Navratri Pandal Decoration Idea: नवरात्रि के मौके पर इन पांच तरीके से सजाएं माता का पंडाल

हिंदू धर्म में नवरात्रि का खास महत्व है इसलिए इस पर्व को लोग बड़े ही धून-धाम और उत्साह के साथ मनाते हैं। माता के आगमन से पहले लोग अपने घर की साफ-सफाई करने के बाद, माता के मंदिर और घर को सजाने का काम करते हैं। भारत के हर राज्य में इस पर्व को अलग-अलग तरीके से सेलिब्रेट किया जाता है। कई लोग नवरात्रि के पर्व पर अपने घर में माता की मूर्ति की स्थापना करते हैं। इसके साथ ही नवरात्रि के नौ दिन माता की पूरे विधि-विधान से पूजा अर्चना करते हैं। अगर आप भी नवरात्रि पर माता की मूर्ति करना चाहते हैं तो आप इन आइडियाज की मदद से माता का पंडाल डेकोरेट कर सकती हैं।
चैत्र नवरात्रि पर माता के पंडाल को इस तरह से करें डेकोरेट

घर या ऑफिस में माता के पंडाल को सजाने के लिए आपको सिंपल पर्दे की जरूरत होगी। अगर आप चाहे तो अलग-अलग रंग के पर्दे का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके साथ पर्दे पर कलर फुल लाइट का लगाएं। लाइट्स डेकोरेशन में चार-चांद लगाने का काम करेगा। इसके अलावा अगर आप अपने डेकोरेशन को और अधिक आकर्षक बनाना चाहती हैं तो इसके लिए आप आर्टिफिशियल फ्लावर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-इस चैत्र नवरात्रि पर अपने आशियाने को इन 3 तरीकों से दें खूबसूरत लुक
कलर फुल स्टिकर की मदद से करें डेकोरेशन

पंडाल डेकोरेशन के लिए आप कलरफुल स्टिकर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इन स्टिकर को बैकग्राउंड में लगाने के बाद अलग-अलग फूल की लड़ी को एक-दूसरे से बांधते हुए पंडाल की छत बनाएं। पंडाल को आकर्षक बनाने के लिए सफेद और रेड ग्रीन फ्लवार का मिश्रण बनाकर पंडाल को सजाएं।
आर्टिफिशल फूल की बेल से सजाएं पंडाल

पंडाल को खूबसूरत बनाने के लिए आज के समय सिंगल व डबल कलर के पर्दे को आपस मिलाकर पंडाल की छत क्रिएट करने का ट्रेंड है। ऐसे में आप इस लुक क्रिएट करने के लिए दो कलर के पर्दे को एक-दूसरे से बांधते हुए मंदिर का आकार दें। इस तरह की डेकोरेशन पंडाल को यूनिक और आकर्षक बनाएगा। इसके अलावा आप इस पर आर्टिफिशियल फ्लावर की बेल का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
गुजराती थीम पर दें पंडाल का लुक

नवरात्रि पंडाल को स्पेशल लुक देने के लिए आप गुजराती थीम में अपने पंडाल को सजा सकती हैं। इसके लिए अलग-अलग कलर की पतंग वाली झालर और छाते का इस्तेमाल करें। साथ ही पेपर के जरिए वॉल हैंगिग लुक क्रिएट करें।
बैलून की मदद से करें डेकोरेशन

माता के पंडाल को सजाने के लिए बैलून का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए सिंगल रंग के पर्दे से बैकग्राउंड तैयार करें। किनारे पर आर्टिफिशियल फूल लगाते हुए कलरफुल बैलून की मदद से डेकोरेशन करें।
केले के पत्ते से करें डेकोरेशन

यह डेकोरेशन माता के पंडाल को बेहद ही खास लुक देगा। बैकग्राउंड में ग्रीन कर्टन व केले के पत्ते का इस्तेमाल करें। इसके बाद किनारे पर मटके को बांधकर उसमें फूल की लड़ी से बेल तैयार करें। इसके साथ ही लुक को और बेहतर बनाने के लिए आप कलरफुल लाइट्स का भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें-इस चैत्र नवरात्रि पर इन यूनिक तरीकों से करें घर के मंदिर की सजावट
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Freepik, Sutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।