Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:15 PM IST

पुरानी पेंट की बाल्टी को सिर्फ 1 रुपये की इस चीज से करें साफ, बिना रगड़े चमकेगी नई जैसी

How to Clean Dried Paint Bucket: घर की पुताई के लिए बाजार से पेंट की बाल्टी खरीद कर लाते हैं। पेंट खत्म होने के बाद इन बाल्टियों को अधिकतर लोग पानी भरने के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर इसे समय पर साफ न किया जाए, तो पेंट सूख जाता है। चलिए जानते हैं इसे साफ करने का तरीका
Updated:- 2025-04-02, 14:48 IST
clean paint bucket with shampoo

Paint Bucket Cleaning Hacks: दीवार की पुताई के लिए हम सभी बाजार में मिलने वाला पेंट वाली बाल्टी खरीद कर लाते हैं। इस्तेमाल करने के बाद कुछ लोग इन बाल्टियों को फेंक देते हैं, तो वहीं कुछ लोग इसका इस्तेमाल बाथरूम में पानी भरने या पौधा लगाने के लिए करते हैं। अब ऐसे में इस पर लगे पेंट को हटाना जरूरी है। इतना ही नहीं अगर बाल्टी को 1 या 2 दिन बाद साफ करने बैठे, तो पेंट को निकालना चुनौती भरा काम बन जाता है क्योंकि इसके अंदर बचे हुए पेंट को हटाने और बाल्टी को चमकाने के लिए अक्सर हमें इसे काफी रगड़ने और महंगे क्लीनर की जरूरत होती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप 1 रुपये की शैंपू की मदद से पेंट के दाग को हटा सकती हैं। जी हां, 1 रुपये। इसके लिए आपको केवल इसमें दो चीजों को मिक्स करने की जरूरत होगी।

पुरानी पेंट की बाल्टी कैसे साफ करें?

How to clean a bucket after painting

इसे भी पढ़ें- 1 रुपये के शैंपू की मदद से करें बाथरूम की बाल्टी की सफाई

पेंट की बाल्टी साफ करने के लिए सबसे पहले इसमें ठंडा या गुनगुना पानी भरकर 24 घंटे के लिए छोड़ दें। साथ ही इसमें 2 चम्मच बेकिंग सोडा डालकर मिक्स करें। अगले दिन एक बर्तन में दो नींबू को काटकर एक पैन पानी गर्म करें। थोड़े समय के बाद इसमें 1 रुपये वाला शैंपू डालकर अच्छे से मिक्स करते और चलाते हुए 5 मिनट तक उबालें।
अब गैस बंद करके इस पानी को बाल्टी में डालकर 1-2 घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे हाथ से साफ करते हुए पानी को पलटें और साफ पानी से धुल लें। अगर पेंट बहुत पुराना है, तो इसे रगड़ने की जरूरत पड़ सकती है।

नमक से साफ करें पेंट वाली बाल्टी

paint bucket cleaning hacks

अगर आपके पास पेंट के छोटे-छोटे स्टील के डिब्बे हैं, तो इन्हें साफ करने के लिए आप नमक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए एक पैन में पानी लें और इसमें 2-3 चम्मच नमक और फिटकरी को डालकर उबालें। अब गर्म पानी को डिब्बे में डालकर 2-3 घंटे के लिए छोड़ दें। अब इसे ब्रश की मदद से हल्के हाथों से रगड़ते हुए साफ करें। 

इसे भी पढ़ें- प्लास्टिक टब पर जमी पानी की सफेद परत को बिना स्क्रैच इस तरीके से हटाएं, बिना रगड़े आ जाएगी चमक

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik, Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।