Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:15 AM IST

Astrology Remedies: कपूर के इन उपायों से घर में होगी बरकत, आएगी सुख और समृद्धि

घर में कपूर जलाने से होंगे अनेक फायदे, जानने के लिए पढ़ें यह एक्‍सपर्ट आर्टिकल। 
Updated:- 2022-09-05, 13:37 IST
image

सुख और समृद्धि की तलाश हर व्यक्ति को होती है, मगर यह दोनों ही केवल किस्मत वालों को ही नसीब होती है। जाहिर है, आपके मन में भी इस बात की लालसा होगी कि जीवन में आपको बरकत मिले और घर में सुख और समृद्धि आए। 

वैसे तो केवल एक मात्र रास्ता यही है कि आप दिल से मेहनत करें अपने काम में 100 प्रतिशत दें, मगर कई बार लाख कोशिशों के बाद भी आप वो हासिल नहीं कर पाते हैं जिसकी आपको उम्‍मीद होती है। ऐसे में कुछ ज्योतिषीय उपाय या टोटके आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। 

घर के मंदिर में रखा छोटा सा कपूर भी आपके घर में बरकत ला सकता है। हमने इस बारे में पंडित जी से बात की और उनसे कपूर के टोटकों के बारे में पूछा। 

भोपाल के पंडित एवं ज्योतिषाचार्य विनोद सोनी जी कहते हैं, 'कपूर शुक्र ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है और शुक्र सुख-समृद्धि, सौंदर्य एवं सौभाग्य का कारक होता है।' 

इसलिए आप यदि घर में कपूर के टोटकों को अपनाती हैं, तो आपको इसके बहुत अच्छे फल प्राप्त होंगे। 

इसे जरूर पढ़ें- लक्ष्मी जी के हैं ये 8 स्वरूप, जानें किसकी पूजा करने से क्या मिलता है फल

camphor aka kapur remedies on monday for prosperity

किस दिशा में जलाएं कपूर?

वैसे तो आपको नियमित शाम के समय घर के मंदिर में कपूर जलाना चाहिए, मगर बेस्ट होगा कि आप घर के अग्नि कोण यानि की दक्षिण-पूर्व दिशा में हर दिन सूर्य के ढलने के बाद कपूर जला कर रख दें। ऐसा करने से आर्थिक संकट दूर होगा और घर में सुख-समृद्धि  का आगमन होगा। इसके अलावा आप अपने घर में सुबह के समय भी मंदिर में कपूर जला सकती हैं। 

लौंग के साथ कपूर के टोटके

  • लौंग और कपूर दोनों में ही सकारात्मक ऊर्जा होती है। इसलिए जब आप दोनों के साथ उपाय करती हैं, तो घर में भी सकारात्मक ऊर्जा (नकारात्‍मक ऊर्जा को नष्‍ट करने के लिए टिप्‍स) का संचार होता है। आप घर में क्लेश को दूर करने और नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करने के लिए भी लौंग और कपूर का साथ में प्रयोग कर सकती हैं। 
  • इसके लिए शाम के वक्त कपूर के साथ लौंग भी जलाएं और घर के मुख्य द्वार पर रख दें। ऐसा करने से आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होगा। 
  • यदि आप रात में अपने सिरहाने लौंग और कपूर को साथ में रखती हैं या फिर अपनी तकिया के नीचे लौंग और कपूर रखती हैं, तो आपको रात में बुरे सपने नहीं आते हैं। 
  • कपूर और लौंग को एक लाल कपड़े में बांध कर दरवाजे के कोने में टांग दें। ऐसा करने से आपके घर को किसी की बुरी नजर नहीं लगती है। 

इसे जरूर पढ़ें- कहीं आप भी तो नहीं रखती हैं किचन में झाड़ू? जानें इसके फल

 

kapur remedies on monday

घर में कपूर जलाने के नियम 

कपूर को दक्षिण-पूर्व दिशा में जलाने के साथ ही देसी घी में डुबोकर जलाएं। ऐसा करने से घर में मौजूद सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती हैं। इसके साथ ही घर में सुख-शांति बनी रहती है। इतना ही नहीं, गाय के शुद्ध देसी घी में कपूर (कपूर के टोटके )को भिगोकर जलाने से शुक्र भी मजबूत होता है। 

 

दुश्मनों का होता है नाश?

सोमवार, शनिवार और रविवार के दिन शाम के समय यदि आप 21 कपूर घर के मंदिर में जलाती हैं, तो आपको इससे बहुत अधिक लाभ होता है, सबसे पहली बात तो यह है कि इससे आपके शत्रुओं का नाश होता है और वह आपका कितना ही विरोध क्यों न कर लें, वह आपका कुछ भी बुरा करने में सफल नहीं होते हैं। 

 

उम्‍मीद है कि आपको यह आर्टिकल बहुत अधिक पसंद आया होगा। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिक्‍लस पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।