हम सभी अपनी शादी के दिन को खास बनाने के लिए कुछ ऐसा करते हैं जो सबको और खासतौर पर खुद को जरूर याद रहे। ऐसे में हम डिजाइनर लहंगे या फिर अपनी बहन द्वारा अपना मेकअप कराने जैसी चीजें करते हैं। लेकिन अपनी शादी के दिन को और खास बनाने के लिए कई बार लड़कियां मंहगे और डिजाइनर लहंगा छोड़ बरसों पुरानी अपनी मां की साड़ी या ज्वेलरी पहनना पसंद करती हैं। जी हां यह बात बिल्कुल सच है। लेकिन सिर्फ आम लड़कियों ने ही नहीं बल्कि ऐसे कई सेलेब्स हैं जिन्होनें अपनी शादी के दिन अपनी मां की साड़ी पहनी है। शायद आपको हमारी बात पर यकीन न हो इसलिए आइए जानते हैं कि कौन से हैं ये सेलेब्स।
बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस यामी गौतम ने हाल ही में आदित्य धर से शादी रचाई है। उन्होनें अपनी शादी को काफी सिंपल रखा था। इस शादी में केवल उनके घरवाले और कुछ खास लोग ही शामिल हुए थे। साथ ही उनकी शादी भी हिमाचल में ही हुई थी। साथ ही वह अपनी शादी में बेहद खूबसूरत लग रही थी। लेकिन यामी ने लहंगा छोड़ एक सिंपल रेड कलर की साड़ी पहनी थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह साड़ी यामी गौतम के लिए बेहद खास थी। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होनें मंहगे और डिजाइनर लहंगे को छोड़ अपनी मां की बरसों पुरानी साड़ी पहनी थी।
देश को कई बारगौरवान्वित कराने वाले खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने साल 2010 में शोएब मलिक से शादी रचाई थी। वह अपनी शादी में बेहद ही खूबसूरत लग रही थी। लेकिन सानिया ने भी अपनी शादी में लंहगा छोड़ साड़ी पहनी थी। यह साड़ी उनकी मां की थी। सानिया ने अपनी शादी के दिन करीब तैंतीस साल पुरानी अपनी मां की साड़ी पहनी थी। हालांकि, कई रिपोर्टस के मुताबिक उन्होनें यह कहा भी था कि वह बचपन से चाहती थी कि वह अपनी शादी में अपनी मां की ही साड़ी पहनें।
इसे भी पढ़ें:मुकेश अंबानी की लाडली ईशा ऐसे जीती हैं अपनी जिंदगी
देश की राजनीति में सक्रिय नेता और उत्तर प्रदेश की अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधीसाल 1997 में रॉबर्ट वाड्रा से शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। लेकिन आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि प्रियंका गांधी ने अपनी शादी में अपनी दादी और देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की साड़ी पहनी थी। वह अपनी शादी के दिन अपनी दादी की साड़ी पहन बेहद खूबसूरत लग रही थी।
इसे भी पढ़ें:शादी की सालगिरह पर प्रियंका गांधी वाड्रा ने लिखी इमोशनल पोस्ट
साउथ फिल्म की एक्ट्रेस निहारिका कोनिडेला ने अपने प्री-वेडिंग रस्म पेलिकुथुरु में अपनी मां की 32 साल पुरानी साड़ी पहनी थी। वह अपने इस प्री-वेडिंग रस्म पेलिकुथुरु में बेहद खूबसूरत लग रही थी। निहारिका ने ब्लू कलर की बनारसी साड़ी पहनी थी। उन्होनें साड़ी को बड़े ही सिंपल तरीके से कैरी किया था और वह एकदम अपनी मम्मी जैसी ही लग रही थी।
ईशा अंबानी ने साल 2018 में आनंद पीरामल के साथ शादी रचाई थी। ईशा अंबानी ने अपनी शादी के दिन अबू जानी और संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया गया लंहगा पहना था। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस लंहगे के साथ ईशा अंबानी ने जो लाल दुपट्टा डाला था वह किसका था? आपको यह जानकर हैरानी होगी की ईशा अंबानी ने अपनी मां की 35 साल पुरानी साड़ी को दुपट्टे के रूप में पहना था।
उम्मीद है की आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।