Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:06 AM IST

गेंदे की इस वेराइटी को घर में लगाएं, गुलदस्ते सा होगा गमला

गेंदे का पौधा अक्सर लोग अपने घरों के गमले और क्यारी में लगाते हैं। सर्दियों में जब फ्लावरिंग एक दम से कम हो जाती है तब गेंदे के पौधे में फूल खिलते हैं।  
Updated:- 2024-02-23, 11:40 IST
image

गार्डन की शोभा बढ़ाने से लेकर पूजा में चढ़ाने तक, लोग गेंदे के फूल का कई तरह से उपयोग करते हैं। जब ठंड के कारण किसी भी पौधे में फूल नहीं खिल रहे होते हैं, तब अक्सर लोग गेंदे को सर्दियों में लगाते हैं। गेंदे के पौधे में तो वैसे अच्छी मात्रा में फूल खिल जाते हैं। लेकिन ऐसे भी किस्म हैं, जिसमें दूसरे पौधों से ज्यादा फूल खिलते हैं। गेंदे के इन किस्मों को यदि आप अपने घर में लगाते हैं, तो आपके गमले गुलदस्ते की तरह हो जाएंगे। फूलों से भरे गमले किसे पसंद नहीं, ऐसे में आज हम आपको गेंदे की इन किस्मों के बारे में बताएंगे जो खूब खिलते हैं। 

अफ्रीकन गेंदा

best flowering variety of marigold

गेंदे की इस किस्म में साल भर फूल खिलते हैं। अफ्रीकन गेंदे के पौधे को खास देखभाल की आवश्यकता नहीं होती है। चमकीले पीले और नारंगी रंग के ये फूल खिलने के बाद पौधों गुलदस्ते की तरह दिखते हैं।

फ्रेंच मैरीगोल्ड

फ्रेंच मैरीगोल्ड की हाइट एक फुट लंबे और कॉम्पैक्ट होते हैं। फ्रेंच मैरीगोल्ड पीले, नारंगी और लाल रंग में उपलब्ध होते हैं। अपने गार्डन में क्यारी और गमलों में फ्रेंच मेरीगोल्ड का पौधालगाएं और घर की खूबसूरती बढ़ाएं।

सिग्नेट मेरीगोल्ड

varieties of marigold in india

गेंदे की इस किस्म में फूल तो बहुत खिलते हैं, लेकिन इसके फूल में ज्यादा पंखुड़ी नहीं होती है। लाल और नारंगी दो रंगों में यह फूल खिलता है और इसके पौधे को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है।

इसे भी पढ़ें: क्या आप जानती हैं गेंदे के फूल की चाय के ये फायदे, जरूर बनाएं डाइट का हिस्सा

मैक्सिकन मिंट मैरीगोल्ड

टेक्सास तारगोन और मैक्सिकन मिंट मैरीगोल्ड के नाम से मशहूर, गेंदे के इस किस्म को सजावाट से ज्यादा कुकिंग और हेल्थ बेनिफिट्स (गेंदे का हेल्थ बेनिफिट्स) के लिए लगाया जाता है। गेंदे की अन्य किस्मों से यह दिखने में काफी अलग होती है और इसके फूल पत्ते भी अलग होती है।

लेमन जैम मेरीगोल्ड

new marigold varieties

गेंदे की यह किस्म बेहद अलग और अपनी अनोखी नींबू के सुगंध के लिए जानी जाती है। दवा, कुकिंग और गार्डन की खूबसूरती के लिए गेंदे की इस किस्म को लगाया जाता है।

पूसा बसंती 

गेंदे की इस किस्म की ऊंचाई 55-60 सेंटीमीटर तक होती है। पीले और नारंगी रंग में गुच्छों की तरह खिलने वाले इस गेंदे की किस्म में करीब 60-65 फूल खिलते हैं। 

इसे भी पढ़ें: धन लाभ और घर की समृद्धि के लिए आजमाएं इस फूल के उपाय

इन किस्मों के अलावा अफ्रीकी येलो, अफ्रीकन ऑरेंज और क्राउन ऑफ गोल्ड जैसे वैरायटी मशहूर है।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Freepik

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।