Chhath Puja 2022: इस पूजा पर भूलकर भी ना करें ये काम

Chhath Puja 2022: छठ पूजा के पर्व में भारतवासी बहुत आस्था रखते हैं। यह व्रत संतान की लंबी आयु के लिए रखा जाता है। बता दें कि इस व्रत के लिए 36 घंटे का निर्जला व्रत रखकर पूजा की जाती है।
व्रत रखने वाला हर इंसान चाहता है कि वो छठी मईया को प्रसन्न करे इसलिए इस दौरान कुछ बातों का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। दरअसल व्रत रखने के कुछ नियम होते हैं जिनका पालन करना जरूरी होता है। आइए जानते हैं छठ पूजा के दौरान किन कामों को नहीं करना चाहिए।
छठ पूजा पर ना करें ये काम
1. सूरज को अर्घ्य देते वक्त ना करें भूल
छठ पूजा के पर्व पर सूरज को अर्घ्य देते वक्त किसी भी तरह के शीशे या स्टील के बर्तन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। सूरज को अर्घ्य दिया बिना यह पर्व अधूरा माना जाता है।
इसे भी पढ़ेंः Chhath Puja 2022: छठ पूजा में महिलाएं क्यों पहनती हैं सूती साड़ी

2. साफ-सफाई का रखें ध्यान
छठ पूजा के दौरान साफ-सफाई का खासतौर पर ध्यान दें। इस पूजा के दौरान कपड़ों से लेकर पूरे घर को बिल्कुल साफ रखना चाहिए। साथ ही प्रसाद बनाते वक्त भी साफ-सफाई का पूरा ख्याल रखें।
3. जानें कहां सोना चाहिए
छठ पूजा के दौरान जो भी व्रत रख रहा है उसे पलंग पर नहीं सोना चाहिए। ना पलंग बल्कि चारपाई आदि पर भी सोने की मनाही होती है। इस व्रत के दौरान फर्श पर सोना चाहिए।
4. सामग्री का जरूर रखें ख्याल
छठ पूजा के दौरान सामग्री का विशेष तौर पर ख्याल रखें। इस पूजा के दौरान सिंदूर, कुमकुम, आलता, मेहंदी, पीतल का सूप, शक्करंकदी, नारियल, ईख, शहद, पान, सुपारी, लौंग और इलायची जैसी सामग्री का जरूर इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ेंः Chhath Puja 2022: छठ महापर्व पर खरना का क्यों है खास महत्व? जानें
5. मांसाहारी खाने से करें परहेज
छठ पूजा के दिन किसी भी तरह के मांसाहारी खाना खाने से बचना चाहिए। खाने के साथ-साथ पूजा के किसी भी तरह के मांसाहारी सामान को घर में या पूजा के आसपास नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि छठी मईया ऐसा करने से नाराज हो जाती हैं।
तो ये थे कुछ काम जिन्हें छठ पूजा पर नहीं करना चाहिए। इसके अलावा अगर आप इस महापर्व से जुड़ी किसी और तरह की जानकारी लेना चाहते हैं तो कमेंट सेक्शन में सवाल करें।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: HerZindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।