Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:03 AM IST

इस तरह शुरू हुई थी रणवीर शौरी और कोंकणा सेन शर्मा की लव स्टोरी, अलग होने के 5 साल बाद लिया था तलाक

कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी ने अपने रिश्ते को काफी समय तक लोगों से छिपा रखा था। दोनों ने शादी के कुछ साल बाद अलग रहने लगे थे।
Updated:- 2021-12-02, 17:52 IST
image

बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। ज्यादातर फिल्मों में उनका किरदार बोल्ड होता है, जिसे लोग काफी पसंद करते हैं। हालांकि, कोंकणा सेन शर्मा फिल्मों के अलावा रियल लाइफ में भी काफी बोल्ड रही हैं। बता दें कि एक वक्त जब एक्ट्रेस अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रही थीं। एक्ट्रेस ने एक्टर रणवीर शौरी से शादी की थी, लेकिन कुछ साल बाद दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम हारुन हैं।

एक वक्त था जब कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी बॉलीवुड के पॉपुलर कपल माने जाते थे। हालांकि आज तक कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी ने तलाक के पीछे वजह नहीं बताई, लेकिन रिश्ता टूटने से फैंस को काफी झटका लगा था। यही नहीं शुरुआत में कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी लिव-इन में भी रह रहे थे। इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। कोंकणा सेन 3 दिसंबर को 42 वां जन्मदिन मनाएंगी। इस मौके पर जानते हैं उनकी लाइफ से जुड़े कुछ अनकहे किस्सा के बारे में-

कोंकणा सेन शर्मा के प्यार में थे रणवीर शौरी

konkona sen sharma movies

 

कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। पहली बार दोनों की मुलाकात एक फिल्म के सेट पर ही हुई थी। यही नहीं फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों ने एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। हालांकि, इसकी खबर की जानकारी लोगों को नहीं थी, क्योंकि दोनों ने लंबे समय तक अपने रिलेशनशिप को सबसे छिपा कर रखा था। अचानक सगाई की खबर ने लोगों को चौंका दिया था, इसके बाद फैंस यह जान पाए थे कि दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। वहीं सगाई के कुछ वक्त बाद दोनों शादी को लेकर ऑफिशियली अनाउंस की थी। बता दें कि कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी ने साल 2010 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने शादी बेहद सिंपल तरीके से की थी, जिसमें कुछ खास दोस्त और परिवार के लोग शामिल हुए थे। शादी के एक महीने बाद ही कोंकणा ने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर से एक बार फिर लोगों को चौंका दिया था। शादी से पहले प्रेग्नेंट होने की वजह से एक्ट्रेस काफी सुर्खियों में आ गई थी। 

 

इसे भी पढ़ें:  इन टीवी एक्‍ट्रेसेस ने अपने को-स्‍टार से शादी टूटने पर भी नहीं की उनकी कभी बुराई

अलग रहने के 5 बाद लिया था तलाक

konkona sen sharma son


शादी के कुछ साल बाद ही कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी के बीच अनबन शुरू हो गई थी। हालांकि, दोनों एक बेटे माता-पिता हैं, इसलिए तलाक से पहले एक दूसरे को वक्त दिया। कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी तलाक लेने से पहले से ही अलग रहना शुरू कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीच में एक वक्त ऐसा आया था, जब दोनों अपने बीच अनबन को सुलझाना चाहते थे, उस वक्त एक फिल्म में कोंकणा और रणवीर साथ काम कर रहे थे। माना जा रहा था कि दोनों अपनी पुरानी बातों को भुलकर फिर से साथ आ जाएंगे। हालांकि, कुछ वक्त बाद दोनों ने क्लीयर कर दिया कि वह अलग हो रहे हैं। बता दें कि कोंकणा और रणवीर ने 2020 में तलाक हो गया था। तलाक के बाद कोंकणा और रणवीर दोनों मिलकर अपने बेटे की परवरिश कर रहे हैं।

 

इसे भी पढ़ें:  फैंस को जल्‍द होंगे राखी सावंत के पति रितेश के दर्शन, जानें कैसे

 

तलाक के लिए खुद को जिम्मेदार मानते हैं रणवीर शौरी

about konkona sen sharma


फिल्म तितली के प्रमोशन के दौरान रणवीर शौरी से जब तलाक के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इसके लिए खुद को जिम्मेदार बताया था। इसके अलावा उन्होंने बताया कि भले ही वो अब एक कपल नहीं है, लेकिन अपने बेटे के लिए दोनों साथ मिलकर जिम्मेदारी उठाएंगे। मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, तलाक के दौरान दोनों ने पहले काउंसलिंग की भी मदद ली थी, हालांकि, इसका इन्हें कोई फायदा नहीं हुआ था। वहीं कोंकणा सेन शर्मा और रणवीर शौरी ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। जिसमें आजा नचले, मिक्स्ड डबल और ट्रैफिक सिग्नल फिल्म शामिल हैं।

उम्मीद है कि आपको कोंकणा सेन शर्मा से जुड़ी जानकारी पसंद आई होगी। साथ ही, आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें कमेंट कर जरूर बताएं और इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी के साथ।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।