Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:08 AM IST

Snake Plant को झाड़ी की तरह घना बना देंगे ये गार्डनिंग टिप्स, घर में बढ़ेगी पॉजिटिव एनर्जी

घर की हवा को साफ और घर को खूबसूरत बनाने के लिए स्नेक प्लांट बेस्ट इंडोर प्लांट माना जाता है। यह कम देखभाल में भी तेजी से बढ़ता है और सही तरीके से देखभाल की जाए तो कुछ ही दिनों में घना हो सकता है। अगर आपका स्नेक प्लांट ठीक से ग्रो नहीं हो रहा है, तो माली के बताए ये आसान गार्डनिंग टिप्स जरूर आजमाएं।
Updated:- 2026-03-23, 20:11 IST
image

घर के अंदर की हवा को शुद्ध बनाने के लिए हम कई तरह के इंडोर प्लांट्स लगाते हैं। घर के वातावरण को शुद्ध बनाए रखने के लिए आपको स्नेक प्लांट जरूर लगाना चाहिए। इसके घर के लिए कई फायदे तो हैं ही और ये आपके लिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाने में भी मदद करता है। वैसे तो ये एक इसा पौधा है जो आपकी कम से कम देखभाल के बाद भी अच्छी तरह से बढ़ जाता है और बहुत जल्दी घना होने लगता है, लेकिन आपकी थोड़ी से लापरवाही इस पौधे की जड़ों को कमजोर कर सकती है और इसकी ग्रोथ भी रुक सकती है। आजकल इस पौधे को घर में रखने का ट्रेंड लगातार बढ़ता जा रहा है और इसकी ख़ास बात यह भी है कि एक ही पौधे से आप कई बेबी प्लांट्स भी बना सकती हैं। यह घर की हवा को शुद्ध करता है और वातावरण को सकारात्मक बनाता है। वहीं अगर आपकी लापरवाही की वजह से से पौधा सूखने लगता है तो आप माली की बताई कुछ आसान टिप्स आजमा सकती हैं। आइए जानें उन आसान टिप्स के बारे में।

सही वैरायटी का पौधा चुनें

snake plant gardening

अगर आप घर में स्नेक प्लांट लगाना चाहती हैं तो ध्यान रखें कि यह कई वैयरायटी में मिलता है। घर में हमेशा ऐसी वैरायटी लगाएं जो कम जगह में भी खूबसूरत दिखे। स्नेक प्लांट अपने आप नए बेबी प्लांट निकालता रहता है, जिससे आप एक ही पौधे से कई पौधे तैयार कर सकती हैं। जब भी नर्सरी से पौधा लाएं तो ऐसे पौधे का चुनाव करें जो गमले में लगा हो, जिससे वो आपके घर में भी आसानी से लग जाए।

स्नेक प्लांट के लिए धूप है जरूरी

अगर हम स्नेक प्लांट के लिए रोशनी की बात करें तो इसके लिए सुबह की एक घंटे की धूप ही काफी होती है। गर्मी के मौसम में आप इसे घर के भीतर रख सकती हैं और सर्दी के मौसम में घर के बाहर भी रख सकती हैं इस पौधे के लिए सबसे सही है। गर्मी में दोपहर की धूप से पौधा खराब हो सकता है, इसलिए इसे सुबह की धूप ही दिखाएं।

यह भी पढ़ें- Snake Plant Care: सूख रहा है स्नेक प्लांट, तो जरूर करें ये 5 काम; फिर से हो जाएगा हरा-भरा

पानी देने में न करें ये गलती

यदि आपने पौधे को ऐसी जगह रख दिया जहां मिट्टी हमेशा गीली रहती है, तो स्नेक प्लांट की पत्तियां सूखने, मुरझाने और बाद में गलने लगती हैं। इसलिए मिट्टी सूखने पर ही पौधे को पानी दें। इस पौधे को गर्मियों में हफ्ते में 2 से 3 बार पानी दें और सर्दियों में 10 से 15 दिन में एक बार पानी दे सकती हैं। कभी भी पौधे में
ओवरवॉटरिंग नहीं करनी चाहिए, इससे पौधे की जड़ें सड़कर खराब होने लगती हैं।

कटिंग से स्नेक प्लांट उगाएं

snake plant

स्नेक प्लांट उगाने के दो-तीन तरीके होते हैं। पहला तरीका है पत्तों से उगाना। यदि पत्ते से उगाना है तो एक पत्ते की 3 से 4 कटिंग कर लें। ध्यान रखें कि नीचे वाली कटिंग नीचे मिट्टी में लगाएं और ऊपर वाली कटिंग ऊपर की तरफ रखें। कटिंग लगाने के बाद ध्यान रखें कि कटिंग इधर-उधर न हिले। पौधे में 30 से 40 दिन में जड़ें निकलने लगती हैं। कटिंग लगाने के बाद पौधे को हल्की छाया में रखें, इसे बिल्कुल अंधेरे में न रखें।

यह भी पढ़ें- Gardening Tips: न खाद न मिट्टी,पानी में उगाएं ये पौधे और पाएं भर-भर के फूल

स्नेक प्लांट की पत्तियां गिरने के कारण

घर में स्नेक प्लांट लगाने पर एक समस्या अक्सर आती है कि इसकी पत्तियां झुकने या गिरने लगती हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे इसे बहुत तेज रोशनी में रखना, काम या ज्यादा पानी देना, सूरज की तेज रौशनी के संपर्क में रखना। स्नेक प्लांट की पत्तियों को स्ट्रांग बनाए रखने के लिए इसे पर्याप्त धूप और संतुलित पानी की आवश्यकता होती है।

सही गमला और रिपॉटिंग

snake plant tips

स्नेक प्लांट को ऐसे कंटेनर में लगाएं जो थोड़ा गहरा हो। इसके लिए कम से कम 8 से 10 इंच का गमला होना चाहिए। इसे बार-बार रिपॉट न करें। यदि पत्तियां मुड़ने लगें या बीच से फटने लगें तो समझ लें कि पौधे को रिपॉट करने की जरूरत है। वहीं स्नेक प्लांट को साल में 2 से 3 बार खाद देनी चाहिए। इसके लिए नीम खली और वर्मी कंपोस्ट सबसे अच्छी खाद हैं।

यदि आप पानी, रोशनी और खाद का सही ध्यान रखेंगी और स्नेक प्लांट की देखभाल यहां बताए तरीकों से करेंगी तो आपका पौधा बहुत जल्दी घना नजर आने लगेगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images:Shutterstock.com

FAQ
स्नेक प्लांट को घना बनाने के लिए क्या करें?
स्नेक प्लांट को घना बनाने के लिए उसे सुबह की हल्की धूप में रखें और ज्यादा पानी देने से बचें। इसमें महीने में एक दिन खाद डालें। 
स्नेक प्लांट में कितनी बार पानी देना चाहिए?
गर्मियों में स्नेक प्लांट को हफ्ते में 2 से 3 बार पानी देना चाहिए, जबकि सर्दियों में 10-15 दिन में एक बार पानी देना चाहिए। ध्यान रखें कि इसमें हमेशा मिट्टी सूखने के बाद ही पानी दें। 
क्या स्नेक प्लांट घर के अंदर लगाया जा सकता है?
हां स्नेक प्लांट एक इंडोर प्लांट है और इसे घर के अंदर आसानी से लगाया जा सकता है। बस इसे ऐसी जगह रखें जहां तेज रोशनी आती हो, लेकिन सीधी की धूप न पड़े।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।