रिलेशनशिप में पहले से ही तय हो रहा है ब्रेकअप! जानें क्या है नया वायरल डेटिंग ट्रेंड 'सनसेट क्लॉज'?

इश्क, मोहब्बत और प्यार के मायने और इसे जताने और निभाने के तरीके आजकल काफी बदल चुके हैं। Millennials से लेकर GenZ तक, डेटिंग की डिक्शनरी भी अब पहले जैसी नहीं रह गई है। बेंचिंग, ब्रेडक्रंबिंग और सिचुएशनशिप जैसे न जाने कितने ऐसे टर्म्स आजकल ट्रेंड में हैं, जिनका मतलब आपके और मेरे जैसे न जाने कितने Millennials को मालूम भी नहीं होगा। खैर, अब ये सारे शब्द भी पुराने होते दिख रहे हैं क्योंकि अब डेटिंग का एक नया ट्रेंड युवाओं के बीच बहुत पॉपुलर हो रहा है। इस वायरल डेटिंग ट्रेंड को 'सनसेट क्लॉज' कहा जाता है। चलिए आपको बताते हैं कि इसका क्या मतलब होता है और क्यों ये इतना पॉपुलर हो रहा है?
वायरल डेटिंग ट्रेंड 'सनसेट क्लॉज' क्या है?

आज के वक्त में डेटिंग के कई नए तरीके सामने आ रहे हैं। इनमें से एक ट्रेंड जो तेजी से वायरल हो रहा है, वो है सनसेट क्लॉज। इस क्लॉज में दो लोग रिश्ते में जाने से पहले ही रिश्ते या यूं कहें पार्टनरशिप की एक सीमा तय कर लेते हैं। मसलन, अगर दो लोग एक-दूसरे से जुड़ रहे हैं, तो वो तय कर लेंगे कि हम 6 महीने, 1 साल या 2 साल साथ रहेंगे और अगर इस बीच चीजें ठीक रहीं, दोनों को एक-दूसरे का साथ पसंद आया, तो ठीक है, नहीं तो बिना लड़ाई-झगड़े के दोनों तय सीमा के बाद अलग हो जाएंगे। इस रिलेशन में किसी बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट की तरह ही पार्टनशिप के लिए एक टाइम लिमिट सेट कर दी जाती है। इससे दोनों पार्टनर रिश्ते को मौका तो देते हैं, लेकिन साथ ही एक तय सीमा के बाद अलग होने के लिए भी खुद को तैयार रखते हैं।
यह भी पढ़ें- अब बदल रही है डेटिंग की परिभाषा, आखिर क्या है Gen Z का नया 'Freak Matching' वाला प्यार?
सनसेट क्लॉज के फायदे और नुकसान क्या हैं?

ये ट्रेंड इन दिनों युवाओं में तेजी से पॉपुलर हो रहा है और युवा इसे बेहद पसंद कर रहे हैं। युवाओं को ऐसा लग रहा है कि इस ट्रेंड के चलते समय और एनर्जी की बचत होती है। अगर आपको पार्टनर के साथ वक्त बिताकर ठीक लगा, तो आप आगे बढ़ सकते हैं, नहीं तो आसानी से आप अलग हो सकते हैं। इससे ब्रेकअप के बाद इमोशनल बर्नआउट भी नहीं होता है और जिस इंसान के साथ आप हैं, अलग होने के बाद मन में उसके लिए कोई कड़वाहट भी नहीं रहती है। हालांकि, कई लोगों को ऐसा लगता है कि इस ट्रेंड की वजह से रिश्तों में गंभीरता कम होती जा रही है। जब आप रिश्ते में इस क्लॉज को डाल देते हैं, तो आपके मन में रिश्ते को संवारने के लिए कोशिश करने के विचार नहीं आते हैं, बल्कि आप इसे लेकर काफी कैजुअल रहते हैं, जो सही नहीं है।
यह भी पढ़ें- 'बेंचिंग' से लेकर 'ब्रेडक्रंबिंग' तक जेन Z के पास हैं कई Dating Terms, आपको कौन-सा है पता?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।