स्प्रिंग सीजन में जैस्मिन पौधे में डालें ये 3 खाद, पौधे की होगी अच्छी ग्रोथ

भारतीय मौसम में स्प्रिंग सीजन एक ऐसा समय होता है जब हर तरफ फूल ही फूल दिखाई देते हैं। बड़े-बड़े शहरों में सड़क किनारे से लेकर आम लोगों के गार्डन में रंग-बिरंगे फूल देखकर हर किसी मन प्रसन्न हो जाता है।
हजारों फूल में से जैस्मिन का फूल भी एक ऐसा फूल है जिसे लगभग हर कोई किचन गार्डन लगाना पसंद करता है। जैस्मिन फूल इस कदर सुंदर और सुगंधित होते हैं कि पूरा घर खुशुबू से महक उठता है।
ऐसे में अगर आपने भी गार्डन में जैस्मिन का पौधा लगाया है और चाहते हैं कि स्प्रिंग सीजन में फूल ही फूल नज़र आए तो फिर पौधे की देखभाल के लिए सही खाद का इस्तेमाल करना बहुत ज़रूरी है।
इस लेख में हम आपको 3 ऐसी खाद के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें इस्तेमाल करने से पौधे की ग्रोथ भी अच्छी होगी और ढेर सारे फूल भी खिलेंगे। आइए जानते हैं।
लिक्विड फ़र्टिलाइज़र का इस्तेमाल करें
आज के समय में पौधे में लिक्विड खाद का इस्तेमाल बहुत किया जाता है। खासकर इंडोर प्लांट्स यानी हर्ब्स प्लांट्स में लिक्विड फ़र्टिलाइज़र का इस्तेमाल बहुत किया जाता है। इसके इस्तेमाल से पौधे की जड़ तो मजबूत होते ही है साथ में फूल भी अधिक खिलते हैं।
जैस्मिन पौधे के लिए आप एनपीके या फिर सीवीड फर्टिलाइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आप किसी भी बीज भंडार या फिर किसी नर्सरी में जाकर इन लिक्विड खाद को खरीद सकते हैं। इस्तेमाल करने तरीका जानें-
- इसके लिए 4-5 चम्मच लिक्विड खाद को 1 लीटर पानी में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद मिश्रण के आधे हिस्से को स्प्रे बोतल में भरकर पौधे की जड़ और पत्तों पर अच्छे से छिड़काव कर दें।
- इधर पौधे की मिट्टी को हल्का लूज कर लें।
- अब बचे हुए आधे लिक्विड फ़र्टिलाइज़र को मिट्टी में डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
- नोट: इस टिप्स को महीने में एक बार से अधिक न करें।
इसे भी पढ़ें: कफ की समस्या दूर करने वाला यह पौधा गार्डन में जरूर लगाएं
सरसों की खली करें का इस्तेमाल
शायद आप इसके बारे में ज़रूर जानते होंगे, अगर नहीं जानते हैं तो आपको बता दें कि सरसों की खली किसी भी इंडोर प्लांट्स के लिए एक बेहतरीन खाद के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
सरसों की खली से पौधे की ग्रोथ भी अच्छी होती है और साथ में जड़ से लेकर टहनी भी मजबूत होते हैं। अगर आप इसका इस्तेमाल करते हैं तो स्प्रिंग सीजन में जैस्मिन पौधे में फूल ही फूल नज़र आएंगे। इस्तेमाल करने का तरीका जानें-
- सरसों की खली का इस्तेमाल करने से पहले आपको इन टिप्स का ध्यान रखना चाहिए।
- सबसे पहले 3-4 कप सरसों की खली को 1 लिटर पानी में भिगोकर 1 दिन के लिए छोड़ दें।
- अगले दिन खली को पानी में से निकालकर मैश कर लें और धूप में रख रख दें।
- इसके बाद 1-2 कप मिट्टी में मैश खली को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब खाद युक्त मिट्टी को गमले में डालकर बराबर कर दें।
- नोट: इस टिप्स को महीने ने एक से दो बार कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: किचन गार्डन से बदबूदार कीड़ों को दूर रखने के लिए 4 असदार उपाय
जानवर का गोबर का करें इस्तेमाल
यह हम सभी जानते हैं कि गाय-भैंस आदि किसी भी जानवर का गोबर किसी भी पौधे के लिए सबसे बेहतरीन खाद होता है। इससे पौधे की ग्रोथ काफी तेज होती है और फूल भी बहुत जल्दी खिलने लगते है। एक तरह से यह एक बेस्ट जैविक खाद की तरह होता है। इस्तेमाल करने का तरीका जानें-
- सबसे पहले गोबर को एक से दो दिन के लिए धूप में रख दें। (मार्च-अप्रैल में गार्डन में लगाएं ये सब्जियां)
- 2 दिन बाद गोबर को अच्छे से मैश कर दें और 2 मग मिट्टी में डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इधर जैस्मिन पौधे की मिट्टी को हल्का लूज कर लें।
- अब खाद युक्त मिट्टी को पौधे की मिट्टी में डालकर अच्छे से मिक्स कर दें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।