Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:04 AM IST

आलिया भट्ट समेत इन स्टार्स की सक्सेस के पीछे करण जौहर का है अहम रोल

Celebrities Karan Johar Launched: करण जौहर बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। आज इंडस्ट्री के कई बड़े नामों को सालों पहले करण जौहर ने ही लॉन्च किया था। 
Updated:- 2023-05-23, 11:37 IST
image

Celebrities Karan Johar Launched: भारत के जाने-माने निर्माता करण जौहर को स्टार्स किड को लॉन्च करने के लिए जाना जाता है। अपने खुशमिजाज व्यक्तित्व के लिए फेमस करण जौहर बॉलीवुड फिल्म उद्योग में अहम जगह रखते हैं। अगर करण की फिल्मेों की बात करें तो वो कई हिट फिल्में दे चुके हैं। 

धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले कई सफल अभिनेताओं और निर्देशकों को करण जौहर ने लॉन्च किया है। आइए जानते हैं कौन-कौन से सेलेब्स करण जौहर के मार्गदर्शन पर चलकर बॉलीवुड में खूब नाम कमा रहे हैं। 

आलिया भट्ट (Alia Bhatt) 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

आलिया भट्ट बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हैं। उन्होंने साल 2012 में करण जौहर की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर'  फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म के कैरेक्टर के लिए आलिया भट्ट ने अपना कई किलों वजन कम किया था। गंगुबाई जैसी कई फिल्मों में काम कर चुकी आलिया भट्ट आज अपनी शानदार एक्टिंग और बेबाकी से अपनी बातों को रखने के लिए जानी जाती है। आलिया भट्ट कई बार यह बात कर चुकी हैं कि करण जौहर उनके मेंटर हैं।

इसे भी पढ़ेंः करण हुए ट्रोल तो सलमान हुए नाराज, चर्चा में रहे आईफा अवॉर्ड्स के ये विवाद

वरुण धवन (Varun Dhawan)

निर्देशक डेविड धवन के बेटे वरुण धवन आज अपनी एक अलग पहचान रखते हैं। उन्होंने भी साल 2012 के 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। वरुण धवन हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया, बद्रीनाथ की दुल्हनिया और कलंक जैसी कई हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं। 

अनन्या पांडे और तारा सुतारिया 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday)

 

चंकी पांडे और भावना पांडे की 23 वर्षीय बेटी अनन्या ने 2019 में 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन अनन्या ने अपना अलग फैन बेस तैयार कर लिया। अनन्या की तरह तारा सुतारिया तो भी करण जौहर ने इसी फिल्म से लॉन्च किया था। 

जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर(Janhvi kapoor & Ishaan Khatter)

श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर ने भी धर्मा प्रोडक्शंस की 2018 में आई 'धड़क' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उनके साथ शाहिद कपूर के भाई इशान खट्टर थे। ईशान की भी यह पहली फिल्म थी। 

इसे भी पढ़ेंः कभी खुशी कभी गम: क्यों फिल्म की कास्टिंग के लिए दो बार अमिताभ बच्चन के घर गए थे करण जौहर?

इसके अलावा कुछ और स्टार्स भी हैं जिन्हें करण जौहर ने लॉन्च किया है। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

Photo Credit: Instagram 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।