Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:25 AM IST

इस सर्दी घर पर लगाएं ये खास पौधे

गार्डनिंग का है अगर शौक तो हम आपको बताएंगे कि इस सर्दी घर पर आप किस तरीके का पौधे लगा सकती है।   
Updated:- 2023-11-22, 13:30 IST
image

सर्दियों का मौसम आने लगा है। ऐसे में मौसम ठंडा होने के कारण हमारे कई पौधे खराब होने लगते हैं। सर्दियों में अगर आप अपने घर में गार्डनिंग करना चाहते हैं तो हम आपको बताएंगे कि आप किस तरीके का पौधा ठंड के दिनों में अपने घर पर लगा सकते है। इन पौधों को ठंड में ज्यादा दिक्कत भी नहीं होती है। 

सर्दियों में कौन से फूल के पौधे लगाएं

सर्दियों में आप चाहे तो अपने घर में गुलाब, कामनी, मोगरा के पौधे भी लगा सकती है। यह पौधे सर्दियों के मौसम में आसानी से लग सकते है। ठंड के दिनों में इन पौधे को लगाना काफी आसान है।  ये पौधे ज्यादातर कटिंग से आसानी से उग जाते है। 

मटर के पौधों लगाएं

मीठे मटर के पौधों को भी आप अपने घर पर ठंड के दिनों में लगा सकती है। मीठे मटर के पौधे को आप आसानी से नवंबर की शुरुआत में लगा सकती है। यह खान में काफी स्वादिष्ट होते हैं। इसे लगाना भी काफी आसान होता है।गमले में आप चाहे तो लगा सकती है। इनके बीजों को आप चाहे तो स्प्रे पंप की मदद से पानी दें, ताकि मिट्टी अच्छे से नम हो। 

तुलसी का पौधा 

 reasons behind tulsi plant dried cover

सर्दी में हम सभी को सर्दी जुखाम की समस्या हो जाती है। ऐसे में तुलसी का पौधा आपको अपने घर के बालकनी में लगाना चाहिए। तुलसी एंटी-बैक्टीरियल होता है, ऐसे में यह कफ की समस्या को दूर करता है। इसे लगाना भी काफी आसान है। तुलसी के बीजों को आपको मिट्टी में लगाना है और लगातार नमी बनाए रखने के लिए स्प्रे पंप की मदद से नियमित रूप से पानी दें। इससे तुसली का पौधा जल्दी उगने लगेगा। (ऐसे करें पौधों की देखभाल)

इसे भी पढ़ेंः Gardening Tips: होम गार्डनिंग शुरू करने के 5 आसान टिप्स

लेमन ग्रास

लेमन ग्रास के पौधे भी आप आसानी से सर्दी के दिनों में लगा सकती है। यह पौधे बाकी के पौधे से काफी अच्छे होते है। एंटी पायरेटिक गुणों से भरपूर यह पौधे आपके काफी काम आ सकता है। इसका उपयोग बुखार के दिनों में करना चाहिए। आप गमले में भी लेमन ग्रास उगा सकती है। गमले में पॉटिंग मिट्टी भरे और मिट्टी में बीज लगाएं और स्प्रे वाटर की मदद से पानी डालते रहें।

इसे भी पढ़ेंः 50 रु. से कम में फूलों और फलों से भर सकता है आपका गार्डन, जानें कैसे

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

 

Image Credit - freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।