Oil Bottle Cleaning Tips: तेल की बोतल पर जमी चिपचिपाहट हटाने के लिए क्या करें? अपनाएं ये हैक्‍स

किचन में रोज इस्तेमाल होने वाली तेल की बोतल पर ध्यान न दिया जाए, तो वह इतनी चिपचिपी हो जाती है कि इसे हाथ लगाने में भी कोफ्त होती है। इसकी जिद्दी चिकनाई साबुन और पानी से घिसने के बाद भी पूरी तरह साफ नहीं होती। ऐसे में आर्टिकल में बताए हैक्‍स आपके काम आ सकते हैं। 
Updated:- 2026-06-08, 20:52 IST
how to remove sticky grease from oil bottle

किचन में तेल की बोतल एक ऐसी चीज है, जिसका इस्‍तेमाल तो रोजाना किया जाता है, लेकिन इसकी सफाई पर ध्‍यान नहीं दिया जाता। इससे धीरे-धीरे बोतल और ढक्‍कन पर तेल की परत जम जाती है, जिससे वह गंदी और चिपचिपी दिखने लगती है। कई बार सिर्फ पानी और साबुन से भी चिकनाई पूरी तरह से नहीं हटती और बोतल को हाथ लगाने में भी कोफ्त महसूस होती है। अगर आपकी तेल की बोतल भी ऐसी ही गई है, तो ये कुछ आसान किचन हैक्‍स आपके काम आ सकते हैं।

चावल का आटा

अगर बोतल पर तेल की मोटी परत जम गई है, तो चावल के आटे से जिद्दी चिकनाई को हटाया जा सकता है। इसके लिए सबसे पहले बोतल पर थोड़ा चावल का आटा छिड़क दें। चावल का आटा तेल को सोख लेता है। 5 मिनट बाद सूखे कपड़े से रगड़कर साफ करें और फिर गीले कपड़े से पोंछ लें।

rice powder  to remove sticky grease from oil bottle

बेबी पाउडर

यह ट्रिक बहुत कम महिलाएं जानती हैं। तेल वाली सतह पर थोड़ा बेबी पाउडर लगाकर 2-3 मिनट छोड़ दें। पाउडर तेल को सोख लेगा। फिर, माइक्रोफाइबर कपड़े से बोतल को पोंछ लें। इससे तेल के जिद्दी दाग आसानी से साफ हो जाएंगे। सफाई के बाद बोतल को कॉफी फिल्टर पेपर या किचन टिश्यू से पोंछें। यह सतह पर बची हुई सारी चिकनाई को हटा देता है और बोतल को साफ कर देता है।

सिरके से साफ करें ढक्‍कन

तेल के बोतल से ज्‍यादा चिकनाई बोतल के ढक्कन में जमा होती है। इसलिए, ढक्कन को गर्म पानी में थोड़ा सिरका डालकर 10 मिनट भिगो दें। फिर पुराने टूथब्रश से साफ करें। इससे अंदर जमी चिकनाई भी निकल जाएगी।

vinegar to remove sticky grease from oil bottle

नींबू के छिलके का करें इस्‍तेमाल

नींबू का रस ही नहीं, इसका छिलका भी बड़े काम का होता है। सफाई के बाद नींबू के छिलके को बोतल पर रगड़ें। इससे चिकनाई की गंध दूर होती है और बोतल फ्रेश दिखेगी।

यह भी पढ़ें- खाली तेल की बोतल को फेंके नहीं, ऐसे करें घर के कामों के लिए इस्तेमाल

बोतल को चिपचिपाहट से बचाने के उपाय

  • हर बार इस्‍तेमाल के बाद बोतल का मुंह साफ करें।
  • हफ्ते में एक बार बाहर से बोतल को साफ जरूर करें।
  • तेल की बोतल को गैस स्‍टोव के ज्‍यादा पास न रखें।
  • बोतल के नीचे छोटी ट्रे रखें।
  • समय-समय पर ढक्कन को खोलकर साफ करें।

यह भी पढ़ें- Kitchen Cleaning Hack: बिना पानी और डिश वॉश के मिनटों में ऐसे साफ करें तेल की बोतल पर जमी चिकनाई

तेल की बोतल पर जमी चिकनाई से न सिर्फ किचन की खूबसूरती खराब होती है, बल्कि गंदगी और बैक्‍टीरिया को भी आकर्षित कर सकती है। ऐसे में इन आसान हैक्स को अपनाकर आप तेल की बोतल को लंबे समय तक साफ बनाए रख सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Gemini and magnific.com

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।