Satish Kaushik Funeral: दर्ज हुई इतिहास में 'कैलेंडर' की आखिरी तारीख, नम आंखों से बॉलीवुड स्टार्स ने दी विदाई

Bollywood Stars At Satish Kaushik Funeral: सबके होठों पर मुस्कान लाने वाला, आज सबकी आंखों में आंसू छोड़ गया।।। दिग्गज एक्टर और बेहतरीन डायरेक्टर सतीश कौशिक पंचतत्व में विलीन हो चुके हैं। बीती रात उनका अंतिम संस्कार वर्सोवा स्थित श्मशान घाट में रात तकरीबन 8:15 बजे किया गया।
सतीश कौशिक को अंतिम विदाई देने बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे थे। अनुपम खेर (अनुपम खेर ने मुंबई में क्यों नही खरीदा घर), जावेद अख्तर, ईला अरुण, अन्नू कपूर, रणबीर कपूर, रजा मुराद और बोनी कपूर समेत तमाम हस्तियां सतीश कौशिक की अंतिम विदाई के दौरान उनके परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी थीं।



इसके अलावा सलमान खान, अभिषेक बच्चन, शिल्पा शेट्टी और शेहनाज़ गिल भी सतीश कौशिक के अंतिम संस्कार के समय नम आंखों के साथ नजर आए। जहां एक ओर सभी सितारों का दिल बुरी तरह टूट गया तो वहीं, जिगरी दोस्त के जाने से अनुपम खेर फफक-फफककर रोए। अनुपम संभाले नहीं संभल रहे थे।
इसे जरूर पढ़ें: Mr. India के कैलेंडर ने दुनिया को कहा अलविदा


उस दौरान अभिषेक बच्चन (अभिषेक और ऐश्वर्या के रिश्ते की खास बातें) ने अनुपम खेर को संभाला और उन्हें गले लगाकर शांत कराया। अनुपम खेर श्मशान घाट तक दोस्त सतीश कौशिक के पार्थिव शरीर के साथ एम्बुलेंस में बैठकर गए थे और सारे रास्ते रोते दिखाई पड़े थे। बता दें कि सतीश कौशिक की आकस्मिक मौत की खबर ने सबको हिला दिया।

9 मार्च की सुबह अचानक ही उनके निधन की खबर सामने आई है। उनके मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया था। सतीश कौशिक का निधन 66 वर्ष की उम्र में हुआ। 9 मार्च को ही सतीश कौशिक का पोस्टमॉर्टनम दिल्ली के हरिनगर स्थित दीन दयाल अस्पताल में किया गया। पोस्टमॉर्टम के बाद सतीश कौशिक के पार्थिव शरीर को एयर बस से मुंबई अंतिम दर्शन के लिए लाया गया था।

सतीश कौशिक की मौत से न सिर्फ उनका परिवार सदमे में है बल्कि उनके साथ काम करने वाले बॉलीवुड सितारे भी उके जाने की बात पर विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। बता दें कि सतीश कौशिक ने बॉलीवुड में कई आइकोनिक किरदार निभाए थे जिनमें 'पप्पू पेजर', 'कैलेंडर' और 'मुत्थू स्वामी' जैसे रोल शामिल हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Satish Kaushik Death: 66 साल की उम्र में हुआ सतीश कौशिक का निधन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने
इस बात में कोई दोराय नहीं कि अपनी अदायकी और अजब-गजब किरदारों से सबको हसाने वाला वो चेहरा आज खुद शांत हो गया। बता दें कि, सतीश कौशिक के परिवार में उनकी पत्नी के अलावा, एक 11 साल की बेटी भी है।
सतीश कौशिक से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए जुड़े रहें हमारे साथ। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Instagram, Social media
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।