Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:00 AM IST

मई में रिलीज होने वाली हैं ये फिल्में, देखें लिस्ट

Movies Releasing in May 2023: आज हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसी फिल्मों की लिस्ट जो मई में रिलीज हो रही हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में।     
Updated:- 2023-05-02, 14:49 IST
image

Movies Releasing in May 2023: बॉलीवुड फिल्मों (Bollywood Movies) की बात अलग है। कुछ फिल्में तो इतनी खास होती है कि लोग लंबे समय तक इन फिल्मों के रिलीज होने का इंतजार करते हैं। मई महीने में भी कुछ खास फिल्में रिलीज होने वाली हैं। द केरल स्टोरी समेत कई बड़े फिल्मों का आनंद मई 2023 में उठाया जा सकता है। इस आर्टिकल में जानें कि इस महीने रिलीज हो रही मूवी की खासियत।

द केरल स्टोरी (The Kerala Story)

 

द करेल स्टोरी फिल्म इन दिनों चर्चा में है। यह फिल्म सुदीप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी है। वहीं स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में अदा शर्मा जैसे स्टार्स देखने के लिए मिलेंगे। द केरल स्टोरी फिल्म की कहानी केरल की महिलाओं से जुड़ी स्टोरी लाइन पर बनी है। यह फिल्म 5 मई को रिलीज हो रही है।

इसे भी पढ़ेंः ये हैं बॉलीवुड की 10 ऑल टाइम बेस्ट फिल्में, जिन्हें आपको एक बार जरूर देखना चाहिए

अफवाह (Afwaah)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Bhumi 🌏 (@bhumipednekar)

 5 मई अफवाह फिल्म भी रिलीज हो रही है जिसमें भूमि पेडनेकर नवाजुद्दीन सिद्दीकी नजर आएंगे। इस फिल्मका निर्देशन सुधीर मिश्रा ने किया है। इस फिल्म का ट्रेलर भी काफी शानदार है। वहीं आपको मूवी में "एक बेवकूफ दूसरे बेवकूफ को आकर एक चीज बताता है। वो बेवकूफ वही चीज दस बेवकूफों को बताता है। बिना सोचे समझे। ये जो अफवाह हैं ना ऐसी ही फैलती हैं"....इस तरह के डायलॉग आपको फिल्म में सुनने के लिए मिलेंगे।

जोगीरा सा रा (Jogira Sara Ra Ra)

 

'जोगीरा सारा रा रा' फिल्म कॉमेडी से भरपूर होने वाली है। फिल्म टीजर को देखें तो शुरुआत में नवाजुद्दीन सिद्दीकी कहते नजर आते हैं जोगी का जुगाड़ कभी फेल नहीं होता। इसके बाद नेहा शर्मा कहती नजर आते हैं कि क्या जुगाड़ करोगे तुम तुम्हारे सारे जुगाड़ फेल हैं। यह फिल्म कुशन नंदी के डायरेक्शन में बनी है।

इसे भी पढ़ेंः जानिए उन बॉलीवुड फिल्मों के बारे में जो कभी रिलीज नहीं हुई

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: Twitter, Instagram 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।