Bigg Boss 13 खत्म होने के बाद न हों निराश, सलमान ने दिया हिंट, जानें कब शुरू होगा अगला सीजन

बिग बॉस सीजन 13 खत्म होते ही होस्ट सलमान खान ने सीजन 14 की तारीख का हिंट दे दिया है। 
Updated:- 2020-02-17, 11:36 IST
image

बिग बॉस सीजन 13 अब खत्म हो चुका है और ऐसे समय में बिग बॉस के फैन्स थोड़े निराश हैं। ये सीजन पिछले कई सीजन से अलग रहा है और ये सीजन अभी तक के सभी सीजन के मुकाबले सबसे अलग रहा। इस सीजन में सबसे ज्यादा विवाद हुए, सबसे ज्यादा फिजिकल फाइट हुईं, सबसे ज्यादा लड़ाईयां और विनर को लेकर बहुत ज्यादा अटकलें लगाई गईं। जो भी हो, अब ये शो खत्म हो चुका है और बिग बॉस के फैन्स थोड़े निराश हो गए हैं कि आखिर कब उन्हें अगला सीजन देखने को मिलेगा। पर 15 फरवरी को बिग बॉस सीजन 13 के फिनाले के दौरान सलमान खान ने एक हिंट दिया जिससे ये पता चलता है कि नया सीजन कब आएगा।  

इस समय आएगा नया सीजन-  

बिग बॉस 13 शो के फिनाले के दौरान सलमान खान ने कहा कि अगला सीजन 7 महीनों में आएगा। इसे एक हिंट माना जा रहा है। क्योंकि इस हिसाब से 7 महीने 14 सितंबर को पूरे होंगे तो यकीनन ये नया शो या तो सितंबर के अंत में या फिर अक्टूबर 2020 को आ सकता है। ये अमूमन उसी समय है जब सीजन 13 शुरू हुआ था, लेकिन अभी भी एक बात को लेकर सस्पेंस है कि क्या सलमान खान ही अगले शो को होस्ट करेंगे या नहीं।  

salman khan season  bigg boss

इसे जरूर पढ़ें- Bigg Boss 13 Winner: सिद्धार्थ शुक्‍ला बने बिग बॉस 13 के विनर  

क्या सलमान खान होंगे सीजन 14 के होस्ट? 

सलमान खान के बिग बॉस को छोड़ने की बातें लंबे समय से चली आ रही है। इस साल का सीजन सलमान के बतौर होस्ट 10वां सीजन था। सलमान के अलावा फरहा खान और अरशद वारसी ने भी बिग बॉस के कुछ सीजन होस्ट किए हैं। जहां सीजन 13 में सिद्धार्थ शुक्ला को 50 लाख प्राइज मनी के साथ विनर बनाया गया वहीं रिपोर्ट ये भी है कि सलमान खान को इस सीजन को होस्ट करने के लिए हर एपिसोड 2 करोड़ मिलते थे। पर रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान इस सीजन के बाद अब बिग बॉस से परेशान हो गए हैं और अब वो शायद अगले शो को होस्ट करने न आएं।  

 

बिग बॉस सीजन 14 से क्या होंगी उम्मीदें-  

बिग बॉस सीजन 13 ने हमें निराश नहीं किया। जिस तरह का हाई वोल्टेज ड्रामा इस शो के अंदर देखने को मिला है उससे सीजन 14 को लेकर और भी ज्यादा उम्मीदें बढ़ गई हैं। हमारे हिसाब से सीजन 14 में ये चीज़ें होनी चाहिए-  

1. सलमान खान हों शो के होस्ट-  

सलमान खान भी बिग बॉस 13 की लोकप्रियता का एक बड़ा हिस्सा हैं। तो उम्मीद की जा सकती है कि मेकर्स उन्हें वापस बुलाने के लिए काफी कुछ करेंगे।  

2. हो और भी ज्यादा हाई वोल्टेज ड्रामा- 

जिस भी सीजन में घर के अंदर ड्रामा सबसे ज्यादा होता है उसी सीजन को ज्यादा लोकप्रियता हासिल होती है। तो हो सकता है शो का कॉन्सेप्ट ऐसा रखा जाए जिसमें और भी ज्यादा हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिले।  

इसे जरूर पढ़ें- शिल्पा शिंदे का दावा: Bigg Boss 13 विनर सिद्धार्थ शुक्ला थे उनके Ex-Boyfriend, उन्हें मारते-पीटते से सिद्धार्थ

 

3. टास्क हों और भी ज्यादा भयंकर-

बिग बॉस के हर सीजन के साथ टास्क और भी ज्यादा भयंकर होते जा रहे हैं। पहले सीजन के मुकाबले 13वें सीजन के टास्क बहुत ही ज्यादा अनोखे रहे। ऐसे में 14वें सीजन से इससे कुछ अलग टास्क की उम्मीद की जा सकती है। 

4. आएं और भी ज्यादा चर्चित नाम-

अभी तक बिग बॉस सीजन 13 तक बहुत कम फिल्मी हस्तियां आई हैं और ज्यादातर लोग टीवी और फैशन इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। ऐसे में अब उम्मीद की जा रही है कि अगले सीजन में और भी ज्यादा फेमस हस्तियां आएंगी। 

 All Photo Credit: Colors Tv

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।