80-90 दशक के बच्चों की 5 पसंदीदा चीजें, जिन पर पॉकेट मनी खर्च करने का रहता था शौक

80- 90 के दशक के बच्चों का बचपन 1 रुपये वाली टॉफी और चटपटी चीजों में ही था। चांद-सितारा से लेकर हाजमोला और नली पापड़ तक क्या आपने ये चीजें खाई हैं। आइए जानते हैं यहां-
Updated:- 2026-11-13, 16:26 IST
Nostalgic 90s Candies India

Nostalgic 80s-90s Candies: आजकल के बच्चे चिप्स का 50 रुपये वाला पैकेट खाकर भी खुश नहीं होते हैं, लेकिन 90 के दशक के बच्चे 1 रुपये की टॉफी में भी पूरी दुनिया की खुशी ढूंढ लेते थे। तब स्नैक्स सिर्फ खाने की चीज नहीं थी, वह एक अलग मजा था। स्कूल में दोस्ती टॉफी से होती थी, झगड़ा भी टॉफी पर ही खत्म होता था और टीचर से छिपकर खाने में जो मजा था, वह आज के पिज्जा-बर्गर में भी नहीं है। आइए, फिर से उसी गली, उसी ठेले और उसी 1 रुपये वाले जमाने में चलते हैं।

80-90 दशक की पुरानी खाने की चीजें

क्या आपने नीचे दी गई इन चीजों को खाया है? या फिर आप बर्गर, पिज्जा लवर हैं। आइए देखते हैं लिस्ट।

1. चांद-सितारा

चांद के शेप वाली खट्टी-मीठी टॉफी, जिसे चूस-चूसकर खत्म करने में पूरा पीरियड निकल जाता था। इसे जीभ पर रखकर दोस्तों को दिखाना ही सबसे बड़ा स्टाइल था। जिसका चांद सबसे ज्यादा देर चलता था, वही क्लास का सिकंदर माना जाता था।

chand sitara

image credit- ai

2. कलरफुल कैंडी

कलरफुल कैंडी का छोटा सा रोल खोलते ही लगता था जैसे इंद्रधनुष हाथ में आ गया हो। हर बच्चा पहले यह देखता था कि ऊपर कौन सा कलर है। लाल वाला सबको चाहिए था, पीला वाला कोई नहीं लेता था। इसी कलर पर दोस्ती और लड़ाई दोनों हो जाती थी।

candy  vijay k mehta

image credit-pinterest (vijay k mehta)

3. बबल गम

बबल गम कैंडी नहीं, एक कॉम्पिटिशन था। क्लास में सबसे बड़ा बबल कौन फुला सकता है, यही असली टैलेंट था। बबल फूटकर मुंह पर चिपक जाए तो हंसी नहीं रुकती थी और तो और, इस गम के अंदर निकलने वाला छोटा सा स्टीकर ही हमारी सबसे बड़ी दौलत थी।

bubble gum djewme

image credit-pinterest (djewme)

4. हाजमोला

हाजमोला इकलौती ऐसी टॉफी थी, जिसे खाने के लिए मम्मी से परमिशन नहीं लेनी पड़ती थी। खट्टी-मीठी गोली, जो पेट के लिए अच्छी बताई जाती थी। स्कूल के बाद थैले में हाजमोला की पुड़िया हो, तो लगता था आज दिन बन गया। इसे चूसने के बाद जीभ का कलर देखना भी एक अलग ही खेल था।

hajmola divya gond

image credit-pinterest (divya gond)

5. नली पापड़ खाने वाला

नली पापड़ यानी हवा भरा कुरकुरा स्नैक्स। इसे मुंह में डालते ही जो आवाज आती थी, वही इसका असली मजा था। 1 रुपये में मिलने वाला पोंगा, चटपटा मसाला और दोस्तों के साथ छीनकर खाने की आदत, यही 90s का असली स्ट्रीट फूड था।

ponga  far far

image credit-pinterest (far far)

80- 90 के दशक के स्नैक्स आज भी दुकानों में मिलते हैं हैं। चांद-सितारा, पोपिन्स, बबल गम, हाजमोला और पोंगा ने हमें सिखाया कि खुशी महंगी चीजों में नहीं, छोटे-छोटे पलों में होती है।

यह भी पढ़ें- Crispy Toffee Samosa: सुबह के नाश्ते में फटाफट बनाएं क्रिस्पी टॉफी समोसा, आसान है रेसिपी

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- ai

FAQ
90 के दशक की सबसे फेमस टॉफी कौन सी थी?
90 के दशक में पोपिन्स, फैंटम सिगरेट वाली कैंडी, किस्मी, चांद-सितारा और मैंगो बाइट सबसे ज्यादा फेमस थीं। 
क्या अब भी 90s वाले स्नैक्स बाजार में मिलते हैं?
हां, कुछ चीजें जैसे हाजमोला और पोपिन्स आज भी मिल जाती हैं।
आज के बच्चों को 90s वाले स्नैक्स क्यों पसंद नहीं आते?
आज के बच्चों को चॉकलेट, चिप्स और फास्ट फूड की आदत हो गई है। उन्हें 1 रुपये वाली टॉफी में वो मजा नहीं आता।  
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।