बिग बॉस 16 के घर में इन सदस्यों की दोस्ती रही सबसे खास

हर साल बिग बॉस के घर में कुछ कंटेस्टेंट्स हिस्सा लेते हैं और एक-एक करके घर से बेघर हो जाते हैं। अब शो में तीन महीने रहना है तो ऐसे में दोस्त और दुश्मन तो बन ही जाते हैं। हालांकि, कभी ऐसा भी होता है कि दोस्त अंत तक आते-आते दुश्मन बन जाते हैं और दुश्मन दोस्त।
बिग बॉस के अब तक के सीजन में कई सदस्यों ने दोस्ती की मिसालें दी हैं। बिग बॉस 16 भी इससे अछूता नहीं है। इस सीजन में भी जमकर दोस्तियां हुईं और टूटी भी, लेकिन कुछ ऐसे सदस्य हैं जिन्होंने पहले दिन से ही अपने फ्रेंड का हाथ थामा हुआ है। आज इस आर्टिकल में हम आपको बिग बॉस 16 में बने दोस्तों के बारे में बताएंगे।
सौंदर्या और अर्चना गौतम
View this post on Instagram
अर्चना शुरुआत से ही कहीं न कहीं सौंदर्या के साथ दिखीं। पहले वह गौतम विज के कारण और फिर महीनो भर बाद दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त बन गए। हालांकि, अर्चना कभी-कभी सौंदर्या के भी खिलाफ हो जाती हैं लेकिन सौंदर्या ने अर्चना का साथ कभी नहीं छोड़ा। वह हमेशा अर्चना को समझाती हुईं नजर आईं हैं और उनके हक में बोलती हुईं दिखीं। अब देखना यह होगा कि क्या यह दोस्ती शो के अंत और बाहर भी देखने को मिलेगी या कुछ समय बाद दोनों अलग हो जाएंगे।
एमसी स्टैन और शिव
View this post on Instagram
बिग बॉस के घर का माहौल और रिश्ते कब बदल जाते हैं यह किसी को पता नहीं चलता है, लेकिन कुछ लोग हैं जो शो के पहले दिन से ही एक हैं। इन लोगों को मंडली कहा जाता है, लेकिन इस मंडली में भी काफी लोगों की फेरबदल देखने को मिली। अगर आप गौर करेंगे तो शुरुआत में शिव, एमसी स्टैन, गोरी नागोरी और साजिद खान का ग्रुप था और बाकी बचे लोग एक थे, लेकिन वक्त बदलता गया और इसमें नए लोग शामिल होते गए, जैसे शालीन भनोट, टीना निमृत। एमसी स्टैन और शिव हमेशा एक साथ दिखे। दोनों एक दूसरे को सपोर्ट करते हैं।
इसे भी पढ़ें: बिग बॉस की वह जोड़ियां जो दुश्मन से बनी दोस्त
साजिद और अब्दु रोजिक
साजिद खान और अब्दु को एक साथ देखने में मजा आता है। शुरुआती दिनों में बिग बॉस ने साजिद को एक जिम्मेदारी दी थी कि वह अब्दु को सारी बातें ट्रांसलेट करके बताएंगे। हालांकि, दोनों पहले से ही एक दूसरे से बात करते थे। साजिद अब्दु के साथ मजाक करते हैं, जिन्हें देख दर्शकों को बेहद मजा आता है। दोनों ने मिलकर शॉर्ट सन और लॉन्ग सन के नाम पर शो भी बनाया है जिसमें वह घरवालों से कुछ चटपटे सवाल पूछते हैं।
इसे भी पढ़ें: बिग बॉस में इन कंटेस्टेंटे्स ने दी दोस्ती की मिसालें
शालीन और सुंबुल
शालीन और सुंबुल को लेकर अलग अलग बातें की जाती हैं। इन सब के बावजूद शालीन और सुंबुल एक साथ दिखे। हालांकि सुंबुल के फादर की स्टेटमेंट के बाद दोनों के बीच दूरियां आ गई हैं, लेकिन आज भी शालीन सुम्बुल के बारे में बात करते हुए नजर आते हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।