herzindagi

इन 10 में से एक दरवाज़ा चुनें और जानें अपनी पर्सनैलिटी के राज़

हमारी पर्सनैलिटी की कई परतें होती हैं और ये हमारे सबकॉन्शियस दिमाग के हिसाब से ही काम करती हैं। अगर देखा जाए तो हमें कई बार ये पता भी नहीं होता है कि हमारा दिमाग हमें किस ओर ले जा रहा है। कई बार हम बिना सोचे-समझे कोई चुनाव करते हैं, लेकिन असल मायने में वो बिना सोचे-समझे नहीं होता बल्कि कई मामलों में वो हमारी अंदरूनी सोच के कारण होता है।&nbsp; हमने फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हार्ट इंस्टीट्यूट की सीनियर चाइल्ड और क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट और हैप्पीनेस स्टूडियो की फाउंडर डॉक्टर भावना बर्मी से बात की और 10 तस्वीरों को देखकर पर्सनैलिटी के राज़ जानने की कोशिश की।&nbsp; <div>&nbsp;</div>

Shruti Dixit

Editorial

Updated:- 13 Jun 2022, 11:06 IST

साइकोलॉजी बताती है हमारी पर्सनैलिटी

Create Image :

डॉक्टर भावना के अनुसार, कोई तस्वीर जैसी है वो वैसी ही हमें दिखे ये जरूरी नहीं होता है। साइकोलॉजी कहती है कि तस्वीर को सही से समझने के लिए दिमाग की छवि जरूरी है। हमारी आंखें जो सिग्नल दिमाग को भेजती है वो दिमाग उसी तरह से समझ ले ये जरूरी नहीं है। तो आप इनमें से कौन सा दरवाजा चुनते हैं उसके आधार पर हम आपको आपकी पर्सनैलिटी के बारे में बताते हैं। 

 

डोर 9-

Create Image :

अगर आपने ये दरवाज़ा चुना है इसका मतलब आप अपने ग्रुप में मां के किरदार में हैं। आपके अंदर क्षमता है कि आप अपनी बुद्धिमत्ता और शक्ति दूसरों को दिखा सकें। आप उन लोगों में से एक हैं जो काफी दयावान और निष्ठावान हैं। आप ईमानदार हैं और अपनी सोच को दूसरों के सामने रखने में डरते नहीं हैं। पर आपको ये नहीं भूलना चाहिए कि आप ये दूसरों के लिए कुछ भी करें, लेकिन खुद को नहीं भूलें। 

इसे जरूर पढ़ें- यहां दिखाई गई तस्वीरों में आपको एक नजर में क्या दिख रहा है? इससे जानें कैसी है आपकी पर्सनैलिटी

 

डोर 10-

Create Image :

अगर आपने ये दरवाज़ा चुना है तो आप जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं जिन्हें अपनी शुरुआत के बारे में पता है। आप स्वतंत्र और स्थिर हैं। आप सावधानियां पसंद करते हैं। आपका परिवार और दोस्त आपको खुश करते हैं। आप अपनी समस्याओं को साझा नहीं करते हैं, लेकिन आपको हमेशा याद रखना चाहिए कि बात करना बहुत ही जरूरी है। 

तो आपने कौन सा दरवाजा चुना और अपनी पर्सनैलिटी का कौन सा राज खोला? अगर आपको ये स्टोरी पसंद आई है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। 

डोर 1-

Create Image :

ये दरवाज़ा दिखाता है कि सामने वाला इंसान मदद करने वाला है और दूसरों को खुश करने के लिए काफी कुछ कर सकता है। ये लोग चियरफुल होते हैं और जिंदगी में छोटी-छोटी चीज़ों में खुश हो जाते हैं। उनके पास कुछ लोग होते हैं और वो जब भी दुखी महसूस करते हैं वो उन्हीं के करीब जाने की कोशिश करते हैं। 

डोर 2-

Create Image :

इनकी पर्सनैलिटी रचनावान, शिष्ट और सुरुचिपूर्ण होती है। लोग उनपर ध्यान देते हैं क्योंकि ऐसा लगता है कि उनके पास सब कुछ है। हालांकि, उन्हें ये समझ में आता है कि लोग किस तरह से उन्हें जज कर रहे हैं। कई बार ऐसा होता है कि वो अपने ऊपर कुछ ज्यादा ही स्ट्रेस डाल लेते हैं। वो शांत रहते हैं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वो कोई गलती नहीं कर सकते हैं। ऐसा मुमकिन है कि उनके अंदर काफी उथल-पुथल चल रही हो। ऐसे में उन्हें इस उथल-पुथल के बारे में सबको बताना चाहिए और ये समझना चाहिए कि परफेक्ट होना जरूरी नहीं होता। 

इसे जरूर पढ़ें- तस्वीर में सबसे पहले क्या दिखा इससे खुल सकते हैं आपकी लव लाइफ के सीक्रेट्स

 

डोर 3-

Create Image :

लोगों की ऐसी पर्सनैलिटी होती है जो साधारण और स्ट्रेट फॉरवर्ड होती है। ये बहुत ज्यादा डिटेल्स पर ध्यान देते हैं और अपना समय किसी अन्य इंसान को डिटेल समझाते हुए बिताते हैं। वो अपनी उपलब्धियों पर बहुत ज्यादा गर्व महसूस करते हैं और उनका एक सफल करियर हो सकता है। हालांकि, इसके कारण वो काम में बहुत ज्यादा ध्यान देने लगते हैं। उन्हें ये समझना चाहिए कि काम और जिंदगी के बीच बैलेंस बनाना जरूरी है। उन्हें एक ऐसा पार्टनर चुनना चाहिए जो हरफनमौला हो और उनका ध्यान रखे। 

डोर 4-

Create Image :

आप एक आर्टिस्टिक इंसान हैं जो अपनी फीलिंग्स को काफी अच्छे से दर्शा देते हैं। आर्ट एक ऐसी चीज़ है जिससे आप अपनी भावनाओं को व्यक्त कर सकते हैं। जो लोग आपसे मिले नहीं हैं वो आपको रिजर्व या फिर इंट्रोवर्ट कह सकते हैं। ऐसे ही जो लोग आपको लंबे समय से जानते हैं वो ये मान सकते हैं कि आप बहुत ही उदार और मिलनसार हैं। ऐसे ही आप लंबे समय तक किसी रिलेशनशिप में जाने के बारे में नहीं सोचते हैं। आपको हमेशा एक चिंता सताए रहती है और पूरी तरह से श्योर होने के बाद ही इसे चुनते हैं। (इंट्रोवर्ट को डेट करने के फायदे)

डोर 5-

Create Image :

आपको लोगों को खुश करना अच्छा लगता है और आप अपने व्यवहार से अपने आस-पास रहने वाले लोगों को खुश कर भी सकते हैं। आप हमेशा ये चाहते हैं कि आप अपने आस-पास के लोगों के साथ अपनापन दिखाएं। आप प्रतिस्पर्धा करने की इच्छा रखते हैं और जीतने का शौक रखते हैं। आप खुद को व्यस्त रखना चाहते हैं और आप इतने डूब जाते हैं इसमें कि आप अपना खाना-पीना भी बंद कर देते हैं। ध्यान रखें कि इसी समय आपको धैर्य रखने की जरूरत है।  

डोर 6-

Create Image :

आप दूसरों से थोड़े अलग और महत्वाकांक्षी हैं। आपको जो अच्छा लगता है वो हो सकता है कि दूसरों को ना भाए। आप ऐसे लोगों के साथ हैंगआउट करते हैं जो आपकी रुचि से मेल खाते हों। आपको नई चीज़ें एक्सप्लोर करना अच्छा लगता है। आप क्रिएटिव इंसान हैं पर किसी एक हॉबी पर टिके रहने या उसपर ध्यान लगाने में आपको काफी वक्त लगता है। प्रकृति के बीच समय बिताना आपको अच्छा लगता है और आप इससे रिलैक्स होते हैं। आप कभी भी इस बात से चिंता नहीं करते हैं कि लोग आपको गैर जिम्मेदार या लापरवाह कह रहे हैं। इसका मतलब है कि आप अपनी जिंदगी पूरी तरह जी रहे हैं। 

डोर 7-

Create Image :

अगर आप सफेद दरवाजा चुनते हैं तो आप बहुत ही इमोशनल इंसान हैं जिसे वो करना पसंद हैं जो उसके आस-पास के लोगों को अच्छा लगता है और आपको परिवार और दोस्तों के साथ रहने में खुशी मिलती है। आपको छोटी-छोटी चीजें अच्छी लगती हैं और आपको अपने रिश्ते बनाने में अच्छा लगता है। आपको सावधान रहना अच्छा लगता है रिस्क लेना नहीं। आपको प्यार और मस्ती दोनों ही करना पसंद है। 

डोर 8-

Create Image :

अगर आप ये दरवाज़ा चुनते हैं तो आप उन लोगों में से हैं जिन्हें समाज में महत्व मिलता है। आप ऐसे हैं जिन्हें हमेशा मस्त रहना पसंद है और आसानी से किसी चीज़ को लेकर चिंता नहीं करते हैं। आपके इमोशन मिक्स हो सकते हैं और कुछ दिन आप उदास रह सकते हैं और कुछ दिन मन थोड़ा विचलित हो सकता है। आपको खुद से प्यार करने के बारे में सोचना चाहिए और दूसरों की मदद लेने में हिचकिचाना नहीं चाहिए।