Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:39 AM IST

जानें नए साल में कैसा होगा मकर राशि वालों का करियर

नए साल में मकर राशि वालों का करियर कैसा होगा यह जानने के लिए इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें।   
Updated:- 2022-12-27, 18:07 IST
image

सितारों की चाल आपकी जिंदगी में क्या हलचल मचा रही है। क्या आने वाले कल में उतार-चढ़ाव आएंगे? किन चुनौतियों का सामना करना आपको पढ़ सकता, यह जानने की उत्सुकता तो आपके मन में भी होगा। नए साल में क्या-क्या नया होगा यह विचार हमें कितना उत्साहित करता है। साल 2022 में जो हुआ और जो किया वो अब मायने नहीं रखेगा। 2023 में एक नए सूरज का उदय होगा और आप उसी तरह से काम करेंगे। अगर आपके मन में अपने करियर को लेकर सवाल हैं तो उन्हें जानें और एक्सपर्ट द्वारा बताए गए हल को आजमाएं। 

आज हम मकर राशि वालों के करियर के बारे में जानेंगे। उनके जीवन में नए साल क्या करवटें लेगा यह देखना और जानना दिलचस्प होगा। आपके मन में उठने वाले सारे सवालों के जवाब उज्जैन के ज्योतिषाचार्य एवं पंडित मनीष शर्मा जी इस आर्टिकल में देंगे। 

उतर जाएगी शनि की साढ़ेसाती

capricorn horoscope prediction

मकर राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती चढ़ी हुई थी। ऐसे में जाहिर है कि आपने अब तक कई चुनौतियों का सामना किया होगा। अब आपको खुश हो जाना चाहिए, क्यों शनि की साढ़ेसाती उतरने वाली है। ऐसे में उतरती हुई शनि की साढ़ेसाती मध्यम सफलता दिलाने वाली हो सकती है। 

इसे भी पढ़ें: कैसा होगा मकर राशि वालों के लिए साल 2023?

नए कार्य में बरतें सावधानी

अगर आप नए साल में कोई नय निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी रुक जाएं। इसी के साथ यदि आपने कुछ नया काम करने के बारे में भी सोचा है तो आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है। ऐसे कार्यों में आपको नुकसान हो सकता है, इसलिए सतर्क रहें और फिलहाल निवेश या नया कार्य न करें (राशि मकर के लिए बेस्ट रंग)।

बिना सोचे-समझे किसी पर विश्वास न करें

अगर आप बिना सोच और समझे किसी पर विश्वास कर लेते हैं तो अभी ऐसा करने से बचें। किसी दूसरे अंजान व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले उसे अच्छी तरह से जांच लें। किसी पर अंधविश्वास करने से आपको बहुत नुकसान पहुंच सकता है। 

बेरोजगारों को मिलेगी सफलता

capricorn horoscope prediction by expert

अगर आपको अब तक नौकरी नहीं मिली है तो परेशान न हों। नए साल के मध्य में आपको सफलता जरूर मिलेगी। इसके अलावा आपको ध्यान देकर कार्य करने की आवश्यकता होगी। किसी बड़े अधिकारी की नाराजगी से भी आपको बचने की बहुत ज्यादा जरूरत है। जोखीमपूर्ण जगहों पर काम करने वालों को अतिरिक्त सावधानी रखनी होगी। किसी तरह की लापरवाही आपके लिए खतरनाक हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: मकर राशि के लोगों का स्वभाव और लव लाइफ

हनुमानजी की पूजा करें

मकर राशि वालों के लिए आने वाला साल काफी मिला-जुला रहने वाला है। अगर आप चाहते हैं कि जीवन में ज्यादा परेशानिया न आए तो भगवान हनुमानजी की अराधना जरूर करें। आपको इसका अच्छा फल जरूर मिलेगा। 

 

आशा है कि इस आर्टिकल के जरिए आपको अपने करियर के बारे में जानने का मौका मिला होगा। अगर आपके मन में कोई अन्य सवाल है तो वो हमें लिख भेजें। अगर यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें। ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: freepik

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।