LPG Scam: 'जल्दी बुक करें वरना नहीं मिलेगा Gas Cylinder', ठगों की इस कॉल से खाली हो जाएगा बैंक खाता; दिल्ली पुलिस ने दी चेतावनी

LPG Cylinder Scam In India: 28 फरवरी से Iran-Israel में चल रहे युद्ध का असर हमारे यहां भारत में साफ तौर से दिखाई दे रहा है। कई गैस एजेंसियों पर लंबी-लंबी लाइनें लग रही हैं और लोगों को सिलेंडर मिलने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को घबराहट हो रही है कि गैस नहीं मिला तो खाना कैसे बनेगा? इसी बीच गैस सिलेंडर की किल्लत के बीच ठग भी काफी एक्टिव हो गए हैं।
ठगी के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। दरअसल, साइबर ठग लोगों को अलग-अलग बहाने बनाकर फंसाने की कोशिश करते हैं। कभी बैंक के नाम पर कॉल आती है, तो कभी किसी ऑफर का लालच देते हैं। अब LPG गैस सिलेंडर के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है।
-1773376903634.jpg)
गैस की कमी का डर दिखाकर लोगों से कर रहे ठगी
दिल्ली पुलिस ने बताया है कि कुछ साइबर अपराधी गैस की कमी का डर दिखाकर लोगों को धोखा दे रहे हैं। इस तरह की ठगी में सबसे पहले किसी व्यक्ति को एक अनजान नंबर से फोन किया जाता है। कॉल करने वाला खुद को गैस एजेंसी का कर्मचारी बताता है। इसके बाद वो ठग पूछता है कि क्या आपने अपना गैस सिलेंडर बुक कर लिया है या नहीं?
यह भी पढ़ें- US-Israel-Iran War के बीच भारत में क्यों हुई LPG Gas की मारामारी, जानें किन देशों से होती है इसकी सबसे ज्यादा सप्लाई?
ईरान और इजरायल वॉर की वजह से बिगड़े हालात
ऐसे में सामने वाला कंफ्यूज हो जाता है, तो ठग उसे डराने की कोशिश करता है। वो कहता है कि ईरान और इजरायल वॉर की वजह से जल्द ही गैस की कमी हो सकती है। इसलिए अगर अभी तक गैस सिलेंडर की बुकिंग नहीं की है, तो आपका सिलेंडर किसी और को दे दिया जाएगा।
LPG सिलेंडर की कमी को लेकर फैलाई जा रही अफ़वाह साइबर ठगों द्वारा बुना गया एक झांसा है
— Delhi Police (@DelhiPolice) March 12, 2026
इस तरह के किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक न करें और इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दें#DPUpdates #CyberScam#LPGCrises#LPGBlackMarketing pic.twitter.com/Dxt7xGM0HG
लिंंक भेजकर करते हैं ठगी
ऐसे में लोग ठगों की बातों में फंस जाते हैं। इसी का फायदा उठाकर ठग उनके साथ ठगी करते हैं। फोन पर जब ठग किसी से बात करता है तो व्हाट्सऐप या मैसेज पर एक लिंक भेजता है। इस लिंक पर क्लिक करके तुरंत गैस की बुकिंग करने को कहता है। उस लिंक पर क्लिक करते ही बैंक से जुड़ी सारी डिटेल्स ठग के पास पहुंच जाती है।
दिल्ली पुलिस ने क्या कहा?
इस मामले में दिल्ली पुलिस ने लोगों को जागरूक करने के लिए एक वीडियो जारी किया है। इसमें साफ बताया गया है कि गैस की कमी का डर दिखाकर भेजे जा रहे ऐसे लिंक असली नहीं होते है। इन पर क्लिक न करें। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल या मैसेज पर रिस्पॉन्स न करें। अगर कोई आपसे बैंक की डिटेल या OTP मांगता है, तो उसे बिल्कुल भी शेयर न करें।
यह भी पढ़ें- LPG Savings Tips: खाना बनाते समय इन बातों का रखें ध्यान, 2 महीने के बजाय 90 दिनों तक चलेगा सिलेंडर
इन बातों का रखें खास ध्यान
- कोई भी अनजान नंबर से कॉल आए तो न उठाएं
- गैस बुकिंग के लिए सिर्फ आधिकारिक ऐप या वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें
- किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें
- बैंक डिटेल, OTP या कार्ड की जानकारी किसी के साथ शेयर न करें
ठगी होने पर क्या करें?
अगर आपके पास भी ऐसी कोई कॉल या मैसेज आ गई है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। तुरंत इसकी शिकायत करें। इसके लिए आप नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर कॉल कर सकती हैं। इसके अलावा ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के लिए National Cyber Crime Reporting Portal की वेबसाइट पर भी जा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- LPG Cylinder New Rules: अब 21 दिन से पहले नहीं बुक करा सकेंगे दूसरा गैस सिलेंडर, सरकार ने बदला बुकिंग का बड़ा नियम
तो अगर आपके पास भी ऐसी कॉल आती है तो आप उसे बिल्कुल भी जवाब न दें। इसी से आप अपने खाते और पर्सनल डिटेल्स को सेफ रख पाएंगी। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik/jagran
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।