Chhath Puja 2026 Samagri List: पहली बार रखने जा रही हैं छठ का कठिन व्रत? यहां देखें नहाय-खाय से लेकर अर्घ्य तक की पूरी सामग्री लिस्ट
-1794477180975.webp)
Chhath Puja 2026 Samagri List: छठ पूजा कल से शुरू हो रही है, जिसका पहला दिन होता है नहाय-खाय। यह कार्तिक शुक्ल चतुर्थी को पड़ता है और पारंपरिक रूप से इसे शुद्धिकरण तथा आने वाले दिनों के उपवास और पूजा की तैयारियों से जोड़ा जाता है। इस दिन, छठ व्रत रखने वाले श्रद्धालु स्नान करते हैं, अपने घरों और रसोई की साफ-सफाई करते हैं, और सात्विक शाकाहारी भोजन तैयार करते हैं। पहला दिन विशेष रूप से महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इसी दिन से खान-पान के अनुशासन और साफ-सफाई की उस व्यवस्था की नींव पड़ती है, जिसका पालन पूरे त्योहार के दौरान किया जाता है।
छठ व्रत की संपूर्ण सामग्री लिस्ट
महिलाएं छठ महापर्व के लिए महीनों पहले से तैयारी शुरू कर देती हैं। फल, ठेकुआ के लिए गुड़-आटा, डाला, सूप, गन्ना, नारियल और पूजा का छोटा-छोटा सामान... लिस्ट बहुत लंबी है। यही लिस्ट अगर पहले से तैयार न हो, तो आखिरी दिन बाजार में सबसे ज्यादा भीड़ और सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को ही उठानी पड़ती है। इसलिए, यहां छठ व्रत की संपूर्ण सामग्री लिस्ट दी जा रही है,जिसे महिलाएं अभी से सेव करके रख सकती हैं। आइए पंडित अरुणेश कुमार जी से जानते हैं छठ पूजा की पूरी सामग्री लिस्ट।

Photo Credit: Pinterest (Vishakha Maurya)
छठ पूजा के लिए फल और सब्जियों की लिस्ट
छठ पूजा में फल और सब्जियों का खास महत्व होता है। बिना इनके डाला अधूरा माना जाता है। महिलाएं डाले के लिए केला, शरीफा, शकरकंदी, डाभ नींबू, सिंघाड़ा और नाशपाती रखती हैं। इसके साथ ही पान के पत्ते, सुपारी, कच्ची हल्दी, अदरक और मूली का पौधा भी रखना जरूरी होता है। मूली और अदरक का पौधा पत्ते सहित ही डाले में रखा जाता है।
पूजा के लिए सामग्री
पूजा की थाली में घी, धूप, अगरबत्ती, बाती, कपूर और दीपक जरूर रखे जाते हैं। इसके अलावा अक्षत यानी चावल, पीला यानी ऑरेंज सिंदूर, कुमकुम, शहद, चंदन, सिंदूर और कलावा भी चाहिए होता है। छठ पूजा में सिंदूर का खास महत्व है। महिलाएं लंबी मांग में सिंदूर लगाती हैं। इसलिए, पूजा की लिस्ट में सिंदूर लिखना न भूलें।

Photo Credit: Pinterest (monu kumar)
ठेकुआ और प्रसाद की तैयारी
छठ पूजा ठेकुआ के बिना अधूरी है। महिलाएं घर पर ही गेहूं और चावल के आटे से ठेकुआ बनाती हैं। इसके लिए गुड़, घी और आटा चाहिए होता है। साथ ही आटे का लड्डू और मिठाई भी प्रसाद में रखी जाती है। दूध और जल के लिए एक ग्लास या लोटा और कलश भी रखना होता है। पूजा के दौरान कलश में जल भरकर रखा जाता है।
यह भी पढ़ें- कुंभ से लेकर छठ तक, जानिए नदियों के किनारों पर ही क्यों होती है सबसे ज्यादा धार्मिक हलचल?
डाला, सूप और बर्तन की लिस्ट
छठ पूजा में बांस या पीतल के सूप और डाला यानी डलिया या टोकरी का इस्तेमाल होता है। इसी डाले में सारा प्रसाद और फल सजाकर घाट पर ले जाया जाता है। इसके साथ ही पीतल या तांबे के लोटे और थालियां भी चाहिए होती हैं। पत्ते लगे पांच गन्ने और हरा पानी वाला नारियल भी डाले के लिए बहुत जरूरी माना जाता है। गन्ने को डाले के ऊपर बांधा जाता है।
-1794477598197.webp)
Photo Credit: Pinterest (Editor First Choice)
छठ पूजा की प्रमुख तारीखें
पहला दिन- नहाय खाय, 13 नवंबर 2026
दूसरा दिन- खरना, 14 नवंबर 2026
तीसरा दिन- संध्या अर्घ्य, 15 नवंबर 2026
चौथा दिन- उषा अर्घ्य और पारण, 16 नवंबर 2026
कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि का आरंभ 14 नवंबर को रात 11:23 बजे होगा। षष्ठी तिथि का समापन 16 नवंबर को रात 2 बजे होगा। छठ पूजा के दिन सूर्योदय सुबह 6 बजकर 44 मिनट पर होगा। वहीं सूर्यास्त 15 नवंबर को शाम 5 बजकर 28 मिनट पर होगा।
यह भी पढ़ें- छठ पूजा में घर जा रही हैं लड़कियां? कम सामान में ऐसे करें स्मार्ट पैकिंग, सफर भी होगा आसान
छठ पूजा का महत्व
छठ पूजा में शुद्धता और नियमों का विशेष ध्यान रखा जाता है। व्रती महिलाएं अपनी संतान और घर-परिवार के सुखी जीवन की कामना करते हुए पूरे 36 घंटे तक निर्जला उपवास करती हैं। धार्मिक मान्यता है कि सच्चे मन और नियम के साथ छठ का व्रत करने से छठी मैया सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करती हैं और भगवान सूर्य देव स्वस्थ जीवन का आशीर्वाद देते हैं।
-1794477663926.webp)
Photo Credit: Pinterest (Pinky)
छठ पूजा की तैयारी समय पर करना ही सबसे बड़ी समझदारी है। फल, ठेकुआ, गन्ना, नारियल, डाला और पूजा की छोटी-छोटी चीजें अगर पहले से नोट करके रख ली जाएं, तो पूजा के दौरान कोई परेशानी नहीं होती है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- छठ पूजा की सामग्री एक दिन पहले ही क्यों खरीद लेनी चाहिए?
- क्योंकि नहाय खाय के दिन से ही घर में शुद्धता का नियम शुरू हो जाता है। उस दिन महिलाएं बाजार की भागदौड़ से बचना चाहती हैं। इसलिए फल, गन्ना, नारियल और डाला एक दिन पहले ही ले आना अच्छा रहता है। इससे पूजा के समय कोई चीज छूटने का डर नहीं रहता।
- क्या छठ पूजा में स्टील के बर्तन इस्तेमाल किए जा सकते हैं?
- परंपरा के अनुसार छठ पूजा में पीतल, तांबा या बांस के बर्तनों को ही शुभ माना जाता है। महिलाएं अर्घ्य के लिए पीतल या तांबे का लोटा ही इस्तेमाल करती हैं। स्टील के बर्तन से पूजा नहीं की जाती है। इसलिए पहले से ही पीतल के बर्तन साफ करके रख लेने चाहिए।
- छठ पूजा के लिए गन्ना और नारियल कितना पुराना होना चाहिए?
- गन्ना हमेशा पत्ते सहित और ताजा होना चाहिए। सूखा या कटा हुआ गन्ना नहीं लिया जाता है। नारियल भी हरा और पानी वाला होना चाहिए। सूखा नारियल छठ के डाले में नहीं रखा जाता है। बाजार से लेते समय महिलाएं इन्हें अच्छे से देखकर ही खरीदती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।