Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:56 AM IST

Holika Dahan Astro Tips 2025: होलिका दहन की राख क्या घर ले जा सकते हैं? जानें नियम

हिंदू धर्म में होलिका दहन को शुभता और सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है। अब ऐसे में सवाल है कि क्या होलिका दहन की राख को घर ले जा सकते हैं। अगर हां तो किन नियमों का पालन करना चाहिए। इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानते हैं। 
Updated:- 2025-03-12, 08:00 IST
can we take ashes of holika dahan at home as per astrology

सनातन धर्म में होलिका दहन का त्योहार सुख-समृद्धि और व्यक्ति के जीवन में चल रही परेशानियों को दूर करने वाला माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आपके जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है तो होलिका दहन के दिन होलिका अग्नि की पूजा और परिक्रमा लगाने से उत्तम फलों की प्राप्ति हो सकती है। अब ऐसे में सवाल है कि होलिका दहन की राख को घर ला सकते हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।

क्या होलिका अग्नि की राख को घर ला सकते हैं?

ashes

होलिका दहन के बाद उसकी राख को घर लाना शुभ माना जाता है। इस राख को बहुत पवित्र माना जाता है। होलिका की राख घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती है। होलिका की राख को घर के दक्षिण-पूर्व कोने में रखने से वास्तु दोष दूर होते हैं। यदि घर में कोई बीमार है, तो होलिका की राख को उसके सिरहाने रखने से रोग से मुक्ति मिलती है। होलिका की राख को कपड़े में बांधकर घर के गुप्त स्थान पर रखने से बुरी नजर से बचाव होता है। होलिका की राख को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से धन लाभ होता है। होलिका की राख को घर के चारों ओर छिड़कें। आप इसे पानी में मिलाकर घर के कोनों में छिड़क सकते हैं। होलिका की राख को माथे पर लगाएं। ऐसी मान्यता है कि होलिका की राख को घर में लाने से सुख, शांति और समृद्धि आती है।

इसे जरूर पढ़ें -  Holika Dahan 2025 Ke Rivaj: क्या होलिका दहन के दिन नहीं बनानी चाहिए रोटी?

होलिका की राख को घर में रखने के नियम

holika dahan

  • होलिका अग्नि की राख को अगर आप घर में रख रहे हैं तो इसे सही दिशा और स्थान पर रखने से लाभ हो सकता है।
  • अगर आप होलिका अग्नि की राख को घर के किसी कोने में रख रहे हैं तो इस दौरान मंत्रों का जाप विशेष रूप से करने से लाभ हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें - Interesting Facts Of Holika Dahan: देश की इन जगहों पर नहीं किया जाता है होलिका दहन, यहां की कुछ अलग हैं मान्यताएं

  • आप होलिका की राख को घर के मुख्य द्वार के पास भी रख सकते हैं।
  • होलिका दहन की राख को तांबे के सात छेद वाले सिक्के के साथ एक लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से घर में बरकत बनी रहती है।
  • होलिका की राख को ज्यादा दिन तक घर में नहीं रखना चाहिए, कुछ दिनों के बाद इसे किसी पवित्र जगह जैसे पेड़ के नीचे या नदी में विसर्जित कर देना चाहिए।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- HerZindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।