कमल के पौधे में इन फर्टिलाइज़र का करें इस्तेमाल, हमेशा रहेगा हरा-भरा

कमल का फूल एक ऐसा पौधा है जिसे हर कोई पसंद करता है। इस फूल की खूबसूरती और खुशबू इतनी अच्छी होती है कि लगभग हर कोई इसे अपने गार्डन में लगाना पसंद करता है।
लेकिन कमल फूल के पौधे में उचित और सही फ़र्टिलाइज़र नहीं डालने की वजह से फूल नहीं खिलता है। कई बार गलत खादडालने की वजह से कमल का पौधा मर भी जाता है।
इस लेख में हम आपको कुछ बेहतरीन फ़र्टिलाइज़र के बारे में बताने जा रहे हैं। इन फ़र्टिलाइज़र का इस्तेमाल करने से कमल के पौधे में फूल ही फूल नज़र आएंगे। आइए जानते हैं।
फर्टिलाइज़र डालने से पहले करें ये काम

- कमल फूल के पौधे को हरा-भरा रखना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन इसके लिए आपको सबसे पहले कुछ गार्डनिंग टिप्स पर ध्यान देने की ज़रूरत है।
- इसके लिए सबसे पहले फूल की मिट्टी को हल्का लूज कर लें। इससे फ़र्टिलाइज़र को मिट्टी में मिक्स करने में आसानी से होता है।
- इसके अलावा मिट्टी में मौजूद अतिरिक्त घास या खरपतवार को निकाल लीजिए ताकि बाद में कमल के पौधे को कोई नुकसान नहीं हो। कई बार जंगली घास की वजह से कमल के पौधे की ग्रोथ नहीं हो पाती है।
इसे भी पढ़ें: गमले की मिट्टी को ऐसे बनाएं उपजाऊ, पौधे फूल से भर जाएंगे
सरसों की खली का करें इस्तेमाल

सरसों की खली एक ऐसी चीज है जिसके इस्तेमाल से किसी भी मरे हुए पौधे को हरा-भरा किया जा सकता है। इसके इस्तेमाल से पौधे की ग्रोथ भी अच्छी होती है और फूल भी तेजी से निकलते हैं। इसके लिए किसी भी बीज भंडार या नर्सरी में जाकर सरसों की खली (मस्टर्ड केक) खरीद सकते हैं। उपयोग करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले 2-3 कप मस्टर्ड केक को छोटे-छोटे पीस में तोड़कर पानी में डालें और 1 दिन के छोड़ रख दें।
- अगले दिन पानी में से सरसों खली को निकालकर महीन मैश कर और फिर से 1 दिन के लिए धूप में रख दें।
- अब 1-2 कप मिट्टी में सरसों की खली को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और फिर कमल के फूल के मिट्टी में मिक्स कर लें।
- नोट: सरसों की खली को पौधे की मिट्टी को महीने से एक बार से अधिक न डालें। (माचिस की तीलियों से पौधों का ऐसे रखें ख्याल)
पौधे के लिए गोबर की खाद का करें इस्तेमाल

कमल पौधे के लिए गाय-भैंस आदि जानवर का गोबर किसी भी पौधे के लिए बेस्ट माना जाता है। यह एक तरह से जैविक खाद होता है जिसकी वजह से पौधे की ग्रोथ अच्छी है। इसके इस्तेमाल से पौधे की जड़ भी मजबूत होती है। फॉलो करें ये स्टेप्स-
- खाद का इस्तेमाल करने से पहले उसे अच्छे से मैश कर लें।
- अब खाद में 1-2 मग मिट्टी को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। (वजन बढ़ाने वाला यह पौधा जरूर लगाएं)
- इधर गमले की मिट्टी को हल्का लूज कर लें और मैश खाद को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- खाद डालने के बाद गमले में पानी डालना न भूलें।
इसे भी पढ़ें: कफ की समस्या दूर करने वाला यह पौधा गार्डन में जरूर लगाएं
कमल के पौधे के लिए इन फ़र्टिलाइज़र का इस्तेमाल कर सकते हैं
सरसों की खली और गोबर का इस्तेमाल करने के अलावा अन्य कई फ़र्टिलाइज़र का इस्तेमाल कर सकते हैं। मार्केट से जैविक लिक्विड फ़र्टिलाइज़र खरीदकर पौधे में इस्तेमाल कर सकते हैं।
लिक्विड फ़र्टिलाइज़र के अलावा आप घर में बचे अतिरिक्त भोजन और फल-सब्जी के छिलके को भी आप खाद के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।