घर में झाड़ू लगाने के इन नियमों का पालन करें, होगी धन की वर्षा

झाड़ू से घर की सफाई करने से पहले यह जरूरी नियम जरूर पढ़ लें। 
Updated:- 2022-08-11, 11:21 IST
image

घर की साफ सफाई के लिए झाड़ू का इस्तेमाल तो हर घर में होता है। मगर झाड़ू को हम धार्मिक नजरिए से भी देखते हैं। ऐसी मान्‍यता है कि झाड़ू में देवी लक्ष्‍मी का वास होता है। 

इसलिए हिंदू घरों में झाड़ू को रखने से लेकर उसे इस्तेमाल करने तक के लिए कुछ नियम कायदों को फॉलो किया जाता है। यह नियम कायदे ही आज हम आपको बताएंगे, जिनका जिक्र ज्‍योतिष शास्‍त्र और धार्मिक ग्रंथों में भी मिलता है। 

इसे जरूर पढ़ें- Astro Tips: घर में चांदी ला सकती है बरकत, बस रखने का सही तरीका जान लें

Broom For Money

कब लगाएं झाड़ू? 

वास्‍तु के अनुसार कभी भी ब्रह्म मुहूर्त में  झाड़ू नहीं लगानी चाहिए और सूर्यास्‍त के बाद भी झाड़ू को नहीं टच करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि ब्रह्म मुहूर्त में सकारात्‍मक ऊर्जा का प्रवेश हो रहा होता है और झाड़ू लगाने से वह ऊर्जा भी घर से बाहर चली जाती है। वहीं सूर्यास्‍त के बाद झाड़ू को छूना भी अपशकुन होता है। 

झाड़ू को कहां से लगाना शुरू करें? 

झाड़ू को हमेशा रसोई से लगाना शुरू करें और अंत में घर के मुख्‍य द्वार से सारा कूड़ा बाहर निकालते हुए नाली में फेंक कर पानी डाल दें। आप बाथरूम से भी झाड़ू लगाने की शुरुआत कर सकती हैं। आपको बता दें कि सबसे ज्‍यादा नकारात्‍मक ऊर्जा घर के बाथरूम में ही होती है। इसलिए झाड़ू के बाद नमक का पोछा भी जरूर लगाएं। 

घर के वास्‍तु दोष कैसे करें दूर? 

नई झाड़ू का इस्‍तेमाल मंगलवार, शनिवार और अमावस्‍या के दिन करें। वहीं नई झाड़ू खरीदने के लिए शुक्रवार का दिन सबसे अच्‍छा रहेगा। नई झाड़ू से सबसे पहले आपको घर का आंगन साफ करना चाहिए। नई झाड़ू में हमेशा पहले थोड़ा पानी छिड़क लें और फिर उसका इस्‍तेमाल करें। ऐसा करने से घर के वास्‍तु दोष दूर होते हैं।

इसे जरूर पढ़ें- Vastu Tips: घर में रखा ये 1 पौधा ला सकता है गुड लक

broom vastu tips for money 

घर में कहां रखें झाड़ू? 

आप घर में झाड़ू ऐसे स्‍थान पर रखें, जहां से वह पूर्ण रूप से नजर न आए। दरअसल, झाड़ू को हमेशा इसलिए छुपा कर रखना चाहिए क्‍योंकि उसमें देवी लक्ष्‍मी का वास बताया गया है और अपने घर की लक्ष्‍मी को कभी भी घर के बाहर के सदस्‍य को नहीं दिखाना चाहिए। ऐसा करने से लक्ष्‍मी की हानि होती है। 

इस तरह की झाड़ू का न करें इस्‍तेमाल? 

हमेशा अपने धन से खरीदी हुई झाड़ू का ही इस्‍तेमाल करें। कभी भी किसी और घर की या पुरानी झाड़ू से आपको अपने घर में झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में दूसरे के घर की नकारात्‍मक ऊर्जा प्रवेश कर जाती है। 

किस दिन घर में झाड़ू नहीं लगानी चाहिए? 

यदि आपके घर में कोई पूजा या अनुष्‍ठान हो रहा है, तो पूजन से पहले ही झाड़ू लगाएं, पूजन के बाद झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। ऐसा करने से पूजा के बाद घर में आई सकारात्‍मक ऊर्जा भी झाड़ू के साथ घर के बाहर निकल जाती है। कभी भी टूटी हुई झाड़ू से आपको झाड़ू नहीं लगानी चाहिए। 

 

यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।