वैशाली ठक्कर ही नहीं इन स्टार्स की अचनाक मौत ने तोड़ दिया उनके फैंस का दिल

आए दिन किसी न किसी सेलेब्स की अचानक मौत की खबरें सुनने को मिल रही हैं। चाहे वो टीवी जगत की फेवरेट बहु हो या बॉलीवुड का एक नामी चेहरा। हम बात कर रहे है 'ससुराल सिमर का' फेम टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर की। आज सुबह उनका शव उनके इंदौर के घर पर पुलिस को बरामद हुआ है। जब सुबह वह अपने कमरे से बाहर नहीं निकली, तो उनके पिता ने कमरे में जाकर देखा तो उन्हें वैशाली का शव मिला। पुलिस का कहना है कि उन्हें एक सुसाइड नोट भी जांच के दौरान बरामद हुआ है, जिसमें उनके एक्स बॉयफ्रेंड का नाम भी मौजूद था।
वैशाली केवल 30 साल थी। साल 2015 में वैशाली ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल 'यह रिश्ता क्या कहलाता है' से की थी, जिसमें उनका नाम संजना था और हाल ही में आखिरी बार उन्हें टीवी शो 'रक्षाबंधन में देखा गया था। केवल वैशाली ही नहीं बल्कि पहले भी कई सेलेब्स की अचानक मौत से उनके फैन्स तथा उनके करीबी लोगों काफी हैरान हुए थे। आइए बात करते है इंडस्ट्री के उन खास स्टार्स की।
वैशाली के हाथों लिखा सुसाइड नोट
वैशाली ने सुसाइड नोट में लिखा था। I Quit मां, लव यू पापा मां, मुझे माफ करना मैं एक अच्छी बेटी नहीं बन सकी। राहुल और उसकी फैमिली को प्लीज सजा दिलवाना,वरना मेरी आत्मा को शांति नहीं मिलेगी। राहुल और दिशा ने मुझे 2.5 साल से मेंटली टॉर्चर कियाI आपको मेरी कसम है कि आप खुश रहना और मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। साथ ही लिखा था कि मितेश से कहना मुझे माफ कर दें। I Quit....
सूत्रों के अनुसार खबरें ये भी हैं कि वैशाली कि शादी हाल ही में होने वाली थी, लेकिन राहुल उन्हें तंग करता था। जिसके कारण वे काफी परेशां रहने लगी थी। बता दें कि राहुल वैशाली का पड़ोसी है और इस घटना के बाद से ही वो अपने घर से फरार हो गया है।
सुशांत सिंह राजपूत
View this post on Instagram
जून 14, 2020 को सुबह नौकर के गेट खटखटाने पर जब सुशांत अपने कमरे से बाहर नहीं आए तो नकली चाबी का इस्तेमाल करके कमरे का गेट खोला गया और अंदर सुशांत को मृत पाया। जांच के अनुसार सुशांत का शव पंखे से लटका हुआ मिला था। बता दें कि सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से कि थी, जिसमें उन्हें काफी पसंद किया गया था। सूत्रों के अनुसार सुशांत लंबे समय से डिप्रेशन का शिकार थे।
इसे भी पढ़ें : इन स्टार्स के अचानक चले जाने से इस कदर भावुक हुए फैंस
जिया खान
जिया खान का शव जून 3, 2013 के दिन उनके मुंबई के घर में बरामद किया गया था। जिया ने अपने करियर की शुरुआत 2007 में राम गोपाल वर्मा की फिल्म 'निशब्द' से की था। इसके बाद उन्हें काफी फिल्मों जैसे हाउसफुल और गजिनी में देखा गया था। बता दें कि जिया का जन्म न्यूयॉर्क में हुआ था। बाद में बॉलीवुड में अपना करियर बनाने के लिए वे इंडिया में शिफ्ट हो गई थी।
इसे भी पढ़ें : एक्ट्रेस रश्मि देसाई की क्या थी पहली सैलरी, आप भी जानें
प्रत्युषा बनर्जी
View this post on Instagram
टीवी कि फेवरेट बहु ने खुद को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली थी। 1 अप्रैल 2016 को उनका शव उन्हीं के घर में मिला था। सूत्रों अनुसार इनकी मौत की पुष्टि कोकिला बेन हॉस्पिटल में की गई थी। बता दें कि उन्होंने टीवी जगत के नामी सीरियल 'बालिका वधु' में लीड रोल आनंदी का किरदार निभाया था, जिसे उनके फैंस ने काफी पसंद किया था।
ऐसे कई नामी स्टार्स और भी हैं, जिनकी मौत की खबर अचानक सामने आई थी और इसे सुनकर इनके घरवालों से लेकर इनके फैन्स तक का दिल चूर-चूर हो गया था।
इसी के साथ हमारी बताई गई ये जानकारी आपको अच्छी लगी हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी से जुड़ें रहें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।