कपड़े धोने से लेकर किचन तक, कॉर्नस्टार्च के ये सस्ते जुगाड़ मिनटों में निपटाएंगे हर काम

How to Use Cornstarch for Household Chores
Ways to Use Cornstarch For Household Chores: आमतौर पर हम रसोई में रखे कॉर्नस्टार्च का इस्तेमाल केवल ग्रेवी को गाढ़ा करने या सूप बनाने के लिए करते हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं कि यह केवल कुकिंग तक सीमित नहीं है। यह घरेलू कामों में भी जबरदस्त कमाल दिखाता है। यकीनन इसे पढ़ने के बाद आपको थोड़ी हैरानी हो, पर यह सच है। बाजार में मिलने वाले महंगे और केमिकल युक्त क्लीनर्स की जगह कॉर्नस्टार्च का इस्तेमाल एक सस्ता जुगाड़ है। आइए नीचे लेख में जानते हैं कैसे यह मामूली सा दिखने वाला पाउडर आपके घर के मुश्किल कामों में चुटकियों में आसान बना सकता हैं।
कपड़े पर लगे दाग-धब्बों को हटाने के लिए करें इस्तेमाल

कपड़ों पर लगे तेल या ग्रीस के दाग हटाना काफी मुश्किल होता है। इसके लिए दाग वाली जगह पर थोड़ा सा कॉर्नस्टार्च छिड़कें और 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें। यह पाउडर तेल को सोख लेगा, जिससे दाग आसानी से निकल जाएगा।
यदि आप सूती कपड़ों में कड़कपन चाहती हैं, तो पानी में थोड़ा कॉर्नस्टार्च घोलकर स्प्रे बोतल में भर लें। प्रेस करते समय इसका इस्तेमाल करने से कपड़े बिल्कुल नए जैसे दिखेंगे।
इसे भी पढ़ें- Tooth Brush Reuse: पुराने टूथब्रश को फेंकने की न करें गलती, ऐसे करें स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल; बचेंगे ढेर सारे पैसे
किचन की सफाई और चिपचिपाहट दूर करना

किचन की अलमारियों और बर्तनों पर जमी चिकनाई को साफ करना अक्सर सिरदर्द बन जाता है। ऐसे में आप कॉर्नस्टार्च का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए कॉर्नस्टार्च और पानी का गाढ़ा पेस्ट बनाएं।
अब इसे चिकनाई वाली जगह पर लगाकर रगड़ें और फिर गीले कपड़े से पोंछ लें। यह पेस्ट स्टील के बर्तनों और सिंक को पॉलिश करने के लिए भी एक बेहतरीन तरीका है।
बदबू और शीशों को चमकाने के लिए करें इस्तेमाल

अगर किचन के किसी कोने, पुराने कपड़ों या किताबों से सीलन भरी गंध आ रही है, तो वहां थोड़ा कॉर्नस्टार्च छिड़क दें। यह गंध को सोखने में बहुत कारगर है।
खिड़की के शीशों को चमकाने के लिए पानी में थोड़ा कॉर्नस्टार्च मिलाकर स्प्रे करें। इससे शीशे बिना किसी निशान के चमक उठेंगे।
चमड़े की चीजों की चमक के लिए करें इस्तेमाल

महंगे चमड़े के बैग या जूतों पर अगर तेल का दाग लग जाए, तो उन्हें धोना जोखिम भरा हो सकता है। ऐसे में दाग पर कॉर्नस्टार्च लगाकर रात भर के लिए छोड़ दें। अगले दिन एक मुलायम ब्रश से इसे साफ कर लें। यह लेदर को नुकसान पहुंचाए बिना गंदगी और तेल निकाल देता है।
इसे भी पढ़ें- महंगे डिटर्जेंट छोड़िए, नींबू और नमक से ऐसे चमकाएं तकिये के कवर; पीलापन होगा मिनटों में दूर
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- Freepik
- कपड़े पर लगे जिद्दी तेल के दाग को कैसे हटाएं?
- कपड़े पर लगे जिद्दी दाग को हटाने के लिए कॉर्नस्टार्च का इस्तेमाल कर सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।