Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:29 AM IST

क्या पूजा में नारियल तेल का दीपक जला सकते हैं?

हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान दीपक जलाने का विशेष महत्व है। वहीं दीपक में तेल भी महत्वपूर्ण माना जाता है। विभिन्न प्रकार के तेल के दीपक जलाने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर  हो सकती है। 
Updated:- 2024-04-04, 14:22 IST
image

(can we use coconut oil for pooja) हिंदू धर्म में पूजा-पाठ और अनुष्ठान के लिए दीपक जलाने का विशेष महत्व है। पूजा में भगवान के समक्ष दीपक जलाने के भी कई नियम बताए गए हैं। जिसका पालन करना बेहद जरूरी है। वहीं पूजा में आटे और पीतल के दीपक भी जलाए जाते हैं। इसे जलाने के लिए घी और तेल का प्रयोग किया जाता है।

अब ऐसे में दीपक के साथ-साथ तेल को महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि दीपक जलाने के लिए तेल भी कई प्रकार के होते हैं। अलग-अलग तेल के दीपक जलाने से व्यक्ति को शुभ परिणाम मिल सकता है। अब ऐसे में सवाल है कि क्या पूजा में नारियल तेल का दीपक जलाया जा सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं। 

किस देवता की पूजा में जलाएं नारियल तेल का दीपक? (In worship of which deity should we light coconut oil lamp?)

Coconut Oil and hair care

ऐसी मान्यता है कि पूजा में नारियल तेल का दीपक जलाना उत्तम फलदायी माना जाता है। भगवान गणेश की पूजा में नारियल तेल का दीपक जलाएं। इससे व्यक्ति को सुख-समृद्धि के साथ-साथ धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति हो सकती है। 

किस दिन जलाएं नारियल तेल का दीपक? (On which day to light coconut oil lamp?)

नारियल तेल का दीपक बुधवार के दिन जलाना शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति को कभी बाधाओं का सामना नहीं करना पड़ेगा और सौभाग्य में भी वृद्धि हो सकती है। 

इसे जरूर पढ़ें - घर के मंदिर में दीपक जलाते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, नहीं मिलेगा पूजा का पूर्ण फल

मुख्य द्वार पर जलाएं नारियल तेल का दीपक (Light a coconut oil lamp at the main entrance)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि मुख्य द्वार पर नारियल तेल का दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन हो सकता है और कलह-क्लेश की स्थिति से भी छुटकारा मिल सकता है। 

इसे जरूर पढ़ें - शाम को दीपक जलाते समय रखें इन बातों का ध्यान

नारियल तेल का दीपक जलाने के दौरान मंत्र जाप (Chanting mantra while burning coconut oil)

deeya of sesame oil benefits

नारियल तेल का दीपक जलाने के दौरान इस मंत्र का जाप करें। इससे मनवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है और सुख-सौभाग्य की भी प्राप्ति हो सकती है। 

  •  शुभम करोति कल्याणं, आरोग्यं धन संपदाम्, शत्रु बुद्धि विनाशाय, दीपं ज्योति नमोस्तुते।

पूजा में नारियल तेल का दीपक जला सकते हैं। इस लेख को विस्तार से पढ़ें और इसके अलावा अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- herzindagi.com

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।