Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:13 AM IST

Rashami Desai की लव लाइफ हमेशा क्यों हुई फेल?

रश्मि देसाई अक्सर अपने अफेयर के खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं, चलिए जानते हैं आखिर क्यों वह हमेशा लव लाइफ में फेल हो जाती हैं।
Updated:- 2023-02-07, 12:11 IST
image

रश्मि देसाई किसी पहचान की मोहताज नही है। वहीं अक्सर अभिनेत्री की प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस को अभी तक सच्चा प्यार नसीब नही हुआ है। आज हम आपको रश्मि देसाई के फेल लव स्टोरी के बारें में बताने वाले है, जो शायद आप भी नही जानती होगी।

शादी के 4 साल बाद हुआ था तलाक

भोजपुरी फिल्मों से लेकर टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस बनने का सफर रश्मि देसाई के लिए इतना आसान नही था। बता दें कि रश्मि की लाइफ में सबसे पहले  नंदीश संधू ने एंट्री की थी। सेट पर मिलने के बाद कब दोस्ती प्यार में बदला दोनों को पता ही नही चला। वहीं साल 2012 में रश्मि ने संधू से शादी रचा ली। वहीं शादी के 4 साल बाद उनका तलाक हो गया।

10 साल छोटे से हुआ था रश्मि से प्यार

birthday special love life of rashami desai

इसके बाद रश्मि का नाम लक्ष्य लालवानी के साथ भी जोड़ा गया था। लक्ष्य से रश्मि उम्र में 10 साल बड़ी थीं। ऐसे में एक्ट्रेस की मां को ये रिश्ता मंजूर नहीं था। फिर लक्ष्य और रश्मि का रिश्ता बुरे नोट पर खत्म हो गया। इसके बाद अभिनेत्री का नाम एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला के साथ जोड़ा गया था। वहीं दोनों काफी लंबे समय तक एक साथ रिश्ते में रहे थे। इसके बावजूद भी दोनों का रिश्ता किसी कारण से टूट गया था।

इसे जरूर पढ़ें- एक्ट्रेस रश्मि देसाई की क्या थी पहली सैलरी, आप भी जानें

अरहान ने दिया था बड़ा धोका

वहीं रश्मि देसाई का नाम अरहान संग भी जोड़ा गया था। बिग बॉस में दोनों की केमिस्ट्री काफी खास दिखने को मिला थी। वहीं सलमान खान ने इस बात का खुलासा किया था कि अरहान पहले से शादीशुदा है यह बात अरहान ने रश्मि समेत सभी से छुपाकर रखा था। वहीं  बिग बॉस हाउस में ही रश्मि का ब्रेकअप हो गया था।

इसे जरूर पढ़ें- नंदीश से शादी से लेकर अरहान संग डेटिंग, रश्मि देसाई की लव लाइफ रही है खास

असम में हुआ था अभिनेत्री का जन्म

रश्मि की लव लाइफ अक्सर विवादों में घिरी रहती हैं। इसके बावजूद भी उन्होने कभी हार नही माना है। रश्मि देसाई का जन्म 13 फरवरी 1986 में नागांव, असम, भारत में एक हिंदू परिवार में हुआ था। रश्मि देसाई का असली नाम शिवानी देसाई है और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत असम फिल्म कन्यादान से की थी।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

 

pic credit: instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।