बिना पटाखों के भी जगमगाएगा त्योहार, जानिए नो-पॉल्यूशन वाली दिवाली मनाने के बेस्ट आइडियाज

दिवाली के मौके पर पूरा देश जगमग-जगमग कर रहा होता है। इस दौरान लोगों के घरों में खास सजावट देखने को मिलती है। शाम होते ही हर तरफ दीयों और लाइटों की रोशनी दिखाई देती है। वहीं, ढेर सारे पटाखे भी छुड़ाए जाते हैं। हालांकि, पटाखों के धुएं से पॉल्यूशन भी बढ़ता है। ऐसे में क्यों न इस बार दिवाली को थोड़े अलग तरीके से मनाया जाए?
बिना पॉल्यूशन फैलाए कैसे मनाएं दिवाली?
आप बिना पटाखे जलाए भी दिवाली मना सकती हैं। घर को रोशन कर सकती हैं और त्योहार का पूरा मजा ले सकती हैं। इसके लिए बहुत ज्यादा खर्च करने की भी जरूरत नहीं है। मिट्टी के दीये, फूलों की रंगोली और कुछ छोटे-छोटे बदलाव आपकी दिवाली को खास बना सकते हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं-
image credit- magnific
1. पटाखों की जगह चुनें नो-क्रैकर दिवाली
दिवाली पर पटाखे जलाना जरूरी नहीं है। आप इस बार बिना पटाखों के भी त्योहार मना सकती हैं। परिवार के साथ मिलकर दीये जलाएं, मिठाइयां बांटें और गाने-बजाने के साथ शाम बिताएं। इससे त्योहार की खुशी भी बनी रहेगी और पटाखों के धुएं और तेज आवाज से भी बचा जा सकेगा। अगर आप पटाखे पूरी तरह छोड़ना नहीं चाहती, तो ग्रीन क्रैकर्स का ऑप्शन भी सही रहेगा। हालांकि, ध्यान रखें कि ग्रीन क्रैकर्स भी पूरी तरह पॉल्यूशन फ्री नहीं होते हैं।
यह भी पढ़ें- स्क्रीन छोड़कर बच्चों के साथ ऐसे मनाएं छोटी दिवाली, त्योहार की खुशियों में घुल जाएगा बचपन का रंग
2. चाइनीज लाइट्स की जगह जलाएं मिट्टी के दीये
दिवाली पर घर को रोशन करने के लिए रंग-बिरंगी प्लास्टिक वाली लाइटों की जगह आप मिट्टी के दीयों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन्हें घर के दरवाजे, बालकनी, खिड़की और पूजा की जगह पर रखें। आप चाहें तो बाजार से सादे दीये खरीदकर उन्हें अपनी पसंद के रंगों से सजा भी सकते हैं। एक साथ कई दीये जलाने पर घर में रोशनी दिखाई देगी।
3. केमिकल वाले कलर्स की जगह फूलों से बनाएं रंगोली
रंगोली के बिना तो मानो दिवाली की सजावट पूरी ही नहीं होती है। इसके लिए लोग बाजार से केमिकल वाले कलर्स खरीदते हैं। ऐसे में आप चाहें तो फूलों की रंगोली बना सकती हैं। इसके लिए गेंदे की पंखुड़ियां, गुलाब की पंखुड़ियां और दूसरे कलर के फूल इस्तेमाल करें। फूलों से बनी रंगोली देखने में भी सुंदर लगती है और इसे बनाना भी आसान है। आप चाहें तो फूलों के साथ दीये रखकर इसे और अच्छा लुक दे सकती हैं। इससे घर का आंगन और दरवाजे दोनों खूबसूरत दिखेंगे।
image credit- magnific
4. प्लास्टिक के तोरण की जगह लगाएं आम के पत्ते और फूल
घर के मेन दरवाजे को सजाने के लिए प्लास्टिक के तोरण खरीदने के बजाय आम के पत्तों और फूलों का इस्तेमाल करें। आम के पत्तों के साथ गेंदे के फूल लगाएंगी तो तोरण और सुंदर लगेगा।
यह भी पढ़ें- घर के मुख्य दरवाजे पर लगाएं ये 9 राजस्थानी बंधनवार, देखते रह जाएंगे मेहमान
5. इस दिवाली करें इको-फ्रेंडली गिफ्टिंग
कई घरों में दिवाली पर दोस्तों और रिश्तेदारों को गिफ्ट दिए जाते हैं। ऐसे में आप इस बार प्लास्टिक की पैकिंग और बेकार सजावटी सामान वाले गिफ्ट की जगह काम आने वाली चीजें दे सकती हैं। गिफ्ट को कपड़े के बैग या पेपर बैग में दें। आप अपनी पसंद और सामने वाले की जरूरत के हिसाब से पौधे, कपड़े के बैग या दोबारा इस्तेमाल की जा सकने वाली चीजें गिफ्ट कर सकती हैं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- AI
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।