बॉलीवुड एक्टर्स और एक्ट्रसेस के हमशक्लों के बारे में आपने कई बार पढ़ा होगा। कई बार आपको उन्हें देखने का भी मौका मिला होगा। मजे की बात तो यह है कि कुछ एक्टर्स या एक्ट्रेसेस के तो एक नहीं कई-कई हमशक्ल मौजूद हैं। कुछ हमशक्ल तो उतने ही पॉपुलर हो चुके हैं जितने खुद फिल्म स्टार हैं। इन दिनों बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की हमशक्ल हिना भी काफी फेमस हो रही हैं। दिखने में हिना हूबहू करिश्मा कपूर जैसी ही नजर आती हैं।
मजेदार बात तो यह कि हिना ने अपने स्टाइल और लुक्स को भी पूरी तरह से करिश्मा कपूर के लुक्स में ढाल लिया है। उन्हें देख कर कोई भी एक बार धोखा खा सकता है और उन्हें करिश्मा कपूर ही समझ बैठ सकता है। सोशल मीडिया पर हिना ने धूम मचा कर रखी है।
इसे जरूर पढ़ें: क्या आप जानती हैं बॉलीवुड में एक नहीं चार-चार हैं ऐश्वर्या राय बच्चन की हमशक्ल ?
View this post on Instagram
हिना कौन हैं? कहां रहती हैं? और क्या करती हैं? इस बारे में सोशल मीडिया में कोई भी जानकारी उपलब्ध नहीं है। मगर, टिकटॉक और इंस्टाग्राम पर हिना ने अपने कई वीडियो शेयर कर रखे हैं। हिना इन वीडियोज में करिश्मा कपूर द्वारा फिल्मों में निभाए गए किरदारों में खुद को ढाल कर उनकी एक्टिंग करती हैं। अगर आप इन वीडियोज को देखेंगे तो एक बार आपको अपनी आंखों पर शायद विश्वास न हो कि वीडियो में मौजूद लड़की करिश्मा कपूर नहीं बल्कि उनकी हमशक्ल है।
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें: बॉलीवुड के सितारों की तरह दिखते हैं ये 7 टीवी स्टार्स, कुछ की तो हूबहू मिलती है शक्ल
View this post on Instagram
हिना के वीडियो पर उनके फैंस के खूब कमेंट्स आते हैं। इन कमेंट्स में कोई उनकी खूबसूरती की तारीफ करता है तो कोई उन्हें करिश्मा कपूर जैसा दिखने के लिए उनकी किस्मत की सराहना करता है। (देखें करिश्मा कपूर की कुछ अनदेखी तस्वीरें और वीडियो)
View this post on Instagram
आपको जान कर आश्चर्य होगा कि 'टिकटॉक' पर हिना के 2.4 मिलियन फॉलोवर्स हैं। हालांकि, इंस्टाग्राम पर हिना के इतने फॉलोवर्स नहीं हैं मगर, उनके पेज पर 200 से भी अधिक पोस्ट मौजूद हैं जिनमें से अधिकांश 'टिकटॉक' वीडियो हैं। (देखें करिश्मा कपूर के केजुअल लुक्स)
सभी को पता है कि करिश्मा कपूर की आंखें नीली हैं। हिना के टिकटॉक वीडियो में उनकी आंखें भी नीली नजर आ रही हैं। मगर यहां पर हिना ने फिल्टर का यूज किया है। हिना ने अपनी रियल तस्वीर भी इंस्टाग्राम पेज पर शेयर की है, जिसमें उनकी आंखें काली नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
इतना ही नहीं हिना ने अपने बचपन की भी तस्वीर शेयर की है जिसमें उनकी आंखों का रंग काला दिख रहा है। हिना की रियल तस्वीर को देख कर अंदाजा लगाया जा सकता है कि करिश्मा कपूर जैसा दिखने के लिए उन्हें अपने लुक्स के साथ काफी मेहनत करनी पड़ती है।
View this post on Instagram
हिना ने जो वीडियो शेयर किए हैं उनमें करिश्मा कपूर की ' राजा हिंदुस्तानी', 'मुझे साजन के घर जाना है' और 'कुली नंबर 1' जैसी फिल्मों में उनके द्वारा निभाए किरदारों में वह हूबहू करिश्मा जैसी ही नजर आ रही हैं।
गौरतलब हैं, कुछ दिन पहले ही बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन, जैकलीन फर्नांडीस और प्रियंका चोपड़ा की हमशक्ल भी चर्चा में आई थीं। आपको करिश्मा कपूर की हमशक्ल हिना के वीडियो कैसे लगे हमें जरूर बताइएगा। साथ ही इंटरटेनमेंट से जुड़ी और भी खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहें HerZindagi से।
Image Credit: Heenaakh2/instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।