Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:10 AM IST

बिग बॉस कंटेस्टेंट्स जिन्होंने खतरों के खिलाड़ी में दिखाया अपना जलवा

बिग बॉस शो करने के बाद कई कंटेस्टेंट्स को इंडस्ट्री में अच्छा काम मिलता है। इसका सबूत शहनाज गिल से लेकर हिना खान तक है। 
Updated:- 2023-01-29, 10:00 IST
image

कहा जाता है कि बिग बॉस का शो लोगों की जिंदगी बदल देता है। इस बात में कोई दो राय भी नहीं है, क्योंकि इस शो के कई कंटेस्टेंट उस मुकाम पर पहुंच चुके हैं, जहां केवल शोहरत ही शोहरत है। अक्सर कंटेस्टेंट को बिग बॉस करने के बाद कई अन्य बड़े शो में काम करने का मौका मिलता है। यहां तक कि

कुछ लोगों को शो में रहते हुए बॉलीवुड फिल्म भी मिल चुकी है। बिग बॉस के अलावा कलर्स टीवी का एक और हिट शो है खतरों के खिलाड़ी। इस शो में भी बिग बॉस के कई सदस्य की एंट्री हो चुकी है। क्या आप जानते हैं कौन से हैं वह कंटेस्टेंट तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें। 

करिश्मा तन्ना

who is karishma tanna ()बिग बॉस के सीजन 8 में करिश्मा तन्ना ने भी हिस्सा लिया था। करिश्मा का गेम काफी स्ट्रॉन्ग था। इसलिए वह शो में काफी लंबे समय तक टिक पाई थीं। इस दौरान करिश्मा उपेन पटेल के करीब आ गई थी। शो से निकलने के बाद करिश्मा को खतरों के खिलाड़ी सीजन 10 में देखा गया। भले ही वह बिग बॉस की ट्रॉफी अपने नाम न कर पाई हों लेकिन वह खतरों के खिलाड़ी का खिताब अपने नाम करने में कामयाब रहीं। 

हिना खान

hina khan ()घर-घर में अक्षरा के नाम से मशहूर हिना खान ने टेलीविजन में काफी काम किया है। हिना खान भी बिग बॉस का शो कर चुकी हैं। हीना ने इस शो में अपनी स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी के साथ-साथ स्टाइल गेम भी दिखाया। इस शो ने उन्हें वह शोहरत दी है, जिसके लिए सभी लोग तरसते हैं। हीना बिग बॉस की रनर अप थीं।

बिग बॉस के बाद उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 8 में एंट्री ली थी। हालांकि, इस शो को भी वह जीत नहीं पाईं, लेकिन वह खतरों के खिलाड़ी की फर्स्ट रनर अप रह चुकी हैं। 

इसे भी पढ़ें: बिग बॉस के ये विनर्स रह चुके हैं 'खतरों के खिलाड़ी' शो का हिस्सा

निक्की तंबोली

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Nikki Tamboli (@nikki_tamboli)

निक्की तंबोली बिग बॉस के 14वें सीजन में नजर आई थीं। इस सीजन में उन्होंने खूब धमाल मचाया था। वह अपने मस्त-मौला अंदाज के लिए जानी जाती हैं। निक्की बिग बॉस की वह कंटेस्टेंट थीं जिन्होंने अन्य सदस्यों की नाम में दम किया हुआ था।

हालांकि, सभी को लग रहा था कि निक्की बिग बॉस जीत सकती हैं, लेकिन हुआ इसके विपरित। बिग बॉस के बाद उन्हें खतरों के खिलाड़ी शो में खेलने का मौका मिला। 

इसे भी पढ़ें: ये हैं बिग बॉस शो के बारे में सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले कुछ सवाल

जैस्मीन भसीन

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Jasmin Bhasin (@jasminbhasin2806)

इस लिस्ट में जैस्मीन भसीन का भी नाम शामिल हैं। वह भी बिग बॉस का शो कर चुकी हैं। वह इस सीजन की स्ट्रॉन्ग प्लेयर में से एक थी। शो में अपने क्यूट अंदाज से सभी का दिल जीतने के बाद जैस्मीन को खतरों के खिलाड़ी सीजन 9 में देखा गया। 

अली गोनी

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by 𝓣𝓱𝓮 𝓐𝓵𝔂 𝓖𝓸𝓷𝓲 (@alygoni)

अली गोनी अपनी दोस्त को सपोर्ट करने बिग बॉस के घर में गए थे। इसके बाद दोनों को खतरों के खिलाड़ी सीजन में एक-साथ देखा गया।

 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। Image Credit: Instagram-

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।