Bigg Boss 13: आरती सिंह की भाभी कश्मीरा शाह ने बिग बॉस हाउस में घुसते ही उड़ाया इन 3 कंटेस्टेंट का मजाक

बिग बॉस सीजन 13 में अपनी ननंद आरती सिंह को सपोर्ट करने आई उनकी भाभी कश्मीरा शाह ने घर में घुसते ही हंगामा मचा दिया है। 
Updated:- 2020-01-29, 14:36 IST
image

बिग बॉस सीजन 13 अब अपने आखरी पड़ाव पर पहुंच कर और भी ज्यादा इंट्रेस्टिंग हो गया है। बिग बॉस में कुछ हफ्ते पहले ही फैमिली वीकेंड के बार अब घर में मौजूद कंटेस्टेंट्स से कनेक्शन बनने के लिए उनके करीबी घर में आए हैं। इनमें कुछ बिग बॉस सीजन 13 के एविक्टेड कंटेस्टेंट्स है तो कुछ घर के सदस्यों के घरवाले हैं। बिग बॉस के किसी भी सीजन में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ जब कंटेस्टेंट्स के घरवाले उनके साथ आकर रहें हो। ऐसा पहली बार किसी सीजन में किया जा रहा है।

दरअसल, यह सभी सदस्य घर में मौजूद किसी न किसी कंटेस्टेंट के साथ कनेक्शन बनाने आए हैं। घर में मौजूद आरती सिंह के लिए भाभी और बॉलीवुड एक्ट्रेस कश्मीरा शाह आई हैं। कश्मीरा ने घर में घुसते ही घर के कई सदस्यों की बैंड बजाना शुरू कर दी है। 

 इसे जरूर पढ़ें: Bigg Boss 13: शहनाज गिल ने खोला सबसे बड़ा सीक्रेट, बताया क्‍यों रहती हैं परिवार से अलग

Kashmera Shah Make Fun Of Rashami Desai

Image Credit:Vishal Aditya Singh/ Instagram

कश्मीरा ने सबसे पहले विशाल आदित्य सिंह को अपना निशाना बनाया और उनसे कहा,‘अरे आप घर में हो।’ इतना ही नहीं कश्मीरा शाह ने विशाल से कहा, ‘तुमने आरती के बाल कटवा दिए हैं तो अब मुझे बाल के बदले बाल चाहिए और मैं तुम्हारे बाल कटवा कर रहूंगी।’ कश्मीरा ने यह भी कहा, ‘ तुम अब मधुरिमा से बाहर जाकर क्यों मिलना चाहते हो। शरीर का अभी भी कोई हिस्सा बाकी रह गया है सुजाने के लिए या सूजन के साथ तुम्हारी सूझ-बूझ भी चली गई है।’

 

हालाकि विशाल ने कश्मीरा की किसी भी बात पर नाराजगी नहीं जताई और वह उनके मजाक को मजाक में ही ले रहे थे। मगर, कश्मीरा यहीं नहीं रुकीं उन्होंने कहा, ‘भाभी मां के समान होती है और मैं आरती के लिए उसकी मां जैसी ही हूं। अब बहन और मां मिलकर सभी की बैंड बजाएंगे।’ 

 इसे जरूर पढ़ें: Bigg Boss 13: Bigg Boss 13 Latest Updates: सिडनाज फिर से बने दोस्त, आसिम ने घुटनों के बल बैठ कर हिमांशी से कही ये बातें

Image Credit: Shehnaaz Gill/ Instagram

कश्मीरा का यह रूप देख कर घर के सभी सदस्य हैरान थे। शेहनाज गिल ने तो यह तक कह दिया, ‘ पूरे गुंडा टच में आई है कश्मीरा’ मजाक-मजाक में जब यही बात सिद्धार्थ ने कश्मीरा को बताई तो वह शहनाज से चिढ़ गईं। घर वालों के साथ गार्डन में जब कश्मीरा बैठी गॉसिप कर रही थीं तब शहनाज ने उनके पति और फेमसर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक का नाम लिया तो कश्मीरा ने कहा, ‘कृष्णा जी, बोलो वह तुमसे काफी बड़े हैं।’ तब शहनाज ने जवाब में कहा, ‘मैं तो कृष्णा ही बोलूंगी कृष्णा जी तो फेक लगेगा।’

 

इस पर कश्मीरा ने कहा, ‘आप तो फेक ही नजर आते हो तो कुछ भी बोलो चलेगा।’ कश्मीरा की यह बाद शहनाज ने अपने दिल पर लेली और वह सिद्धार्थ से लड़ने लगी कि क्यों उन्होंने उसका मुद्दा कश्मीरा के सामने उठाया। इतना ही नहीं शेहनाज ने कश्मीरा को भी जवाब कहा, ‘आपको मैं जितनी फेक नजर आती हूं उतनी हूं नहीं।’ विशाल और शेहनाज ही नहीं कश्मीरा शाह ने रश्मि देसाई को भी नहीं छोड़ा और अपने गले से लगा कर उनसे कहा, ‘ रश्मि जो है वह दिखती नहीं हैं।’

Bigg boss   arti singh bhabhi kashmera shah

Image Credit:Rashami Desai/ Instagram

आपको बता दें कि केवल आरती सिंह की भाभी कश्मीरा शाह ही नहीं उनसे कनेक्शन बनाने आई हैं बल्कि माहिरा के भाई भी आए हैं। घर में रश्मि देसाई को सपोर्ट करने के लिए देवोलीना आई हैं जो तबियत खराब होने की वजह से सीजन के बीच में ही घर से चली गई थीं। वहीं आसिम के लिए हिमांशी खुराना घर में वापिस आई हैं।

 

शहनाज गिल के भी भाई बिग बॉस हाउस में आए हैं। सिद्धार्थ शुक्ला के लिए विकास गुप्ता आ रहे हैं। विकास गुप्ता पहले भी देवोलीना की रिप्लेसमेंट के लिए आए थे।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।