बरसात के दौरान घर में सांप-बिच्छुओं के आने का लग रहा है डर? दरवाजे और खिड़कियों पर लगाएं ये 4 पौधे

बरसात के मौसम में सांप और बिच्छुओं को घर से दूर रखने के लिए आप दरवाजे और खिड़कियों पर पौधे लगा सकते हैं। इस आर्टिकल में कुछ पौधों के बारे में बताया गया है।
Updated:- 2024-07-05, 19:20 IST
image

बरसात का मौसम अपने साथ कीड़े-मकौड़े का सीजन भी लेकर आता है। कई बार तो जहरीले जीव-जंतु जैसे सांप और बिच्छू भी घरों में घुसने लगते हैं, जिसकी वजह से परिवार में खतरा बढ़ जाता है। यही नहीं, हर समय मन में डर भी बना रहता है कि कहीं यह काट न ले और किसी को नुकसान न हो जाए। ऐसे में, अगर आप भी इससे बचने का कुछ उपाय ढूंढ रहे हैं, तो यहां से आइडिया ले सकते हैं। दरअसल, आज हम आपको कुछ पौधों के बारे में बताने वाले हैं, जिसे दरवाजे और खिड़कियों पर लगाने से सांप और बिच्छुओं को घर से कोसों दूर रखने में मदद मिल सकती है।

तुलसी का पौधा

tulsi plant

तुलसी एक पवित्र पौधा है, जिसे हिंदू धर्म में पूजनीय माना जाता है। इसकी तीखी गंध सांपों और बिच्छुओं को दूर रखने में मदद करती है। आप इसे मुख्य द्वार और खिड़कियों या बगीचे में लगा सकते हैं।

लैवेंडर का पौधा

लैवेंडर सुगंधित फूलों वाला पौधा है, जो खुशबू के लिए जाना जाता है। इसकी तेज सुगंध भी सांपों और बिच्छुओं को दूर रखने में मदद करती है। आप इसे घर के आसपास, खिड़कियों या बगीचे में लगा सकते हैं।

लेमनग्रास का पौधा

lemongrass plant in rainy season

लेमनग्रास के पौधे से नींबू जैसी खुशबू आती है, जो सांपों और बिच्छुओं को दूर रखने में मदद करती है। आप इसे घर के दरवाजे या खिड़कियों पर लगा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- बरसात का मौसम आने से पहले आजमा लें ये उपाय, घर के आस-पास भी नहीं भटकेंगे सांप-बिच्छू

स्नेक प्लांट भी लगा सकते हैं

स्नेक प्लांट न केवल शो प्लांट के तौर पर काम आता है, बल्कि इसे घर की खिड़की, दरवाजे या बरामदे में रखते हैं, तो इसकी महक से सांप और बिच्छू भी कोसों दूर भागते हैं। 

इसे भी पढ़ें- घर पर जरूर लगाएं स्नेक प्लांट, जानें इसके फायदे

सांपों और बिच्छुओं को घर से दूर करने के लिए करें ये उपाय

tips to get rid of snakes and scorpions

  • घर के दरवाजे और खिड़कियों में दरारें और छेद आदि को बंद कर दें।
  • घर के आसपास गंदगी और कूड़ा-कचरा जमा न होने दें।
  • पालतू जानवरों के भोजन और पानी के बर्तनों को ढककर रखें।

इसे भी पढ़ें- मानसून के महीने में खुद को सुरक्षित रखने के लिए इन बातों का रखें ध्यान

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit- Herzindagi

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।