अक्सर लोग अपने घर को सजाने के लिए अपने बगीचे और बालकनी में फूल के पौधे लगाते हैं। लेकिन कई बार सही देखभाल न करने की वजह से बगीचे में लगे पौधे सूख जाते हैं। अधिकतर लोग अपने बगीचे में सीजनल प्लांट लगाते हैं जो देखने में बेहद ही खूबसूरत और रंगीन लगते हैं। लेकिन मौसम खत्म होते ही इन पौधों से फूल खत्म होने लगते हैं। ऐसे में बगीचा बेकार लगने लगता है। अगर आप अपने बगीचे को साल के बारह मास रंग-बिरंगे फूल देखना चाहती हैं तो आज ही अपने गार्डन में ये प्लांट्स शामिल करें।
लाल सफेद और पीले रंग के फूल होते हैं। इन कलरफुल फूलों की मदद से आप अपने बगीचे को सुंदर बना सकती हैं। मंडेविला के फूल साल के बारह महीने खिलते हैं। यह पौधा बेलनुमा आकार में होता है। इसे आप घर की बालकनी,मुख्य द्वार,दरवाजे के पास लगा सकती हैं।
इस प्लांट के फूल कई रंग के होते हैं। मुख्य रूप से इस पौधे के फूल नारंगी रंग के होते हैं। ये फूल गुच्छे के आकार में खिलते हैं। इस पौधे के फूल साल के बारह माह खिलते हैं।
बोगनवेलिया फूल कई रंग के होते हैं। ये फूल गुच्छे में खिलते हैं। ये फूल साल के बारह महीने आपके बगीचे की खूबसूरत को बढ़ा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-Spider Plant उगाते समय आ सकती हैं ये 5 दिक्कतें, जानें इससे बचने के उपाय
लताओं पर खिलने वाले ब्लीडिंग हार्ट फ्लावर प्लांट आपके बगीचे की खूबसूरती को बढ़ा सकता है। ब्लीडिंग हार्ट फूल के पौधे को आप म मिट्टी तथा छायादार जगह पर उगा सकते हैं। ब्लीडिंग हार्ट प्लांट के फूल सफेद रंग के होते हैं,जिनके लताओं के बीच में लाल रंग की पंखुड़ियां होती है।
यह विडियो भी देखें
क्रीपर फ्लावर प्लांट रंगून को मधुमालती भी कहते हैं। मधुमालती के पौधे में लाल, गुलाबी और सफेद रंग के सुगंधित और खुशबूदार फूल गुच्छे में खिलते हैं। इन प्लांट्स को बहुत ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है।
लता के रूप में बढ़ने वाले इस पौधे में सुंदर और खुशबूदार फूल खिलते हैं। इसके अलावा बिग्नोनिया की कई प्रजातियां पाई जाती हैं, जिन्हें आप बोनसाई पौधे के रूप में भी उगा सकती हैं। इस प्लांट के पौधे एक से अधिक रंग के होते हैं।
इसका फूल गुलाबी और नारंगी रंग का होता है। इस पौधे को आप किसी भी मिट्टी में आसानी से उगा सकती हैं। बस इसे भरपूर पानी और धूप की जरूरत होती है।
इसे भी पढ़ें-घर की छत को बनाना चाहती हैं खूबसूरत, बस करें ये काम
लताओं पर उगने वाले फूलों में टिकोमा प्लांट भी एक है। टिकोमा प्लांट में साल भर फूल खिलते हैं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Freepik, Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।