मिट्टी का गमला अच्छा है या प्लास्टिक का? जानें

पौधों की देखभाल करना काफी ज़्यादा जरूरी होता है तभी वह सही तरीके से रहते हैं। ऐसे में आपको हर एक छोटी चीज पर ध्यान देना होगा। पौधा किस चीज में लगाना है इस पर सबसे ज्यादा ध्यान देना चाहिए। कई लोगों को यह नहीं पता होता कि मिट्टी का गमला उनके लिए ज्यादा बेहतर है या फिर प्लास्टिक का गमला।
मिट्टी का गमलें के फायदे

ख़ैर आजकल ज्यादातर लोग प्लास्टिक के गमले का ही इस्तेमाल करते हैं। मिट्टी के गमले से हल्का होता है प्लास्टिक का गमला, जिसके कारण हम आसानी से किसी भी पौधे को एक जगह से दूसरी जगह रख सकते हैं। हालांकि प्लास्टिक के गमले से ज्यादा बेहतर मिट्टी का गमला होता है। हालांकि के गमले में वाष्पीकरण की प्रक्रिया नहीं हो पाती है। जिसके कारण मिट्टी काफी ज्यादा गर्म हो जाती है और पौधे का विकास रुक जाता है।
प्लास्टिक के गमले

अगर हम बात मिट्टी के गमले की करें तो मिट्टी का गमला ठंडा होता है यहीं कारण है कि मिट्टी के गमले में पौधे का विकास जल्द होता है। आपने देखा होगा कि मिट्टी के गमले में पानी भाप बनकर उड़ता रहता है जबकि प्लास्टिक के गमले के साथ ऐसा नहीं होता। मिट्टी के गमले में फालतू पानी आसानी से उड़ जाता है जबकि प्लास्टिक के गमले में ऐसा नहीं होता। प्लास्टिक का गमला आपके पौधे को खराबी कर सकता है। (पुरानी प्लास्टिक बोतल को इस तरह करें रियूज)
इसे भी पढ़ेंः Gardening Tips: इन टिप्स की मदद से करें पौधों की देखभाल, हो जाएंगे हरे-भरे
पौधे के लिए कौन सा गमला है बेहतर
इसके बावजूद भी कई लोग अपने पौधे को प्लास्टिक के गमले में रखते हैं ताकि वह देखने में सुंदर लगे। हालांकि आपने नोटिस किया होगा प्लास्टिक में रखे हुए गमले का विकास रुक जाता है और वो धीरे-धीरे ख़राब हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपका पौधा अच्छा हो स्वस्थ हो तो उसे मिट्टी के गमले में ही रखें।
इसे भी पढ़ेंः पौधों के अजीबोगरीब नाम, सुनते ही निकल जाएगी हंसी
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।