
सर्दियों में खूब खिलेंगे ये फूल-पौधे, मात्र 50 रुपये में लाएं घर
ठंड के आने से वातावरण में कितने सारे बदलाव दिखने लगते हैं। इसी के साथ हमारे बगीचे में भी रंग-बिरंगे फूल दिखने लगते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि सर्दियों में कई वैरायटी वाले खूबसूरत फूल-पौधे होते हैं। इस मौसम में इतने फूल और पौधे होते हैं जिनकी लंबी लिस्ट है। आज इस आर्टिकल में हम आपके साथ ऐसे कुछ प्लांट्स शेयर करने जा रहे हैं जो सिर्फ 50 रुपये में मिलेंगे और आपके बगीचे की रौनक बढ़ाएंगे। <div> </div>

डाहलिया

सर्दियों में का मुख्य फूल डाहलिया होता है। यह खूबसूरत फूल जैसे-जैसे बढ़ता है तब इसे सपोर्ट की जरूरत होती है। यह सिंगल और डबल वैरायटी में आता है। सिंगल वैरायटी में कम पत्तियों वाले फूल आते हैं और डबल वैरायटी में लेयरिंग में ज्यादा पत्तियां निकलती हैं। यह कई सारे कलर्स में आता है। यह 30 रुपये से 300 रुपये तक के अंदर आता है।
गुलदाउदी

इसमें 100 से अधिक वैरायटी होती हैं और इसमें आपको बटन साइज से लेकर बड़े-बड़े साइज के फूल होते हैं। इनकी देखभाल करना भी आसान है और आप इसे कटिंग या सीड दोनों से लगा सकते हैं। यह वैरायटी के आधार पर 30 रुपये से शुरू होता है और बहुत महंगे तक में बिकता है।
फ्लॉक्स

यह एक खूबसूरत रंग-बिरंगे फूल वाला पौधा है जो लगाना आसान है। यह जमीन पर एकदम बिखर सा जाता है और इसके कई रंग और वैरायटीज उपलब्ध हैं। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि अगर एक बार आपने यह प्लांट लगाया है तो इसके बीज अपने आप गिरते हैं और फिर अगले साल फिर फूल खिलने लग जाते हैं।
कैलेंडुला

मीडियम साइज का ऑरेंज और येलो फूल बड़ा खूबसूरत लगता है। इसे उगाना भी बेहद अच्छा है और यह हर्बल टी में बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। इसे उगाना आसान है क्योंकि यह बस 6-8 हफ्ते में यह ग्रो करना शुरू कर देता है। इसके बीज आप 30 रुपये में ला सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: सिर्फ 45 रुपये में घर ले आएं ये फूल-पौधे
हॉलीहॉक्स

इस प्लांट की भी कई सारी वैरायटीज बाजार में उपलब्ध हैं। इसकी लंबी सी स्टेम में कई सारे खिले हुए फूल आपके बगीचे में सुंदर लगेंगे। कई लोग इस बात से अंजान होते हैं कि यह एक एडिबल फ्लावरिंग प्लांट भी है। इसकी रूट्स, पत्तियां आदि सब उपयोग में लाई जा सकती हैं। इसके बीज आपको 49 रुपये में मिल सकते हैं।
गजानिया

सर्दियों का एक और सुंदर फूल है गजानिया है। यह फूल का पौधा एक्सट्रीम हीट और सूखा भी आसानी से झेल सकता है। इसके वाइब्रेंट रंग वाले फूल आपके बगीचे के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है। ऑरेंज, पिंक, रेड, व्हाइट, येलो आदि रंगों में यह मिल सकता है। 15 रुपये में मिक्स्ड कलर वाले हाइब्रिड फ्लावर आपको आसानी से मिल जाएंगे (फूलों का घर में कैसे करें इस्तेमाल)।
एलाइसम

इसमें सफेद फूल आते हैं और इसे प्रोपर कटिंग की आवश्यकता होती है। इसकी अच्छी खुशबू आपके पूरे घर को महका सकता है। इसके फूल गुच्छे में दिखाई देते हैं और नवंबर से ठीक-ठाक गर्मी आने तक यह फूल देता रहता है। इसे बीज से उगाना बहुत आसान है। इसे आप 45 रुपये में खरीद सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में इन फूलों से महकाएं अपना आंगन
साल्विया

ज्यादातर फूलों को अच्छी और ज्यादा धूप की जरूरत होती है, लेकिन साल्विया के साथ ऐसा नहीं है। अगर आपकी बालकनी में कम धूप आती है तो आप इसे वहां लगा सकती हैं। लाल और बैंगनी रंग के इसके फूल बहुत खूबसूरत लगते हैं। इस फूल को रोजाना पानी देने की भी जरूरत आपको नहीं है। इसके बीज भी आपको आसानी से 50 रुपये के अंदर मिल जाएंगे।
डायथंस

सर्दियों का एक और फूल है डायंथस। इसकी पहचान यह है कि इसकी पत्तियों की एज पर जिग-जैग मार्क होते हैं। इसके फूल टिप पर होती है और जितनी बड़ी टिप होगी उतने ही फूल इस पर भी आते हैं। बीज बोने के बाद इसे ग्रो कर जाने तक नियमित रूप से पानी देना होता है। सर्दियों में एक बार अच्छी धूप इसके लिए काफी है और 50 रुपये में आप इस फूल के बीज से अपने आंगन को महका सकती हैं (गमले की मिट्टी को बनाएं उपजाऊ)।
इसके अलावा भी ऐसे कितने फूल और पौधे हैं जो सर्दियों में ही उगते हैं। जरूरी नहीं कि आप महंगे की बीज और सैपलिंग्स लें। आप इनमें से किस पौधे को अपने घर में उगाना चाहेंगी, हमारे कमेंट सेक्शन में कमेंट कर बताएं। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।