Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:22 AM IST

मच्छरों से छुटकारा दिलाने में कारगर है ये घास, आप भी लगा सकते हैं घर के आसपास

Natural Mosquito Repellent: मच्छरों से छुटकारा पाने के लिए आप घर पर एक घास का पौधा लगा सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको इसी घास के बारे में बताते हैं। 
Updated:- 2024-05-22, 17:41 IST
image

गर्मी में ऐसे ही रातों की नींद खराब रहती है। ऊपर से ये मच्छर गर्मी के साथ-साथ जीना हराम कर देते हैं। हालांकि, लोग इससे छुटकारा पाने के लिए मार्केट से एक से बढ़कर एक मॉस्क्यूटो रेप्लिकेंट भी लेकर आते हैं, लेकिन ये सिर्फ एक-दो घंटों की राहत दे पाते हैं और मच्छरों के आगे सब फेल नजर आते हैं। अगर आप भी रोजाना ऐसी जद्दोजहद करते हैं, तो चलिए हम आपको एक ऐसी देसी जुगाड़ के बारे में बताते हैं, जो मच्छरों से निजात पाने का बेस्ट और असरदार उपाय साबित हो सकता है। दरअसल, आज हम आपको एक घास के बारे में बताने वाले हैं, जो आप भी अपने घर के आसपास लगा सकते हैं। 

मच्छरों से छुटकारा दिला सकता है ये घास

mosquito control at home

पहाड़ी इलाकों में पाया जाने वाला एक घास ऐसा है, जो देखने में तो बिल्कुल आम होता है, पर यह मच्छरों को भगाने के लिए एक कारगर उपाय माना जाता है। दरअसल, इस घास का नाम है- कुंजा घास, जो अपने खास गुणों के कारण चर्चित है। जानकारी के लिए बता दें, ये घास आपको पहाड़ी इलाकों में आसानी से मिल जाएगा। इसे अलग-अलग जगहों पर अलग नामों से जाना जाता है।

इसे भी पढ़ें- मच्छरों को दूर भगाती हैं ये पत्तियां 

कुंजा घास लगाने के फायदे

how to avoid mosquitoes naturally

यह औषधीय गुणों से भरपूर होने के साथ-साथ बेहद सुगंधित भी होती है। इसमें एंटी मलेरियल गुण भी होते हैं, जिसका लेप शरीर पर लगाने से आपके पास एक भी कीड़े नहीं आएंगे। साथ ही, घर में इसे लगाने से आपके आसपास मच्छर नहीं फटकेंगे। मच्छरों से निजात दिलाने में ये घास बेहद कारगर माना जाता है। अगर आप मच्छर भगाने के लिए कई उपाय कर करके थक चुके हैं, को आप इस घास को अपने घर की बालकनी, छत या गार्तडन में भी लगा सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें- मच्छरों से छुटकारा पाने के ये हैं सबसे कारगर और आसान उपाय

कुंजा घास को किन-किन नामों से जाना जाता है?

कुंजा घास को अलग-अलग जगहों पर अलग नामों से जाना जाता है। जैसे गढ़वाल में इसे कुंजा घास कहते हैं। कुमाऊं रीजन के लोग इसे पाती और नेपाल में इसे तीता पाती नाम से पुकारा जाता है। इसके अलावा भी कुंजा घास को कई नामों से जाना जाता है। 

इसे भी पढ़ें- मच्छरों को घर से रखना है दूर तो गार्डन में लगाएं ये 3 पौधे

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image credit- Shutterstock Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।