Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:20 AM IST

Parenting Tips: ऑफिस की बिजी लाइफ के बीच भी बच्चों से जुड़े रहने के लिए अपनाएं ये तरीके

ऑफिस के बीच भी वर्किंग पेरेंट्स अपने बच्चों से जुड़े रहने के लिए कई आसान तरीके अपना सकते हैं। ऐसे में इन तरीकों के बारे में पता होना जरूरी है। जानते हैं आगे...
Updated:- 2026-07-02, 14:39 IST
image

करियर और परिवार के बीच बैलेंस बनाना आसान काम नहीं है। सुबह की भागदौड़ और दिनभर ऑफिस के कामों में बिजी रहने के कारण वर्किंग पेरेंट्स अक्सर बच्चों को पर्याप्त समय नहीं दे पाते। इस वजह से बच्चों में अकेलापन और पेरेंट्स में एक गिल्ट बढ़ने लगता है, लेकिन दूर रहने का मतलब यह नहीं कि आप उनके करीब नहीं रह सकते। छोटे बदलावों को अपनाकर आप ऑफिस के बीच भी अपने बच्चों के साथ जुड़ी रह सकती हैं। ऐसे में इन बदलावों के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि ऑफिस में रहकर भी बच्चों से कैसे जुड़े रहें? जानते हैं आगे...

ऑफिस में रहकर भी बच्चों से कैसे जुड़ें? 

काम के बीच अपने बच्चों के साथ जुड़ने के लिए यहां दिए गए निम्न तरीकों को अपना सकती हैं-

  • आप रोज दोपहर के लंच ब्रेक के दौरान 5 मिनट का समय निकालें और बच्चों को एक छोटा सा वीडियो कॉल या वॉयस नोट भेजें। 

1 - 2026-07-02T142221.718

  • सुबह ऑफिस जाने से पहले बच्चों के स्टडी टेबल, फ्रिज या उनके लंच बॉक्स में एक छोटा सा प्यारा नोट लिखकर छोड़ दें, जिसे पढ़कर बच्चों को महूसस हो कि आप उनके साथ हैं।
  • बच्चों के स्कूल से घर लौटने का एक समय तय करें, जब वे घर पहुंचकर आपको एक छोटा सा होम सेफ का मैसेज या कॉल कर सकें। इससे बच्चों को भी जिम्मेदारी का अहसास होगा।

यह भी पढ़ें- बच्चों को बचपन से ही गुल्लक देना क्यों जरूरी है? एक्सपर्ट ने बताए फायदे

  • कभी-कभी अपने ऑफिस डेस्क या लंच की एक फनी फोटो बच्चों को भेजें और उनसे भी उनकी ड्राइंग या खेल की तस्वीरें मांगें। 
  • अगर आप ऑफिस से घर लौटने में लेट हो रहे हैं, तो रास्ते में हेडफोन लगाकर बच्चों को फोन पर कोई छोटी सी कहानी सुना सकते हैं या उनसे मजेदार पहेली पूछ सकते हैं।

2 - 2026-07-02T142225.010

नोट - वर्किंग पेरेंट्स को अपने मन से यह गिल्ट पूरी तरह निकाल देना चाहिए कि वे बच्चों को वक्त नहीं दे पा रहे हैं। इसकी बजाय, जब आप घर लौटें, तो पहले 30 मिनट को नो-फोन जोन में उनके साथ बैठें। 

यह भी पढ़ें- समर वेकेशन के बाद बच्चे स्कूल जाने में कर रहे हैं आनाकानी? अपनाएं ये कमाल के टिप्स

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।