ये हैं बिग बॉस शो की सबसे प्यारी जोड़ियां

जब बात प्यार की आती है तो बिग बॉस का शो दिमाग में आता है। बिग बॉस के शो में एक नहीं बल्कि कई ऐसी प्यारी जोड़ियां बनी हैं जिन्हें दर्शकों ने खूब प्यार दिया है। 
Updated:- 2023-02-05, 11:00 IST
image

बिग बॉस में अक्सर सदस्यों को प्यार हो जाता है। यह प्यार कई बार तो शो में ही खत्म हो जाता है और कभी सदस्य जन्मों के हमसफर बन जाते हैं। बिग बॉस के शो में कुछ कपल्स को जनता ने बेहद पसंद किया। इसका कारण उनकी केमेस्ट्री से लेकर दोनों के बीच की अंडरस्टैंडिंग है। क्या आप जानना चाहते हैं बिग बॉस के उन कपल्स के बारे में जिन्हें दर्शकों ने खूब प्यार दिया। 

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

सिद्धार्थ शुक्ला इंडस्ट्री का जाना माना नाम थे। वह छोटे पर्दे पर काफी काम कर चुके हैं। हालांकि, अब वह हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन उनकी यादें हमेशा लोगों की दिल में जिंदा रहेंगी। सिद्धार्थ भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं। बिग बॉस 13 में उनकी एंट्री के बाद घर में धमाल मच गया था। 

बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला शहनाज गिल के प्यारी जोड़ी ने सभी को दीवाना बना दिया था। इस जोड़ी को बिग बॉस की सबसे प्यारी जोड़ी माना जाता है। दोनों के बीच की नोक झोंक और प्यार इतना प्योर था कि हर कोई इन्हें नजरअंदाज कर ही नहीं सकता।  सिद्धार्थ और शहनाज को आज भी लोग #SIDNAZ कहते हैं।  

रुबीना और अभिनव

rubina and abhinav shukla jodi
बिग बॉस 14 में रुबीना दिलैक ने अपने पति अभिनव शुक्ला संग घर में एंट्री ली थी। दर्शकों को भी दोनों की जोड़ी खूब पसंद आई थी। इस रियल लाइफ कपल ने जनता को कई बार कपल गोल्स दिए। रूबीना और अभिनव इस  सीजन के सबसे क्यूट कपल थे।

इस शो में रूबीना ने एक टास्क के दौरान अपनी जिंदगी से जुड़ा एक ऐसा सच बताया था जिसे सुनकर सभी के आंखें नम हो गई थी। रूबनी और अभिनव अलग होने वाले थे। इसलिए वह दोनों इस शो में एक-साथ आए थे, ताकि वह एक-दूसरे को समय दे सकें। हालांकि, अभिनव घर से जल्दी बेघर हो गया थे वहीं रूबीना ने बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम की।

इसे भी पढ़ें: बिग बॉस के वो सदस्‍य जिन्होंने प्‍यार में की सारी हदें पार

करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल

करिश्मा तन्ना भी बिग बॉस शो में हिस्सा ले चुकी हैं। इस शो में उनका दिल उपेन पटेल के लिए धड़का था। दोनों एक साथ बेहद प्यार लगते थे। इस सीजन में उपेन और करिश्मा की जोड़ी सबसे चहीती थी। शो से निकलने के बाद भी दोनों ने एक दूसरे को काफी लंबे समय तक डेट किया।

इसे भी पढ़ें: ये हैं बिग बॉस की कुछ Most Lovable जोड़ियां, जिन्हें दर्शकों ने किया पसंद

असीम और हिमांशी खुराना

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by ASIM RIAZ 👑 (@asimriaz77.official)

असीम रियाज भी बिग बॉस 13 में शामिल हुए थे। जब शो में पंजाब की सुपरस्टार हिमांशी खुरानाने एंट्री ली थी तो उन्हें देख असीम अपना दिल हार बैठे थे। हिमांशी भी असीम को चाहने लगी थीं। 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। 

Image Credit: Instagram

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।