Sat Sep 12, 2026 | Updated 08:55 AM IST

पठान से लेकर मिशन मजनू तक, इस महीने रिलीज हो रही हैं बॉलीवुड की ये फिल्में

साल के पहले की महीने में ढेर सारी फिल्में रिलीज हो रही है। इस विषय के बारे में विस्तार से जानने के लिए पूरा आर्टिकल पढ़ें। 
Updated:- 2023-01-08, 12:52 IST
image

नए साल की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में हम सभी अपने फ्रेंड्स और फैमिलि के साथ पलों को यादगार बनाने के लिए कुछ ना कुछ स्पेशल करते हैं। अगर आप भी साल के पहले महीने में कुछ स्पेशल करना चाहते हैं तो मूवीज देख सकते हैं। इस महीने शाहरुख खान की पटान से लेकर  मिशन मजनू जैसी कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में विस्तार से। 

पठान  (Pathaan)

शाहरुख खान की पठान फिल्म इन दिनों चर्चा में है। कुछ समय पहले फिल्म का 'बेशर्म रंग' गाना रिलीज हुआ तो जो कई कारणों से विवादों से घिर गया था। हालांकि इसके बावजूद फिल्म के गानों को काफी अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। इस फिल्म का टीजर शाहरुख खान के बर्थडे पर ही रिलीज हुआ था। वहीं फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो वो 25 जनवरी को थिएटर में रिलीज होगी। 

इसे भी पढ़ेंः फिल्म पठान का पहला गाना हुआ रिलीज, शाहरुख और दीपिका ने बिखेरा अपना 'बेशर्म रंग'

मिशन मजनू (Mission Majnu)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

शांतनु बागची के निर्देशन में बनी 'मिशन मजनू' फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा एक रॉ एजेंट की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फैंस इस फिल्म के लिए काफी एकसाइटेड हैं। इस फिल्म में दर्शकों को रश्मिका और सिद्धार्थ का लव एंगल दिखने को मिलेगा। मिशन मजनू फिल्म 20 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है। 

कुत्ते (Kuttey) 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor)

भूषण कुमार, लव रंजन, विशाल भारद्वाज, अंकुर गर्ग और रेखा भारद्वाज द्वारा निर्मित कुत्ते फिल्म में आपको अर्जुन कपूर और तबु देखने को मिलेंगी। साथ ही नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान, शार्दुल भारद्वाज जैसे चेहरे भी कुत्ते फिल्म में नजर आएंगे। यह फिल्म 13 जनवरी को रिलीज हो रही है। 

लकड़बग्घा (Lakadbaggh)

लकड़बग्घा का निर्देशन विक्टर मुखर्जी द्वारा किया गया जो 13 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एनिमल लवर पर आधारित इस फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प है। 

इसे भी पढ़ेंः किंग खान की फिल्म ‘पठान’ का टीजर हुआ लॉन्च, रिलीज डेट का अलग अंदाज से किया गया ऐलान

सचिन द अल्टीमेट विनर (Sachin The Ultimate Winner)

सचिन द अल्टीमेट विनर फिल्म 13 जनवरी को रिलीज हो रही है। बच्चों में आत्मविश्वास लाने के लिए यह एक अच्छी फिल्म है। यह फिल्म थिएटर में रिलीज होने वाली हैं। 

तो ये थी कुछ फिल्में जो इस हफ्ते रिलीज हो रही है। अगर आप इसके अलावा किसी और फिल्म की जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल करें। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Twitter 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।