अच्छी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री अच्छी फिल्म की की गारंटी है। अगर मुख्य अभिनेताओं के बीच अच्छी केमिस्ट्री नहीं है, तो फिल्में आमतौर पर बॉक्स-ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं करती हैं। बॉलीवुड के इतिहास में अगर आप एक नजर डालें तो कई ऐसी फिल्में हैं, जो अच्छी स्क्रिप्ट और एक्टर्स के बीच असाधारण ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के कारण ब्लॉकबस्टर रही हैं।
आप काजोल और शाहरुख खान की ही जोड़ी को ले लीजिए। 'दिल वाले दुल्हनिया ले जाएंगे' ब्लॉकबस्टर हिट शायद नहीं होती अगर दोनों के बीच सही तालमेल नहीं दिखता। जैसे करिश्मा कपूर और गोविंदा की जोड़ी 90s की हिट जोड़ी होती थी।
वहीं अब जो स्टार्स आए हैं, उनमें भी हमने कई सारे ऐसे स्टार्स को एक-साथ पसंद किया जिनकी सिजलिंग केमिस्ट्री ने एकदम बवाल मचा दिया। उनकी फिल्मों और आपसी तालमेल ने फिल्म को मनोरंजक बनाया। ऐसे कुछ ऑनस्क्रीन जोड़ी हैं, जिन्हें हम बार-बार देखना चाहेंगे। आप भी उनके बारे में जानें।
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण
इन दोनों की केमिस्ट्री का कोई मैच नहीं है। रील और रियल लाइफ दोनों में दीपिका और रणवीर एकदम परफेक्ट लगते हैं। वैसे इस जोड़ी को दर्शकों के सामने लाने का सारा श्रेय फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली को जाता है। उनकी पहली फिल्म 'गोलियों की रासलीला-राम-लीला' में दोनों के गजब के बोल्ड सीन्स थे। दोनों का आपसी तालमेल इतना जबरदस्त था कि यह फिल्म हिट हुई और संजय लीला भंसाली ने अपनी अगली दो फिल्मों दीपिका और रणवीर को फिर से साइन किया। दोनों का पर्दे पर साथ होना ही फिल्म हिट होने की गारंटी है। दोनों एक-दूसरे को बहुत ही शानदार तरीके से कॉम्पलिमेंट करते हैं।
आलिया भट्ट और वरुण धवन
दोनों एक साथ कितने प्यारे लगते हैं। आलिया और वरुण दोनों ने एक साथ अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में दोनों की केमिस्ट्री ने एकदम हिट किया और लोगों ने फिल्म को खूब सराहा। हालांकि फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा संग भी आलिया की जोड़ी को पसंद किया गया ता। मगर वरुण और आलिया की जोड़ी ऐसे हिट हुई कि उन्हें आगे 'हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया', 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया', 'कलंक' जैसी फिल्मों में साथ देखा गया। आगे भी उनके फैंस उन्हें एक साथ जरूर देखना चाहेंगे।
इसे भी पढ़ें: बड़े परदे पर इन मिसमैच जोड़ियों को देख ऊब गए थे लोग
अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा
अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा की साथ में पहली फिल्म 'इशकजादे' थी। फिल्म में जोया और बरमा का वॉयलेंट किरदार और वैसा ही वॉयलेंट प्यार लोगों को खूब पसंद आया। दोनों ने न सिर्फ अपने अभिनय को साबित किया बल्कि अपने केमिस्ट्री के तड़के से लोगों का दिल जीता। रियल लाइफ में भी अर्जुन और परिणीति बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों की सिजलिंग केमिस्ट्री के कारण ही उन्होंने, 'नमस्ते लंदन', 'संदीप और पिंकी फरार' जैसी फिल्मों में काम किया। इन दोनों की केमिस्ट्री को लोगों ने बहुत प्यार दिया और हमें उम्मीद है कि हम इन्हें एक बार फिर पर्दे पर देखेंगे।
श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर
श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर की फिल्म 'आशिकी 2' साल 2013 में आई थी। दोनों ने फिल्म में अपने करियर की सबसे प्रॉमिसिंग परफॉर्मेंस दी। अपने इंटेंस केमिस्ट्री से आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा ने दर्शकों को चौंका दिया था। फिल्म के साथ-साथ दोनों की जोड़ी भी हिट हो गई। इसके बाद दोनों ने फिल्म 'ओके जानू' फिल्म में साथ किया। फिल्म भले ही बहुत अच्छी नहीं चली, लेकिन दोनों की केमिस्ट्री एक बार फिर पसंद की गई। इतना ही नहीं बल्कि दोनों के अफेयर की चर्चा भी 'आशिकी 2' के दौरान शुरू हो गई थी। हालांकि, दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी जल्दी आ गई थीं। दोनों ने कभी अपने रिश्ते को लेकर कुछ नहीं कहा।
इसे भी पढ़ें: ये बॉलीवुड जोड़ियां जो बन गई प्यार की मिसाल
Recommended Video
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी
फिल्म 'शेरशाह' साल 2021 की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी और इसमें सिद्धार्थ और कियारा की जोड़ी देखी गई थी। यह फिल्म हालांकि भारत के शेरशाह शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा के जीवन पर आधारित थी। फिल्म में कियारा ने उनकी प्रेमिका डिंपल की भूमिका निभाई थी। दोनों की केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया गया था। इसी के साथ दोनों की अफेयर की चर्चा भी गलियारों में जोरों से चली। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों बीते कुछ समय पहले घूमने भी गए थे। सिद्धार्थ और कियारा के फैंस अब आगे उन्हें एक बार फिर पर्दे पर साथ देखना चाहते हैं।
इसके अलावा आयुष्मान खुराना और भूमि पेडनेकर, जाह्नवी कपूर और इशांत खट्टर, राजकुमार राव और नुसरत भरूचा जैसे कई स्टार्स हैं, जिनकी केमिस्ट्री को पर्दे पर दोबारा देखना दिलचस्प होगा। आपकी फेवरेट जोड़ी कौन-सी है हमें जरूर बताएं। यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें और ऐसे अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।