छुट्टियों में जा रही हैं बाहर? पुरानी सूती टी-शर्ट से करें यह काम, पौधों को मिलता रहेगा पानी

जब भी लॉन्ग वीकेंड आने वाले होते हैं हम पहाड़ों या रिश्तेदारों के घर जाने की प्लानिंग तो कर लेते हैं, लेकिन घर में रखे हरे-भरे पौधों की चिंता हमें सताने लगती है। एसे में यह डर लंबी यात्रा पर जाने नहीं देता और हमें लगता है कि उनके पीछे से पौधे सूख जाएंगे। अगर आपके पास पौधों की देखभाल के लिए कोई पड़ोसी या माली नहीं है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपकी अलमारी में पड़ी एक पुरानी सूती टी-शर्ट आपके गार्डन के लिए लाइफ सेवर साबित हो सकती है। ऐसे में इनके बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि कैसे एक बेकार कपड़े की मदद से आप अपने पौधों को हफ्तों तक हाइड्रेटेड रख सकते हैं? जानते हैं इस लेख के माध्यम से...
पौधों के लिए पानी क्यों है जरूरी?
पानी पौधौं की बस प्यास नहीं बुझाता, बल्कि उनके भोजन बनाने का प्रोसेस का ये पानी मुख्य आधार है। तेज धूप में मिट्टी से नमी बहुत जल्दी उड़ जाती है। अगर मिट्टी लंबे समय तक सूखी रहे, तो जड़ों तक पोषक तत्व नहीं पहुंच पाते और पौधा मुरझाने लगता है। खास तौर पर गर्मियों में, नियमित पानी न मिलने से पौधे की कोशिकाएं डैमेज हो जाती हैं, जिससे वह हमेशा के लिए सूख सकता है। ऐसे में आपके न होने पर भी नमी का बने रहना जरूरी है।

बागवानी के लिए सूती टी-शर्ट ही क्यों है बेस्ट?
बता दें कि सूती टी-शर्ट में पानी सोखने और उसे धीरे-धीरे छोड़ने की क्षमता होती है। सिंथेटिक कपड़ों के विपरीत, कॉटन के रेशे पानी को एक पाइप की तरह एक जगह से दूसरी जगह ले जा सकते हैं। यह कपड़ा मिट्टी में दबाने पर गलता नहीं है और नमी को लंबे समय तक रोक कर रखता है। साथ ही, यह एक ईको-फ्रेंडली तरीका है जिससे आप घर के कचरे को रीसायकल कर अपने बगीचे को बचा सकते हैं। ऐसे में ये एक अच्छा विकल्प है।
इसे भी पढ़ें - क्या सफेद कीड़ों ने खराब कर दिए हैं आपके पौधे? नीम का तेल छोड़िए, स्प्रे बोतल में भरें यह एक चीज और पाएं तुरंत छुटकारा
कैसे करें पुरानी टी-शर्ट का इस्तेमाल?
सबसे पहले आप टी-शर्ट की लंबी-लंबी पट्टियां काट लें और उन्हें रस्सी की तरह गूंथ लें। अब एक बड़ी बाल्टी को पानी से भरें और उसे गमले से थोड़े ऊंचे स्थान पर रखें। अब आप टी-शर्ट की पट्टी का एक सिरा बाल्टी की तली में डालें और दूसरा सिरा गमले की मिट्टी में 2-3 इंच गहरा गाड़ दें। कपड़ा धीरे-धीरे बाल्टी से पानी सोखकर मिट्टी तक पहुंचाता रहेगा।
इसके बाद अगर आप केवल 2-3 दिन के लिए बाहर जा रहे हैं, तो टी-शर्ट को गीला करके गमले की ऊपरी मिट्टी पर चारों ओर लपेट दें। यह सूरज की सीधी धूप को मिट्टी तक पहुंचने से रोकेगा और नमी बरकरार रखेगा।

गमला भरते समय पुरानी टी-शर्ट के टुकड़ों को मिट्टी के बीच में दबा दें। ये टुकड़े स्पंज की तरह पानी जमा कर लेंगे और जब मिट्टी सूखेगी, तो जड़ों को नमी देते रहेंगे।
इसे भी पढ़ें - Gardening Tips: तेज धूप में झुलस रहे हैं आपके पौधे? बस जड़ के पास गाड़ दें ये एक चीज, हफ्तों तक नहीं सूखेगी मिट्टी
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।