से धो लें। सिरका पीलेपन और गंध दोनों को जड़ से खत्म कर देता है।

2 - 2026-05-16T161918.756

दाग वाले हिस्से पर नींबू का रस निचोड़ें और ऊपर से थोड़ा सा सादा नमक छिड़कें। इसे हल्के से रगड़कर कुछ देर धूप में रख दें, फिर साफ कर लें।

नोट - दाग लगे कपड़ों को कभी भी सीधे गर्म पानी में न डालें। हमेशा ठंडे या गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें - गर्मियों में शरीर से बहुत ज्यादा आती है गंध, ये 5 टिप्स आएंगे काम

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।