Wall Painting Designs for Kids Room: बच्चों के रूम के लिए 5 बेहतरीन कार्टून और नेचर वॉल डिजाइंस, देंगी परफेक्ट लुक

अधिकतर महिलाएं अपने बच्चों के कमरे को खूबसूरत बनाने के लिए कई प्रयास करती हैं। वह एक से एक होम डेकोर की चीजें शामिल करती हैं, साथ ही कमरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कई उपाय भी आजमाती हैं। इसके अलावा वे डेकॉर के अलग-अलग चीज भी इंक्लूड करती हैं, लेकिन अब आपको और परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको इस खबर में कुछ लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले वॉल पेंटिंग डिजाइंस बताएंगे, जिसे आप बच्चों के कमरे में बनवाकर कमरे की खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं।
डूडल वॉल आर्ट आइडिया
अगर आप चाहती हैं, कि आपके बच्चों का कमरा बहुत खूबसूरत और यूनिक दिखे, तो बच्चों के कमरे की वॉल पर इस तरह के डूडल वॉल आर्ट डिजाइन बनवा सकती हैं। ऐसे डिजाइन कमरे को अट्रैक्टिव और खूबसूरत बनाएगी, साथ ही बच्चा इस कमरे में खुशी-खुशी इंजॉय कर रह सकता है।

एनिमल इंस्पायर्ड वॉल आर्ट डिजाइन
यही नहीं आप चाहें, तो बच्चे के कमरे में किसी भी वॉल पर इस तरह के एनिमल इंस्पायर्ड वॉल आर्ट डिजाइन बनवा सकती हैं। बच्चों को ऐसे कार्टून डिजाइंस बहुत पसंद होते हैं, जो उनके कमरे की खूबसूरती को दोगुना कर देंगे और परफेक्ट लुक देने में भी मदद करेंगे। ऐसे कमरे बच्चों को बेहद पसंद आते हैं।

एडोरेबल स्प्रिंग वॉल डिजाइन
आपके लिए इस तरह की वॉल पेंटिंग एडोरेबल स्प्रिंग वॉल डिजाइन भी परफेक्ट हो सकती है, जिसे आप बच्चों के कमरे में बनाकर कमरे की खूबसूरती को डबल कर सकती हैं। ऐसी वॉल पेंटिंग को आप किसी भी पेंटर या डिजाइनर से डिजाइन करवा सकती हैं। यह खासकर किड्स रूम के लिए सबसे परफेक्ट डिजाइन रहेगी।

यह भी पढ़ें- Fry Pan DIY: वॉल डेकोर से लेकर चिड़ियों के दाने रखने तक में काम आ सकता है पुराना पैन, ऐसे करें इस्तेमाल
मिक्की माउस पेंट वॉल डिजाइन
अगर आपने अभी-अभी नया घर बनवाया है और आप पेंट करवाने का सोच रही हैं, लेकिन बच्चों के कमरे की खूबसूरती को बढ़ाना चाहती हैं, तो आप इस तरह की मिक्की माउस पेंट वॉल डिजाइन को वॉल पर पेंट करवा सकती हैं। ऐसी वॉल डिजाइंस बच्चों को बहुत पसंद आ रही है, जो उनके कमरे के लिए सही रहेगी।

अंडरवाटर सीन वॉल पेंटिंग डिजाइन
यही नहीं बच्चों के कमरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप इस तरह की अंडरवाटर सीन वॉल पेंटिंग डिजाइन को भी बनवा सकती है, जिसे देखकर बच्चा बहुत खुश हो जाएगा और मन लगाकर कमरे के अंदर ही अलग-अलग तरह की एक्टिविटीज करेगा। ऐसी वॉल पेंटिंग इन दिनों अधिकतर बच्चों को पसंद आ रही है, जो आपके बच्चे के कमरे के लिए भी बेस्ट रहेगी।

यह भी पढ़ें- Living Room में लगवाएं Laser Cut Wall Panel के ये डिजाइंस, मिलेगा गजब का लुक
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : pinterest/PaperDepth/Christine Britton | Fluid Art Painting | Resin Art/The Aesthetic Loft/Katy McCarver
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।