Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:35 PM IST

बदलते दौर की नई पसंद, लिव-इन से ज्यादा Single Living चुन रही हैं लड़कियां

आजकल की लड़कियां अकेले रहने को अपनी पहली प्राथमिकता दे रही हैं। उन्हें अपनी जिंदगी किसी के साथ बिताने के बजाय अकेले गुजारना ज्यादा अच्छा लग रहा है। ऐसे में आइए जानते हैं कि आखिर क्यों लड़कियां सिंगल लिविंग पसंद कर रही हैं। 
Updated:- 2026-07-11, 09:33 IST
image

पहले के समय में महिलाओं के लिए शादी को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा दोनों लिहाज से जोड़ा जाता था। बेटी समय पर विदा हो जाए, पहले के लोगों की यही मेंटालिटी हुआ करती थी। लेकिन कुछ सालों से आधुनिक दौर में इसका उल्टा हो रहा है। अब अधिकतर महिलाओं की प्राथमिकताएं बदलती जा रही है। वे अब समाज के दबाव या जोर जबरदस्ती से शादी करने के बजाय अपने फैसले खुद सोच समझ के लेना पसंद कर रही हैं। यही वजह है कि इन दिनों कुछ महिलाओं को शादी ही सब कुछ नहीं लग रहा है। वे अब अकेले रहना प्रिफर कर रही हैं। ऐसे में आइए जानते हैं आखिर लड़कियां अकेले रहना क्यों पसंद कर रही हैं।

फ्रीडम और पूरी आजादी की चाहत

सिंगल लिविंग मानो अब एक ट्रेंड बनता जा रहा है। लड़कियों को अकेले रहना अब बहुत पसंद आ रहा है। सिंगल लिविंग में लड़कियां अपने मन में जो आता है, वो बिना सोचे समझे कर लेती हैं। उन्हें किसी से पूछने की जरूरत या परमिशन की जरूरत नहीं होती है। कुछ महिलाओं को सिंगल लिविंग एक तरह से आजादी की तरह लगता है। वे जहां जाना चाहती हैं, वहां हो आती हैं, लेकिन शादी के बाद ये सब थोड़ा मुश्किल हो सकता है। शादी के बाद महिलाओं को न चाहते हुए भी कही न कहीं हस्बैंड की राय लेना भी जरूरी लगता है।

1 - 2026-07-10T174434.110

खुद फाइनेंशियली इंडिपेंडेंट होना

इसके अलावा पहले के समय में लड़कियों को नौकरी करने की या कमाने की इज्जाजत नहीं दी जाती थी, लेकिन आज के बदलते दौर में लड़कियां इंडिपेंडेंट होती जा रही हैं। वे खुद कमाती हैं और अपना घर-खर्च भी खुद से मैनेज कर लेती हैं। इसके साथ ही वे किसी से पैसे मांगने के बजाय खुद ही अपने शौक पूरे करने लगी हैं। इस वजह से भी उन्हें अपनी लाइफ में किसी दूसरे इंसान की जरूरत महसूस नहीं होती।

यह भी पढ़ें- रिलेशनशिप में पहले से ही तय हो रहा है ब्रेकअप! जानें क्या है नया वायरल डेटिंग ट्रेंड 'सनसेट क्लॉज'?

रिश्तों में झगड़े और तलाक के मामले देखना

सिंगल लिविंग का सबसे बड़ा कारण यह भी है कि जब वे अपने अगल-बगल कुछ ऐसे लोगों को रिलेशनशिप में देख लेती हैं, जिनके बीच आए दिन झगड़े और रिश्तों में दरारें या तलाक जैसे मामले देखने को मिलते हैं। इन सब चीजों से बचने के लिए अधिकतर महिलाएं अकेले रहना ज्यादा पसंद कर रही हैं।

2 - 2026-07-10T174435.944

खुद को चुनना बन गया है बेहतरीन ऑप्शन

हालांकि लड़कियों को सिंगल लिविंग करना इसलिए भी पसंद आ रहा है, क्योंकि वे इन सब झंझटों से बचना चाहती हैं। इसका मतलब यह नहीं कि सिंगल लिविंग गलत है या फिर शादी करना गलत है। ऐसी कई महिलाएं हैं जो शादी भी कर रही हैं और लिव-इन में भी रह रही हैं। लेकिन कुछ लड़कियों को अकेले रहना ज्यादा पसंद होता है, इसलिए उनके लिए खुद को चुनना ही सबसे बेहतरीन तीसरा ऑप्शन लगता है।  

यह भी पढ़ें- क्या आपका रिलेशनशिप हो रहा है बोरिंग? इन टिप्स से लौटेगा प्यार

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  magnific 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।